प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(14-10-2021)


1. निम्नलिखित में से कौन सा सिन्धु घाटी की सभ्यता से सम्बन्धित स्थल नहीं है?
(a) कालिबंगन (b) रोपड़
(c) पाटलिपुत्र (d) लोथल
Ans. (C) लोथल से प्राप्त वस्तुएँ युगल समाधि, पत्तन, घोड़े का अवशेष, धान की भूसी। रोपड़ से प्राप्त वस्तुएं - ताँबे की कुल्हाड़ी, मानव कंकाल के साथ कुत्ता। कालीबंगा - जुते हुए खेत, अग्निकुंड आदि सिन्धु प्रदेश से प्राप्त हुई हैं तथा पाटलिपुत्र में तृतीय बौद्ध सभा आयोजित की गई थी। जिसके अध्यक्ष मोगलिपुत्त तिस्स थे जो कि शासक अशोक से सम्बन्धित थे।

2. ‘उपनयन समारोह’ से क्या तात्पर्य है? 
(a) बच्चे को एक औपचारिक नाम दिया जाता है।
(b) बच्चे को सूर्य और चन्द्र के औपचारिक दर्शन कराए जाते हैं।
(c) बच्चे को पवित्र जनेऊ धारण कराया जाता है।
(d) बच्चे का विवाह किया जाता है।
Ans. : (C) उपनयन संस्कार को यज्ञोपवीत संस्कार के नाम से भी जानते है, इसमें बच्चे को पवित्र जनेऊ धारण कराया जाता है।
`प्राचीन समय से आज के समय में इस संस्कार का स्वरूप बिल्कुल बदल चुका है-
पहले इस संस्कार को शुद्धिकरण संस्कार के रूप में जानते थे जिसके उपरान्त शिष्य गुरू के साथ आश्रम में रहकर शिक्षा ग्रहण करते थे। इस संस्कार के उपरान्त बालकों को ‘द्विज’ कहा जाता था। पहले यह अनिवार्य नहीं था। परन्तु कर्मकाण्डों में इसे अनिवार्य कर दिया गया तथा सामान्यत: विवाहपूर्व किया जाने लगा।

3.पाली में बौद्ध ग्रंथों को आमतौर पर त्रिपिटक, यानी ‘थ्रीफोल्ड बास्केट’ कहा जाता है। इनमें से कौन सा त्रिपिटकों में से नहीं है?
(a) अभिधम्म पिटक  (b) सुत्त पिटक  
(c) उपसाका पिटक  (d) विनय पिटक  
Ans. : (C) बुद्ध ने कोई पुस्तक नहीं लिखी थी, इनके उपदेश मौखिक ही होते थे। बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके शिष्यों ने बुद्ध के उपदेशों का संग्रह त्रिपिटक में किया है। इसकी रचना पाली भाषा में की गई है। त्रिपिटक में सुत्तपिटक (धर्म संबंधी बातों की चर्चा), अभिधम्म पिटक (दार्शनिक विचारों का संकलन) और विनयपिटक (नीति संबंधी बातें) का उल्लेख हैं। 

4. 12वीं शताब्दी के आरंभ में दिल्ली पर किसका शासन था?
(a) तोमर वंश (ं) खिलजी वंश 
(c) सैय्यद वंश (d)) तुगलक वंश
Ans. (A) : 12वीं शताब्दी के आरंभ में दिल्ली पर तोमर वंश का शासन था। अनंगपाल दिल्ली के तोमर वंश के संस्थापक थे। प्रतिहारो और चौहानों की भांति तोमर भी विदेशी थे।

5. इनमें से किसने अ़कबर की धार्मिक नीति की आलोचना की?
(a) फैजी (b) अबुल फ़जल 
(c) बंदायूनी (d) इनमें से कोई नहीं
Ans.(C) अकबर के धार्मिक नीति की आलोचना बंदायूनी ने किया। अकबरनामा की रचना अबुल-फजल ने की। वह दीन-ए-इलाही धर्म का मुख्य पुरोहित था और दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाले प्रथम एवं अन्तिम हिन्दू शासक बीरबल था। 

6. वास्को डि गामा किस वर्ष कालीकट में उतरा?
(a) 1234 (b) 1681
(c) 1394 (d) 1498
Ans. (D) वास्को डि गामा 1498 में कालीकट के तट पर उतरा था। वास्को डि गामा समुद्री मार्ग द्वारा भारत आने वाला तथा उत्तमाशा अंतरीप के पास पहुँचने वाला पहला यूरोपिय नाविक था।

7. स्वामी दयानंद सरस्वती ने किस शहर में पहली बार 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी?
(a) बॉम्बे (अब मुंबई) (b) अहमदाबाद
(c) पुणे (d) कलकत्ता (अब कोलकाता)
Ans. :(A) आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आंदोलन है जिसकी स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 ई़ में बॉम्बे (मुंबई) में की। स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा रचित ‘सत्यार्थ प्रकाश’ नामक ग्रन्थ आर्य समाज का मूल ग्रन्थ है।
 
8. .......... भारत में राजनीतिक सुधारों के लिए आंदोलन शुरू करने वाले भारतीय नेता थे।

(a) सुब्रमण्यम अय्यर (b) राजा राम मोहन रॉय
(c) आनंद चारलू (d) महात्मा गांधी 
Ans : (B) राजा राम मोहन राय भारत में राजनीतिक सुधारों के लिए आंदोलन शुरू करने वाले पहले भारतीय नेता थे। ये मानवतावादी थे, उनकी विश्व बंधुत्व में गहरी आस्था थी। ये जीवन की स्वतंत्रता तथा सम्पत्ति ग्रहण करने के प्राकृतिक अधिकारों के समर्थक थे। 

9. महात्मा गांधी भाप से चलने वाले जहाज एस.एस. सफारी द्वारा दक्षिण अफ्रीका के ........... पहुँचे थे।
(a) जोहानसबर्ग (b) केप टाउन 
(c) डरबन (d) पोर्ट एलिजाबेथ
Ans. (C) : महात्मा गांधी 1893 में भाप से चलने वाले जहाज एस. एस. सफारी द्वारा दक्षिण अफ्रीका के डरबन पहुँचे थे। वह दक्षिण अफ्रीका भारतीय समुदाय के नेता बने। द.अ. में अहिंसक आंदोलन में उनकी भागीदारी रही।

10. निम्नलिखित में से किसने पहले 1935 में संविधान सभा का सुझाव प्रस्तावित किया?
(a) नेहरू (b) गाँधी
(c) जे.पी. नारायण (d) एम.एन. रॉय
Ans. (D) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर पहली बार वर्ष 1935 में एक संविधान सभा की मांग की थी। संविधान सभा का विचार एम.एन. रॉय के दिमाग की उपज थी। ब्रिटिश सरकार ने लिनलिथगो प्रस्ताव या अगस्त प्रस्ताव (1940) में द्वितीय विश्व युद्ध की समप्ति पर संविधान सभा के गठन पर विचार (निश्चित आश्वासन नहीं) की बात कही। क्रिप्स प्रस्ताव (1942) में ही सर्वप्रथम भारतीयों की संविधान सभा की मांग को स्वीकार किया गया। कैबिनेट मिशन, 1946 के तहत संविधान सभा नवम्बर, 1946 में अस्तित्व में आयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts