प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A)

प्रश्न:-

1. चांदी का सिक्का ‘टका’ किसने चलाया था?
(a) कतुबुद्दीन ऐबक
         (b) इल्तुतमिश
(c) बलबन  
        (d) बहराम खान

2. निम्नलिखित में से किस सिख गुरु ने अमृतसर की आधारशिला रखी थी?
(a) गुरु अमरदास
        (b) गुरु रामदास
(c) गुरु अर्जुनदेव
        (d) गुरु हरगोविन्द

3. भारत में गाँधी जी का प्रथम सत्याग्रह कहाँ हुआ था?
(a) चम्पारण
         (b) अहमदाबाद
 (c) खेड़ा
         (d) इलाहाबाद

4. भारत की संविधान सभा की प्रारूप समीति के अध्यक्ष कौन थे?
(a) के. एम. मुंशी
(b) डी. पी. खेतन
(c) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(d) टी. टी. कृष्णमाचारी

5. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन–सा अनुच्छेद विधि के समक्ष समता के अधिकार से संबंधित हैं?
(a) अनुच्छेद–13
        (b) अनुच्छेद–14
(c) अनुच्छेद–15
       (d) अनुच्छेद–17

6. भारत में किस प्रकार का लोकतन्त्र है?
       (a) प्रत्यक्ष
        (b) राष्ट्रपति का
        (c) प्रतिनिधियों का
       (d) तानाशाही

7. भारत के राष्ट्रपति को उनके पद से कौन हटा सकता है?
(a) भारत के प्रधानमन्त्री
(b) भारत के मुख्य न्यायाधीश
(c) संसद
(d) लोक सभा

8. लोकसभा की बैठक आयोजित करने के लिए न्यूनतम
कितनी संख्या में सदस्य उपस्थित होने चाहिए?
      (a) कुल सदस्यता का एक-चौथाई
(b) कुल सदस्यता का दसवां भाग
(c) लोकसभा की पचास प्रतिशत संख्या
(d) न्यूनत्तम सौ सदस्य

9. ब्रह्माण्ड के अध्ययन को...........के नाम से जान जाता है।
(a) कॉस्मोलॉजी
      (b) एस्ट्रोलॉजी
(c) सिस्मोलॉजी
        (d) लिम्नोलॉजी

10. निम्नलिखित में से कौन-सी रेखा भारत के लगभग आधे हिस्से से में होकर गुजरती है?
(a) मकर
       (b)  कर्क
      (c) भूमध्यरेखा
       (d) प्रमुख भूमध्य

उत्तर :-

1. (B) गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने दो महत्वपूर्ण सिक्के ‘‘चाँदी का टका’’ तथा ताँबे का ‘जीतल’ चलवाया था। इल्तुतमिश ने सिक्को पर टकसाल के नाम अंकित करवाने की परम्परा को आरम्भ किया। इल्तुतमिश पहला तुर्क सुल्तान था, जिसने शुद्ध अरबी सिक्के चलवाये। इसके साथ ही साथ इल्तुतमिश ने बदायूँ की जामा मस्जिद का निर्माण करवाया था। फरवरी 1229 में बगदाद के खलीफा ने इल्तुतमिश को ‘सुल्तान-ए-आजम’ की उपाधि से नवाजा था।

2. (B) गुरू रामदास सिक्खों के चौथे गुरु थे। अकबर ने गुरू रामदास को 500 बीघा जमीन दान में दिया था। इस भूमि को बीबी भानी को अकबर द्वारा प्रदान की गई थी जिस पर अमृतसर नगर का निर्माण हुआ है।

3. (A) गाँधी जी के नेतृत्व में बिहार के चम्पारन जिले में सन् 1917 में एक सत्याग्रह हुआ। इसे चम्पारन सत्याग्रह के नाम से जाना जाता है। यह गाँधी जी के नेतृत्व में भारत में किया गया प्रथम सत्याग्रह था। हजारो भूमिहीन मजदूर एवं गरीब किसान खाद्यान्न के बजाय नील और नकदी फसलों की खेती करने के लिए बाध्य हो गये थे जिसके लिए यह आंदोलन चलाया गया, इसे तिनकठिया पद्धति भी कहा जाता था।

