उमंग ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण


  • 23 नवंबर, 2020 को एक ऑनलाइन सम्मेलन में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसार ने विदेश मंत्रालय के समन्वय से उमंग (UMANG) ऐप के अंतरराष्ट्रीय संस्करण् का शुभारंभ किया।उक्त सम्मेलन का आयोजन उमंग ऐप के तीन वर्ष पूर्ण होने और दो हजार से अधिक सेवाएं प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया था।
  • उमंग ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण चयनित देशों नामत: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), यूनाइटेड किंगडम (UK), कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड्स, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सेवाएं प्रदान करेगा।
  • यह ऐप भारतीय अंतरराष्ट्रीय छात्रों, अनिवासी भारतीयों और विदेश जाने वाले भारतीय पर्यटकों को किसी भी समय भारत सरकार की सेवाएं प्राप्त करने में मदद करेगा।
  • उमंग ऐप पर मौजूद भारतीय संस्कृति संबंधी सेवाओं की मदद से यह विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रासाद ने उमंग ऐप पर उपलब्ध दो हजार से अधिक सेवाओं के महत्व और इस ऐप की तीन वर्षीय कार्यकाल पर एक ई-बुक का भी शुभारंभ किया।
  • इसके अतिरिक्त उन्होंने उमंग ऐप पर उपलब्ध सेवाओं के उपयोग के आधार पर केंद्र एवं राज्य सरकारों के भागीदार विभागों के लिए उमंग पुरस्कारों की भी घोषणा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

The European Union has imposed a fine of €890 million on Google

The European Commission has imposed a total fine of €890 million on Google for violating competition rules under the Digital Markets Act (DM...

Popular Posts