प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(18-10-2021)


1. `जय हिन्द' का नारा किसने दिया?
(a) महात्मा गांधी (b) सुभाष चन्द्र बोस
(c) भगत  सिंह (d) चन्द्रशेखर आजाद
उत्तर─(B)
व्याख्या─जय हिन्द का नारा प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा दिया गया था। इस नारे का प्रचलन सुभाष चन्द्र बोस के अधीन गठित आजाद हिन्द फौज के सदस्यों के मध्य था। ध्यातव्य है कि सैनिक एक-दूसरे से मिलते समय जय हिन्द बोलते थे।

2. दिल्ली में `कुतुबमीनार' का निर्माण किसने कराया?
(a) शाहजहाँ ने (b) कुतुबुद्दीन ऐबक ने
(c) इब्नबतूता ने (d) जहाँगीर ने
उत्तर─(B)
व्याख्या─ कुतुबमीनार का निर्माण  सल्तनत काल के प्रथम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा 1206 ई. में करवाया गया था। प्रसिद्ध चिश्ती सूफी संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की स्मृति में स्थापित यह मीनार अन्तत: इल्तुतमिश के काल में पूर्ण की गयी थी। कुतुबमीनार दिल्ली के समीप मेहरौली नामक स्थान पर अवस्थित है।

3. `दीन-ए-इलाही' धर्म किसने चलाया?
(a) हुमायूँ ने (b) अकबर ने
(c) मुहम्मद गोरी ने (d)तैमूर लंग ने
उत्तर─(B)
व्याख्या─1582 ई. में दीन-ए-इलाही धर्म अकबर द्वारा चलाया  गया था। यह धर्म दैवी एकेश्वरवाद की परिकल्पना पर आधारित था एवं इसे स्वीकार करने वाले व्यक्ति को सम्पत्ति तथा धर्म सहित अपनी विभिन्न वस्तुओं का त्याग करना पड़ता था।

4. मुहम्मद-बिन-तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरि स्थानान्तरित की तथा इसका नाम रखा─
(a) फतेहगढ़ (b) औरंगाबाद
(c) दौलताबाद (d) फतेहगिरी
उत्तर─(C)
व्याख्या─मुहम्मद तुगलक द्वारा अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरि स्थानान्तरित करने के बाद इसका नवीन नाम दौलताबाद रखा था। ध्यातव्य है कि सम्पूर्ण तुगलक राज्य के मध्य में स्थित होने और वाह्य आक्रमणों से सुरक्षा की दृष्टि से मुहम्मद तुगलक द्वारा अपनी राजधानी दक्षिण भारत में स्थानान्तरित की गई थी।

5. किसने कहा था, `तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा'?
(a) श्यामजी कृष्ण वर्मा (b) सुभाष चन्द्र बोस
(c) बाल गंगाधर तिलक (d) सरदार वल्लभ भाई पटेल
उत्तर─(B)
व्याख्या─‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ नामक प्रसिद्ध वक्तव्य सुभाष चन्द्र बोस द्वारा दिया गया था। उन्होंने भारतीय नवयुवकों से आजादी में सहायता देने के उद्देश्य से इस प्रकार का आह्वान किया था।

6. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है?
(a) देहरादून (b) वेलिंग्टन
(c) पूना (d) खड़गवासला
उत्तर - (D)
व्याख्या─राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी खड़गवासला, पुणे (महाराष्ट्र) में है, जबकि देहरादून में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज तथा इंडियन मिलिट्री एकेडमी है तथा डिपेंâस सर्विसेज स्टॉफ कालेज, वैलिंग्टन, नीलगिरि हिल्स (तमिलनाडु) में है एवं कालेज आफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, किरकी, पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित है।

7. भारत में खेल-दिवस मनाया जाता है─
(a) 12 अप्रैल (b) 2 मई
(c) 29 अगस्त (d) 14 सितम्बर
उत्तर - (C)
व्याख्या─भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को (ध्यानचंद जयंती) मनाया जाता है। 2 मई विश्व अस्थमा दिवस एवं 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

8. अदरक का तना जो मिट्टी में उगता है और खाद्य संग्रहण करता है, वह कहलाता है─
(a) कन्द (b) प्रकन्द
(c) राइजोफोर (d) घनकन्द
उत्तर - (B)
व्याख्या─अदरक का तना जो मिट्टी में उगता है और खाद्य का संग्रहण करता है, प्रकन्द कहलाता है। प्रकन्द की सहायता से ही अदरक के पौधे को खनिज लवण प्राप्त होते हैं।

9. भोजन के वर्ग में प्रति यूनिट कैलोरी की मात्रा सर्वाधिक होती है─
(a) विटामिन में (b) वसा में
(c) कार्बोहाइड्रेट्स में (d) प्रोटीन में
उत्तर - (B)
व्याख्या─भोजन के वर्ग में प्रति यूनिट कैलोरी की मात्रा सर्वाधिक वसा में होती है। एक ग्राम वसा से 9.3 किलो कैलोरी ऊर्जा उत्पन्न होती है। वसा घी, तेल, दूध, मछली, दही, पनीर आदि में पायी जाती है। 

10. निम्न में से कौन-सा रोग कीट के काटने से होता है?
(a) स्कर्वी (b)  डेंगू
(c) निमोनिया (d) दमा
उत्तर - (B)
व्याख्या─डेंगू रोग मच्छरों द्वारा फैलने वाला एक विषाणु जन्य रोग है। इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। यह ज्वर, एडीज इजिप्टी नामक मच्छर से फैलता है। स्कर्वी रोग विटामिन C की कमी से होता है। निमोनिया रोग का जीवाणु डिप्लोकोकस न्यूमोनी है। इस रोग में फेफड़ा प्रभावित होता है। दमा एक कवकीय रोग है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

BPSC & JPSC Civil Engineering Solved Papers 44 Set 2027 English Medium

BPSC & JPSC Civil Engineering Solved Papers 44 Set 2027 English Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts