लखवाड़ बहुउद्दशीय परियोजना

  • 2 फरवरी 2021 को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना को मंजूरी प्रदान किया गया।
  • लखवाड़ परियोजना लखवाड़ व्यासी बहुउद्देश्यीय योजना का एक भाग है इसके अंतर्गत उत्तराखंड के देहरादून जिले में लोहारी गांव के निकट यमुना नदी पर 204 मीटर ऊँचा कंक्रीट का बांध बनाना प्रस्तावित है।
  • इस परियोजना में ऊपरी यमुना बेसिन वाले छ: राज्य संघ राज्य क्षेत्र यथा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं।
  • उक्त सभी छ: राज्यों को इस परियोजना से घरेलू एवं औद्योगिक उपयोग हेतु जल, पेयजल, सिंचाई आदि की सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।
  • उल्लेखनीय है कि बाँध की जल संग्रहण क्षमता 330.66 MCM होगी और इससे 33,780 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की जा सकेगी।
  • इसके साथ ही 300 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा।
  • लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना को वर्ष 1976  में मंजूरी दी गई थी किंतु वर्ष 1992 में इसे रोक दिया गया था। इसके उपरान्त वर्ष 2018 में छ: राज्यों एवं केंद्र सरकार के मध्य समझौता-ज्ञापन के साथ शुरू किया गया।
  • वर्तमान में इस परियोजना की अनुमानित संशोधित लागत 5747.17 करोड़ रुपये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India Open Badminton Tournament

The India Open badminton tournament began on January 13 at the Indira Gandhi Indoor Stadium in New Delhi. Two-time Olympic medalist PV Sindh...

Popular Posts