प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(21-09-2021)

प्रश्न:-


1. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पूर्ण वैधानिक अधिकार .............  को दिए गए थे।
(a) 30 जनवरी, 1991 (b) 30 जनवरी, 1992 
(c) 30 जनवरी, 1988 (d) 30 जनवरी, 1990

2. भारतीय रि़जर्व बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(a) 1930 (b) 1935 
(c) 1940 (d) 1945

3. भारत में गन्ने के उत्पादन का सबसे बड़ा राज्य है
(a) उत्तर प्रदेश (b) बिहार
(c) तमिलनाडु   (d) पश्चिम बंगाल

4. अफ्रीका में कालाहारी किस प्रकार का रेगिस्तान है?
(a) शीत शरद ऋतु (b) उपोष्णकटिबन्ध
(c) ऊष्णकटिबन्ध (d) शीत तटवर्ती

5. गारो पहाडि़याँ .......... में स्थित है।
(a) उत्तराखंड (b) मेघालय
(c) त्रिपुरा (d) राजस्थान

6. उत्तराखण्ड किस वर्ष अस्तित्व में आया था?
(a) 2000 (b) 1991 
(c) 2016 (d) 2011

7. ‘बाक्साइट’ इसका महत्वपूर्ण अयस्क है:
(a) एल्युमिनियम (b) जस्ता
(c) ताँबा (d) माइका

8. 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक निरक्षरता वाला राज्य है– 
(a) बिहार (b) मध्य प्रदेश 
(c) उड़ीसा (d) उत्तर प्रदेश 

9. सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी), भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के ...... में स्थित एक कृषि विश्वविद्यालय है–
(a) लखनऊ (b) पंतनगर
(c) मेरठ   (d) सहारनपुर

10. सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एम.वी.पी.एन.पी.ए.) .......... के पास स्थित है–
(a) हैदराबाद (b) पुणे
(c) भोपाल (d) चंडीगढ़

उत्तर :-

1. (B) : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) सेबी भारत प्रतिभूति बाजार के लिए नियामक हैं इसे 1988 में स्थापित किया गया था तथा 30 जनवरी, 1992 को इसे पूर्ण वैधानिक अधिकार दिए गए। 

2. (B) : भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है। भारतीय रिजर्व बैंक भारत के सभी बैंकों का संचालक है। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 ई. को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 के अनुसार हुई। भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय मुंबई शहर में है। वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास है।

3. (A) भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश है। भारत में गन्ना उत्पादन के दो प्रमुख क्षेत्र है। 
 उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश गन्ना का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है तथा अन्य उत्पादक राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब तथा हरियाणा है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश तथा कर्नाटक गन्ना उत्पादक राज्य है।

4. (B) कालाहारी विश्व का एक विशाल मरुस्थल है। कालाहारी मरुस्थल का क्षेत्र दक्षिणवर्ती अफ्रीका के बोत्सवाना, नामीबिया तथा दक्षिण अफ्रीका मे फैली है तथा 9.3 लाख वर्ग किमी. में विस्तृत है। यह उपोष्ण कटिबन्धीय मरुस्थल है। यहाँ के स्थाई निवासियों को बुशमैन कहा जाता है। 

5. (B) गारो पहाडि़याँ मेघालय में स्थित है। मेघालय में रहने वाली गारो, खांसी और जयन्तिया जनजाति के नाम पर इन पहाडि़यों का नामकरण किया गया है। खांसी पहाड़ी पर मेघालय की राजधानी शिलांग तथा  चेरापूंजी अवस्थित है। 

6. (A) : उत्तराखण्ड, 9 नवंबर, 2000 ई. को उत्तर प्रदेश के उत्तर में स्थित हिमालयी जिलों को काटकर बनाया गया भारत का 27वां राज्य है। इसकी राजधानी देहरादून है। चार-धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यहाँ के चार प्रमुख तीर्थ स्थल है।

7. (A) एल्युमिनियम एक रासायनिक तत्व है जो धातुरूप में पाया जाता है। यह भूपर्पटी में सबसे अधिक मात्रा में पाई जाने वाली धातु है इसका एक प्रमुख अयस्क बाक्साइट है।

8. (A) 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक निरक्षरता वाला राज्य बिहार है। (1) बिहार (61.8%) (2) अरूणाचल प्रदेश (65.4%) (3) राजस्थान (66.1%) (4) झारखंड (66.4%)(5) आन्ध्र प्रदेश (तेलंगाना सहित) (67%) साक्षरता है।

9. (C) 
शोध संस्थान स्थान
1. सरदार बल्लभ भाई पटेल, कृषि और 
तकनीकी विश्वविद्यालय मेरठ
2. राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ
3. सेंट्रल पल्स एंड पेपर रिसर्च इंस्टीट्यूट सहारनपुर
4. जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी 
विश्वविद्यालय (भारत का प्रथम कृषि 
विश्वविद्यालय) पंतनगर 

10.  (A) सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) हैदराबाद (भारत) में स्थित है। यह भारत का प्रमुख पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है। इस अकादमी की स्थापना 15 सितम्बर, 1948 में केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण के रूप में की गई थी। इसका नाम पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभाई पटेल के नाम पर रखा गया यह एक सरकारी एजेंसी है और गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Legal protection for Vande Mataram

On July 29, 2026, the Rajya Sabha passed the Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, thereby extending legal protection t...

Popular Posts