तियान्हे : चीन के अंतरिक्ष स्टेशन ‘तियाँगँग’ का कोर मॉड्यूल


  • 29 अप्रैल, 2021 को हैनान प्रांत स्थित वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च-5बी हैवी-लिफ्ट कैरियर रॉकेट के माध्यम से ‘तियान्हे’ (Tianhe) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
  • तियान्हे (अर्थ-स्वर्ग के सद्भाव-Harmony of Weavens) चीनी के अंतरिक्ष केद्र ‘तियाँगँग’ (Tiangong-अर्थ-स्वर्गीय महल-Heavenl Palace) कोर माड्यूल है।
  • तियान्हें को निम्न-पृथ्वी कक्षा में जमीन से लगभग 400 किमी. ऊपर स्थापित किया गया है।
  • तियॉगँग के मुख्यत: तीन घटक होंगे-एक कोर मॉड्यूल और उससे जुड़ी दो अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं।
  • तियान्हें की लंबाई 16.6 मीटर, व्यास 4.2 मीटर और वजन 22.5 टन है।
  • तियान्हे के तीन भाग होंगे-संयोजक अनुभाग, जीवन रक्षक एवं नियंत्रण अनुभाग और संसाधन अनुभाग।
  • तियान्हे के प्रक्षेपण के कुछ माह बाद अंतरिक्षयात्रियों के साथ शेनझार्ऊ XII  एर्वं XIII मिशनों और 4 कार्गों अंतरिक्षयानों का प्रक्षेपण किया जाएगा।
  • वर्ष 2022 में तियाँगाँग की दो अंतरिक्ष प्रयोगशालाओं, दो मानवयुक्त मिशनों और दो रोबोटिक कार्गों उड़ानों का प्रक्षेपण किया जाएगा।
  • तियाँगँग अंतरिक्ष केंद्र के 2022 के अंत तक पूर्णतया परिचालनरत होने का अनुमान है और यह 15 वर्ष तक कार्यशील रहेगा।
  • सद्य: प्रक्षेपण लांग मार्च-5बी की दूसरी उड़ान थी।
  • उक्त रॉकेट का उत्थापन भार 849 टन है जो निकट पृथ्वी कक्षा में 25 टन नीतभार भेजने में सक्षम है।
  • उल्लेखनीय है कि मई, 2020 में वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च-5 बी रॉकेट की पहली उड़ान के माध्यम से निम्न पृथ्वी कक्षा में चीन के नई पीढ़ी के मानवयुक्त अंतरिक्षयान का प्रोटोटाइप, एक प्रायोगिक कार्गों पुनप्र्राप्ति क्राफ्ट और 10 से अधिक प्रायोगिक नीतिभार को प्रक्षेपित किया गया था।
  • ध्यातव्य है कि अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण चीन के मानवयुक्त अंतरिख कार्यक्रम के तीसरे चरण के प्रारंभ को सूचित करता है।
  • चीनी सरकार द्वारा वर्ष 1992 में मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान की गयी थी।
  • उक्त कार्यक्रम के पहले दो चरणों में छ: मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान एवं दो प्रायोगिक अंतरिक्ष लैब मिशनों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Director General of Integrated Training for the Indian Army

On November 1, 2026, Lieutenant General Sushil Chander Mahant of the Indian Army assumed the office of Director General of Integrated Traini...

Popular Posts