इन्स्पाइरेशन 4 : विश्व का पहला सर्व-व्यावसायिक अंतरिक्षयात्री मिशन


  • 1 फरवरी, 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका की निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष संस्था ‘स्पेसएक्स’ (SPACEX) ने वर्ष 2021 की चतुर्थ-तिमाही में विश्व के पहले सर्व-व्यावसायिक अंतरिक्षयात्री मिशन ‘इन्स्पाइरेशन 4’ (Inspiration 4) के निम्न पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपण की घोषणा की। 
  • यह मिशन स्पेसएक्स के फॉल्कन-9 प्रमोचन यान के माध्यम से फ्लोरिडा स्थित नासा (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर के लांच कॉम्प्लेक्स 39S से प्रक्षेपित किया जाएगा।
  • स्पेसएक्स द्वारा इन्स्पाइरेशन 4 के चालकदल का प्रशिक्षण फॉल्कन 9 प्रमोचन यान और ड्रैगन अंतरिक्षयान पर किया जाएगा।
  • विश्व के पहले सर्व-नागरिक अंतरिक्ष मिशन ‘इन्स्पाइरेशन 4 के कमांडर जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) होंगे।
  • इन्स्पाइरेशन 4 के चालक दल में जेरेड इसाकमैन के अतिरिक्त 3 अन्य (सामान्य नागरिक) अंतरिक्ष यात्री होंगे।
  • अंतरिक्षयान ड्रैगन एक अनुकूलित उड़ान मार्ग पर प्रत्येक 90 मिनट पर पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।
  • अपनी बहुदिनी यात्रा की समाप्ति के पश्चात अंतरिक्षयान ड्रैगन पृथ्वी के वायुमंडल में पुनप्र्रवेश कर फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में उतरेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Luke Lindberg

The United Nations has appointed American agricultural official Luke Lindberg as the new Executive Director of the World Food Programme (WFP...

Popular Posts