4. (C) डॉ. भीमराव अम्बेडकर को बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है। अम्बेडकर ने अपना सारा जीवन हिन्दू धर्म की चतुवर्ण प्रणाली और भारतीय समाज में सर्वत्र व्याप्त जाति व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष में बिता दिया। 1926 में वह बम्बई की विधान सभा के सदस्य नामित किये गये। ये भारत की संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी बनाए गये थे।

5. (B) भारतीय संविधान में समता के अधिकारों का वर्णन अनुच्छेद 14-18 में किया गया है। अनु. 14 के अनुसार भारत राज्य के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता एवं विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं किया जायेगा ‘विधि के समक्ष समता’ का विचार ‘ब्रिटिश’ संविधान से लिया गया है, जबकि ‘विधियों के समान संरक्षण’ की अवधारणा अमरीकी संविधान से ली गयी है। इसी प्रकार ‘विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया’ की अवधारणा जापानी संविधान की देन है।

6. (C) भारतीय संविधान जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों का लोकतंत्र है, वयस्क मताधिकार, सामयिक चुनाव, कानून की सर्वोच्चता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता व भेदभाव का अभाव भारतीय राजव्यवस्था के लोकतांत्रिक लक्षण हैं। संविधान की प्रस्तावना में राजनीतिक लोकतंत्र के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र को शामिल किया गया है।

7. (C) अनुच्छेद 61 राष्ट्रपति के महाभियोग से संबन्धित है राष्ट्रपति द्वारा संविधान के प्रावधानों के उल्लंघन पर संसद के किसी सदन द्वारा उस पर महाभियोग लगाया जा सकता है, परन्तु इसके लिए आवश्यक है कि राष्ट्रपति को 14 दिन पहले लिखित सूचना दी जाए, जिस पर उस सदन के एक चौथाई सदस्यों के हस्ताक्षर हो। संसद के उस सदन जिसमें महाभियोग का प्रस्ताव पेश है, के दो तिहाई सदस्यों द्वारा पारित कर देने पर प्रस्ताव दूसरे सदन में जाएगा तब दूसरा सदन राष्ट्रपति पर लगाए गए आरोपों की जांच करेगा तत्पश्चात अगर आरोप को सिद्ध करने वाला प्रस्ताव दो तिहाई बहुमत से पारित हो जाता है, तब राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया पूरी समझी जाएगी और उस तिथि से राष्ट्रपति को पदत्याग करना होगा।

8. (B) लोक सभा की बैठक आयोजित करने के लिए अनुच्छेद-100 के अनुसार कुल सदस्यों का  वां भाग उपस्थित होना अनिवार्य है।

9. (A) कॉस्मोलॉजी खगोल विज्ञान की वह शाखा है जिसमें ब्रह्माण्ड से जुड़ी प्रत्येक वस्तु का अध्ययन किया जाता है। इसके अंतर्गत ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, जीवन के विकास, ग्रहों, सौरमंडल का निर्माण तथा सभी खगोलीय घटनाओं का अध्ययन किया जाता है। कॉस्मोलॉजी की शुरूआत एक तरह से आइंसटीन के सामान्य सापेक्षता सिद्धांत के बाद से मानी जाती है।

10. (B) कर्क रेखा उत्तरी गोलाद्र्ध में भू-मध्य रेखा के समान्तर 23°30' पर खींची गयी है। ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व खींची गयी यह एक काल्पनिक रेखा है। यह भारत के लगभग बीच में से होकर गुजरती है। भारत में कर्क रेखा आठ राज्यों– गुजरात, राजस्थान, म.प्र., छत्तीसगढ़, झारखण्ड, प. बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम से होकर गुजरती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

75th death anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel

Prime Minister Modi paid tribute to the Iron Man, Sardar Vallabhbhai Patel, on his 75th death anniversary. Sardar Patel served as the first ...

Popular Posts