प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(27-09-2021)

प्रश्न:-


1. अशोक किस राजवंश के राजा थे?
(a) प्रद्योत (b) हर्यक
(c) मौर्य (d) नंद

2. जामा मस्जिद का निर्माण किसने किया था?
(a) गुरु रामदास (b) शाहजहाँ
(c) राव जोधाजी (d)) महात्मा गाँधी

3. मराठा साम्राज्य का दूसरा संस्थापक किसे माना जाता है?
(a) बालाजी विश्वनाथ (b) बालाजी बाजी राव
(c) बाजी राव I (d) माधव राव

4. ‘सीमांत गाँधी’ किसे कहा जाता है?
(a) शेख अब्दुल्ला (b) मणीलाल गाँधी
(c)खान अब्दुल गफ्फार खान (d) गोपाल कृष्ण गोखले

5. वुड का डिस्पैच किसके बारे में था?
(a) उद्योग (b) सेना 
(c) शिक्षा (d) कृषि

6. भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत ---------- संविधान से लिए गए हैं।
(a) प्रâांस (b) आयरलैंड
(c) कनाड़ा (d) अमेरिका

7. निम्नलिखित में से कौन से विषय संघ सूची के भाग हैं?
(a) बैकिंग (b) कृषि
(c) पुलिस (d) सार्वजनिक स्वास्थ्य

8. निम्नलिखित में से किस राज्य ने सर्वप्रथम पंचायत राज अपनाया था?
(a) हरियाणा (b) राजस्थान
(c) मध्यप्रदेश (d) कर्नाटक

9. राज्यसभा का सदस्य होने के लिये किसी भी व्यक्ति की उम्र कम से कम...¬.......वर्ष होनी चाहिए।
(a)  18 (b) 30
(म्)    36 (d) 24
10. कल्याणकारी राज्य सम्बन्धी विचार किसमें दिए गए हैं?
(a) मूल अधिकार
(b) राज्यनीति संबन्धी निदेशक सिद्धान्त
(c) संविधान की उद्देशिका
(d) भाग VII


उत्तर :-


1. (C) सम्राट अशोक विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। सम्राट अशोक ने 269 ई. पू. से 232 ई. पू. तक उत्तर में हिन्दुकुश की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी के दक्षिण मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश से पश्चिम में अफगानिस्तान, ईरान तक सम्पूर्ण भारत पर शासन किया था। सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य के कुशल प्रशासक तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है। सम्राट अशोक ने संपूर्ण एशिया में तथा अन्य महाद्वीपों में भी बौद्ध धर्म का प्रचार किया। सम्राट अशोक के शासन की जानकारी उनके द्वारा लगवाए गए विभिन्न स्तंभों एवं शिलालेखों से मिलती है।

2. (B) जामा मस्जिद का निर्माण सम्राट शाहजहाँ ने किया था। यह पुरानी दिल्ली में स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है।

3. (C) बालाजी विश्वनाथ की मृत्यु के पश्चात उसका सुयोग्य पुत्र पेशवा बाजीराव घ् पेशवा बना, इन्हें ही मराठा साम्राज्य का दूसरा संस्थापक माना जाता है। बाजीराव प्रथम एक योग्य वूâटनीतिज्ञ एवं सेनापति थे, उन्होंने अपने प्रयासों द्वारा मराठों को भारत की प्रथम श्रेणी की शक्तियों में ला खड़ा किया। 

4. (C) खान अब्दुल गफ्फार खान को सीमांत गाँधी कहा जाता है। नमक सत्याग्रह के दौरान पश्चिमोत्तर प्रांत में सत्याग्रह का नेतृृत्व गफ्फार खान ने किया। इसके लिए उन्होंने लाल कुर्ती आंदोलन की शुरूआत की, इस आंदोलन को ‘खुदाई खिदमतगार’ (ईश्वर के सेवक) नाम से भी जाना जाता है। कौमी आजादी के लिए इन्होंने कांग्रेस तथा गांधी जी के साथ सक्रिय भागेदारी की। लालकुर्ती दल ने इन्हें फरव–ए–अफगान की उपाधि दी थी। इन्होंने ‘पख्तून’ नामक एक पत्रिका भी निकाली जो बाद में ‘दशरोजा’ नाम से प्रकाशित हुई। इनको ‘बादशाह खाँ’ भी कहा जाता है।

5. (C) चाल्र्स वुड डिस्पैच (1854) शिक्षा से सम्बन्धित था। वुड डिस्पैच के घोषणापत्र को ‘भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा’ भी कहा जाता है।

6. (A) 
सूची I (स्रोत)    सूची II (ली गयी विशेषताएं)
1. फ्रांसीसी संविधान - स्वतन्त्रता, समानता एवं बन्धुत्व,    गणतंत्र की व्यवस्था
2. आयरलैण्ड संविधान - नीति-निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति    का निर्वाचन, राज्यसभा के लिए  सदस्यों का नामांकन
3. कनाडा संविधान - संघीय व्यवस्था, राज्यपालों की    नियुक्ति, अविशिष्ट शक्तियाँ केन्द्र    के पास
4. ब्रिटिश संविधान - संसदीय प्रणाली, विधि का शासन, एकल नागरिकता, मंत्रिमण्डलीय शासन
5. अमरीकी संविधान - मूल अधिकार, न्यायपालिका की    स्वतंत्रता, न्यायिक पुनरावलोकन

7. (A) संविधान ने सातवीं अनुसूची में केन्द्र एवं राज्य के बीच विधायी विषयों के संबंध में त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की है– सूची I (संघ सूची), सूची II (राज्य सूची), सूची–III (समवर्ती सूची)। संघ सूची के विषयों पर केवल केन्द्र सरकार (संसद) कानून बना सकती है। इस सूची में वर्तमान में 100 विषय हैं। (मूलत: 97) जैसे– रक्षा, बैविंâग, विदेशी मामले, मुद्रा, आणविक ऊर्जा, बीमा, संचार, केन्द्र राज्य व्यापार एवं वाणिज्य, जनगणना, लेखा परीक्षा आदि। जबकि पुलिस, कृषि, जन स्वास्थ्य राज्य सूची के विषय है।

8. (B) 1992 के 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा ‘पंचायती राज’ को संविधान में शामिल किया गया तथा अनु. 243 (A) से 243 (C) के अन्तर्गत इसके उपबंध किये गये। इनका गठन बलवंत राय मेहता समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया। राजस्थान, देश का प्रथम राज्य था जहाँ ‘पंचायती राज’ की स्थापना हुई। ज्ञातव्य है कि इस अधिनियम द्वारा राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत के अनु. 40 को व्यावहारिक रूप दिया, जिसमें ग्राम पंचायतों के गठन की बात कही गयी है।

9. (B) राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए किसी भी व्यक्ति की न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए जबकि लोक सभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। राज्य सभा तथा लोक सभा का कार्यकाल क्रमश: 6 वर्ष और 5 वर्ष का होता है।

10. (B) कल्याणकारी राज्य सम्बन्धी विचार हमारे संविधान के नीति-निदेशक सिद्धान्त में निहित है। संविधान के भाग - IV में अनुच्छेद -36 से अनुच्छेद -51 तक राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों का वर्णन है यद्यपि नीति निदेशक सिद्धान्त न्यायालय द्वारा लागू नहीं किये जाते परन्तु जनता के मत पर टिकी सरकार राज्य व्यवस्था को आकार देने में इनकी उपेक्षा नहीं कर सकती। अम्बेडकर के शब्दों में - ‘‘नीति निदेशक तत्व भारत के संविधान की अनोखी विशेषताएँ हैं और जिसमें एक कल्याणकारी राज्य का लक्ष्य अंर्तनिहित है।’’ इसके अतिरिक्त संविधान की उद्देशिका में भी कल्याणकारी राज्य संबंधी विचार दिये गये हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC TRE 4.0 & 5.0 General Studies Chapterwise Solved Papers 2025

BPSC TRE 4.0 & 5.0 General Studies Chapterwise Solved Papers 2025 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts