प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(13-09-2021)

प्रश्न:-


1. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ पर स्थित है?
(a) लखनऊ (b) अम्बिकापुर
(c) करनाल (d) जयपुर

2. विभिन्न बाजारों में कीमतों या प्रतिलाभ में अंतर से लाभ लेने को ------ कहा जाता है।
(a) दो तरफा विक्रय
(b) परिस्थिति का फायदा उठाना
(c) वित्तीय हानि से बचाव हेतु वायदा
(d) अंतरविपणन

3. एमएस स्वामीनाथन को ........... के जनक के रूप में जाना जाता है।
(a) भारत में हरित क्रांति
(b) भारत के संविधान
(c) भारत में श्वेत क्रांति
(d) भारत में क्रांति

4. निम्नलिखित अफ्रीका देशों में कौन–सा देश क्षेत्रफल के मामले में सबसे बड़ा है?
(a) काँन्गो लोकतान्त्रिक गणराज्य (b) दक्षिण अफ्रीका
(c) अल्जीरिया (d) सूडान

5. विश्व की सबसे गहरी झील है–
(a) बैकाल झील (b) लोमांड झील
(c) बुंदे झील (d) मोरार झील

6. भारत में हाल ही में किस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था?
(a) नारकोंडम         (b) बारातांग
(c) धोसी पहाडि़याँ (d) बैरन द्वीप

7. कलपक्कम् में स्थित है :
(a) तेलशोधनशाला (b) जल-विद्युत शक्तिगृह
(c) परमाणु ऊर्जा केन्द्र (d) परमाणु परीक्षण स्थल

8. 2001 से 2011 में किस राज्य ने नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि दर्ज की?
(a) राजस्थान (b) जम्मू-कश्मीर
(c) नागालैंड (d) मि़जोरम

9. उत्तर प्रदेश का ‘चरकुला’ क्या है? 
(a) बुंदेलखंड क्षेत्र की मूल निवासी एक जंगली बिल्ली
(b) अवध क्षेत्र की उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी
(c) लखनऊ क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई हस्तशिल्प
(d) ब्रज क्षेत्र का पारंपरिक लोक नृत्य

10. शून्य शुल्क पर चीनी के आयात की अनुमति किस लाइसेंस/नीति के तहत दी जाती है?
(a) सीमित सामान्य लाइसेंस
(b) निर्यात और आयात लाइसेंस
(c) विदेशी मुद्रा नीति
(d) सुखा सामान्य लाइसेंस



उत्तर :-

1 (C)  राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल। राष्ट्रीय आर्युवेद संस्थान – जयपुर। केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान – अम्बिकानगर। केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान – लखनऊ

2. (D) अंतरविपणन द्वारा एक ही समयावधि में भिन्न-भिन्न बाजारों में क्रय-विक्रय द्वारा कीमत स्तरों में परिवर्तन के परिणामस्वरूप लाभ प्राप्त किया जाता है। ये विदेशी विनियम दरों में स्थिरता लाने में सहायक होते हैं।

3. (A) एम.एस. स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1966 में मैक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ मिश्रित करके उच्च उत्पादकता वाले गेहूँ के संकर बीज विकसित किये हैं।

4.  (C) अफ्रीका, एशिया के बाद संसार का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। क्षेत्रफल की दृष्टि से अल्जीरिया, अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है यह  238174 वर्ग किमी. में फैला है सेशेल्स इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश है। ज्ञातव्य है कि अफ्रीका महाद्वीप में 54 देश हैं।

5. (A) रूस के साइबेरिया में स्थित बैकाल झील विश्व की सबसे गहरी (1644 मीटर) तथा मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। इस झील को यूनेस्को ने विश्व की अनूठी प्राकृतिक विरासतों की सूची में शामिल कर लिया है। 

6. (D)  हाल ही में बैरन द्वीप में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। यह ज्वालामुखी भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 138 किमी. उ.पूर्व में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।  अंडमान निकोबार की सबसे ऊँची चोटी सैडल पीक  (732मी) है तथा नारकोंडम एक सुषुप्त ज्वालामुखी है।  

7. (C) कलपक्कम (तमिलनाडु) में परमाणु ऊर्जा केन्द्र स्थित है। यह भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के मद्रास परमाणु ऊर्जा संयंत्र तथा इंदिरा गाँधी परमाणु अनुसंधान केन्द्र के लिये प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह पुरातात्विक मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है।

8. (C) दशकीय जनसंख्या वृद्धि (2001-11) वाले शीर्ष राज्य केन्द्र शासित प्रदेश–
1. दादर एवं नगर हवेली (55.90%)
2. दमन और दीव (53.8%)
3. पुद्दुचेरी(28.1%)
4. मेघालय (राज्यों में प्रथम) (27.9%)
5. अरुणाचल प्रदेश(26.0%)
उल्लेखनीय है कि 2001–11 के बीच नागालैण्ड की जनसंख्या वृद्धि नकारात्मक (– 0.6%) रही।

9. (D) चरकुला, उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में किया जाने वाला पारंपरिक लोक नृत्य है। इस नृत्य में कृष्ण जी के गीतों पर महिलाएं वृत्ताकार लकड़ी के पिरामिडों को संतुलित करती हुई घूंघट करके नृत्य करती हैं।

10. (B) त्यौहारी सीजन को देखते हुए चीनी की घरेलू मांग को पूरा करने हेतु सरकार शून्य शुल्क पर चीनी के आयात की अनुमति खुला सामान्य लाइसेन्स  के तहत देती है। ब्राजील सबसे ज्यादा चीनी का उत्पादन कर रहा है, हालांकि ब्राजील अपने गन्ने के एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल एथेनाल बनाने में कर रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Messi announced his retirement from international football

Legendary Argentine footballer and captain Lionel Messi announced his retirement from international football on August 31, 2026. Over an int...

Popular Posts