पेयजल सर्वेक्षण



  • 16 फरवरी, 2021 को आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जल जीवन मिशन-शहरी के अंतर्गत ‘प्रायोगिक पेयजल सर्वेक्षण’ प्रारंभ किया गया।
  • शहरों में उचित जल वितरण तथा अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग का पता लगाने और जल की मात्रा और गुणवत्ता के संबंध में जल निकायों के मानचित्रण के लिए ‘पेयजल सर्वेक्षण’ शुरू किया जायेगा।
  • मंत्रालय ने 10 शहरों-आगरा, बदलापुर, भुबनेश्वर, चुरू, कोच्चि, मदुरई, पटियाला, रोहतक, सूरत और तुमकुर में प्रायोगिक आधार पर पेयजल सर्वेक्षण प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
  • प्रायोगिक सर्वेक्षण के निष्कर्ष के आधार पर इस सर्वेक्षण का विस्तार सभी अमृत (AMRUT) शहरों में किया जायेगा।
  • उल्लेखनीय है कि जल-जीवन मिशन (शहरी) का उद्देश्य एस.डी.जी. लक्ष्य 6 के अनुसार, 4378 वैधानिक शहरों में सभी परिवारों को नल द्वारा पानी की आपूर्ति करना है।
  • जल जीवन मिशन (शहरी) के लिए कुल प्रस्तावित परिव्यय 2,87,000 करोड़ रुपये है। जिसमें अमृत मिशन को निरंतर वित्तीय समर्थन के लिए 10,000 करोड़ रुपये शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Luke Lindberg

The United Nations has appointed American agricultural official Luke Lindberg as the new Executive Director of the World Food Programme (WFP...

Popular Posts