प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(16-09-2021)

प्रश्न:-


1. प्रकाश वर्ष, किसका मापन करता है–
(a) दूरी (b) गति
(c) ऊर्जा (d) भार

2. बुलेट प्रूफ वस्त्र बनाने के लिए कौनसी सामग्री प्रयोग की जाती है?
(a) पॉलीईथीलीन टेरेफथलेट (पीईटी)
(b) मेलामाइन
(c) पॉली विनाइल क्लोराइड (पीवीसी)
(d) स्पेक्ट्रा

3. भूजल ‘ब्लू बेबी सिंड्रोम’ में खनिज प्रदूषण के कारण होता है?
(a) मैगनीज (b) नाइट्रेट
(c) मैगनीशियम (d) पोटैशियम

4. AIDS का कारण है :
(a) रुधिर कैंसर
(b) TMN विषाणु
(c) जीवाणु
(d) HIV (मानव प्रतिरक्षा न्यूनता विषाणु)

5. भरतपुर राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यानों में से किस का पूर्व नाम है?
(a) पेंच राष्ट्रीय उद्यान
(b) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(c) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
(d) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

6. तीसरी बौद्ध परिषद किस शहर में आयोजित की गई थी?
(a) यांगून (b) पाटलिपुत्र 
(c) वैशाली (d) राजगीर

7. वह पहला मु़गल शासक कौन था जिसने अपने सैन्य-विजय अभियान में ‘‘तुलगमा रणनीति’’ का प्रयोग किया?
(a) हुमायूँ (b) मुहम्मद गोरी
(c)   आदिल शाह (d) बाबर

8. जब भारत सरकार अधिनियम, 1935 अधिनियमित किया गया था, तब भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
(a) लॉर्ड वेलेजली (b) लॉर्ड रीडिंग 
(c) लॉर्ड विलिंगटन (d) लॉर्ड वेवेल

9. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष थीं–  
(a) सरोजिनी नायडू (b) विजयलक्ष्मी पंडित
(c) एनी बेसेंट (d) इनमें से कोई नहीं

10. मथुरा कला विद्यालय...... काल के दौरान अपने शीर्ष पर था। 
(a) मौर्य (b) कुषाण 
(c) मुगल (d) सल्तनत 

उत्तर :-


1. (A) प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है। यह एक प्रकाश वर्ष निर्वात में प्रकाश के द्वारा एक वर्ष में चली गयी दूरी है।


2. (D) : बुलेट प्रूफ वस्त्र बनाने के लिए स्पेक्ट्रा सामग्री प्रयोग की जाती है। एक बुलेट प्रूफ को स्पेक्ट्रा के बुने केवलर की परतों को केवलर धागे का उपयोग करके एक साथ बनाया जाता है। स्पेक्ट्रा शील्ड को क्रैटन की तरह लेपित किया जाता है और फिर पॉलीथीन फिल्म की दो शीट्स के बीच सील कर दिया जाता है। 

3.  (B) ब्लू बेबी शब्द का हिन्दी में अर्थ है: हृदय रोग से ग्रस्त शिशु। इस रोग में नवजात शिशु के पैरों, मुंह व सिर पर नीलिमा दिखाई देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नवजात शिशुओं को ऐसा प्रदूषित जल पिला दिया जाता है, जिसमें नाइट्रेट की मात्रा 45mg/litter  से अधिक होती है। नाइट्रेट जब हमारे आंतों तक पहुंचते हैं तो आंत में microbial flora  के माध्यम से नाइट्राइट में एवं नाइट्राइट, हीमोग्लोबिन से क्रिया करके मेथेमोग्लोबिन बनाता है जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित हो जाता है।   

4. (D) एच आई वी या ह्यूमन इम्युनोडिफीसिएन्सी वायरस सबसे पहले 1981 में पाया गया है। एच आई वी के दो प्रकार होते हैं एच आई वी-1 और एच आई वी-2। एड्स संक्रमण के तीन प्रमुख कारण हैं–असुरक्षित यौन संबंध, रक्त के आदान-प्रदान से तथा माँ से शिशु में संक्रमण द्वारा। 1981 में एड्स की खोज से अब तक लगभग 60 करोड़ लोग मर चुके हैं।

5. (D) ‘केवला देव राष्ट्रीय उद्यान’ भरतपुर राजस्थान में स्थित है। इसका निर्माण 250 वर्ष पूर्व महाराजा सूरजमल ने करवाया था। इस उद्यान को पहले भरतपुर राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1982 में भरतपुर पक्षी अभ्यारण को राष्ट्रीय पार्वâ घोषित कर दिया गया और इसका नाम बदलकर ‘केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान’ रखा गया। वर्ष 1985 में यूनेस्को ने इस उद्यान को ‘विश्व विरासत स्थल’ के रूप में मान्यता प्रदान की। 

6. (D) : महान सम्राट अशोक के शासन में तृतीय बौद्ध परिषद का आयोजन 251 ई. पू. में पाटलिपुत्र शहर में हुआ था। जिसकी अध्यक्षता मोग्गलिपुत्त तिस्स ने की थी। प्रथम बौद्ध परिषद का आयोजन अजातशतु के शासन काल में 483 ई.पू. में राजगृह में हुआ जिसकी अध्यक्षता महाकश्यप ने की थी। कुल चार बौद्ध संगीतियाँ हुई थी तथा आखिरी संगीति का आयोजन कश्मीर के कुण्डलवन में कनिष्क के काल में हुई।

7. (D) बाबर पहला मुगल शासक था, जिसने अपने सैन्य विजय अभियान में ‘तुलगमा युद्ध नीति’ का प्रयोग किया। ऐसा उसने पानीपत के प्रथम युद्ध में किया था। इसी युद्ध में बाबर ने तोपों को सजाने में ‘उस्मानी विधि’ (रूमी विधि) का प्रयोग किया था। बाबर ने तुलगमा युद्ध पद्धति उजबेकों से ग्रहण की थी। 

8. (C) : भारत सरकार अधिनियम, 1935 जब अधिनियमित किया गया था, उस समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड विलिंगटन था। लार्ड विलिंगटन का कार्यकाल 1931-1936 ई. तक रहा। इसके समय में ही द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (1931) एवं तृतीय गोलमेज सम्मेलन (1932) सम्पन्न हुआ। तृतीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस ने भाग नही लिया।

9. (C) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट थी, जो वर्ष 1917 के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्ष बनी थी। सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थी। विजय लक्ष्मी पण्डित जवाहर लाल नेहरू की बहन तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष थीं। 

10. (B) कुषाण शासकों ने पहली शताब्दी से लेकर 175 ई. के बीच उत्तरी भारत के एक विशाल क्षेत्र पर शासन किया।
मथुरा कला परंपरा इस अवधि के दौरान विकसित कला परंपराओं में से एक थी।
यह कला गंधार परम्परा से भी प्रभावित थी जो कि इसकी मूर्तियों में दृष्टिगोचर होता है। इस कला पद्धति ने बुद्ध को एक त्रिआयामी प्रभाव और उत्साही स्वरूप प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts