महासागर अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण

  • 21 नवंबर, 2020 को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित वेंडनबर्ग एयर फोर्स बेस के स्पेस लांच कॉम्प्लेक्स 4ई से महासागर अवलोकन उपग्रह ‘सेंटीनल-6 माइकल फ्रेलिक’ (Sentinel-6 Machael Freilich) का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • उक्त उपग्रह का प्रक्षेपण स्पेस एक्स फाल्कन-9 रॉकेट के माध्यम से किया गया।
  • इस उपग्रह का नामकरण संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतरिक्ष संस्था नासा के पृथ्वी विज्ञान विभाग के पूर्व निदेशक माइकल फ्रेलिक के नाम पर किया गया जिनका 5 अगस्त, 2020 को निधन हो गया।
  • सेंटीनल-6 माइकल फ्रेलिक, पृथ्वी विज्ञान उपग्रह मिशन के क्षेत्र में नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) का पहला संयुक्त प्रयास है।
  • यह यूरोपीय संघ के पृथ्वी अवलोकन कार्यक्रम ‘कॉपरनिक्स’ में पहली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी है।
  • यह उपग्रह वैश्विक समुद्र तल की निगरानी का कार्य करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Lieutenant General Dhiraj Seth becomes the country's new Army Chief

On June 13, 2026, the Government of India announced the appointment of Lieutenant General Dhiraj Seth as the next Chief of Army Staff of the...

Popular Posts