प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(19-10-2021)


1. `गोपथब्राह्मण' सम्बन्धित है –
(a) यजुर्वेद से (b) सामवेद से
(c) अथर्ववेद से (d) ऋग्वेद से
उत्तर – (C)
व्याख्या – गोपथ ब्राह्मण ‘अथर्ववेद’ का ब्राह्मण ग्रंथ है। ‘ऐतरेय’ एवं ‘कौषीतकी’ नामक ब्राह्मण ऋग्वेद का ‘शतपथ’ एवं ‘तैत्तिरीय’ ब्राह्मण यजुर्वेद का तथा ‘पंचविश’ या ‘ताण्ड्य’ ब्राह्मण सामवेद के ब्राह्मण ग्रंथ हैं।

2. `नयनार' कौन थे?
(a) वैष्णव धर्मानुयायी (b) शैव धर्मानुयायी
(c) शाक्त (d) सूर्योपासक
उत्तर – (B)
व्याख्या – दक्षिण भारत में पूर्व मध्यकाल में भगवान विष्णु की उपासना करने वाले `अलवार' और भगवान शिव की उपासना करने वाले `नयनार' कहलाए।

3. वल्लभी विश्वविद्यालय स्थित था –
(a) बिहार में (b) उत्तर प्रदेश में
(c)    बंगाल में (d) गुजरात में
उत्तर – (D)
व्याख्या – वल्लभीपुर प्राचीन भारत का एक नगर था जो पाँचवीं से आठवीं शताब्दी तक मैत्रक वंश की राजधानी रहा। यह पाqश्चमी भारत के सौराष्ट्र में और बाद में गुजरात राज्य के भावनगर के बंदरगाह के पाqश्चमोत्तर में खम्भात की खाड़ी के मुहाने पर स्थित था। मान्यतानुसार इसकी स्थापना 470 ई. में मैत्रक वंश के संस्थापक सेनापति भट्टारक ने की थी। यहाँ की प्रसिद्धि का महत्वपूर्ण कारण वल्लभी विश्वविद्यालय था जो तक्षशिला तथा नालन्दा की परम्परा में था।

4. `सप्तपर्णी गुफा' स्थित है –
(a) साँची में (b) नालन्दा में
(c)  राजगृह में (d) पावापुरी में
उत्तर – (C)
व्याख्या – प्रथम बौद्ध संगीति अजातशत्रु के शासनकाल में राजगृह स्थितत सप्तपर्णी गुफा में 483 ई. पू. में सम्पन्न हुई थी। इसकी अध्यक्षता महाकस्सप ने की थी। इस संगीति में बुद्ध के उपदेशों को दो पिटकों विनयपिटक और सुत्तपिटक में संकलित किया गया था।

5. महाभारत मूलत: किस रूप में जानी जाती थी?
(a) वृहत्कथा (b) ब्राह्मण
(c)  वृहत्संहिता (d) जयसंहिता
उत्तर – (D)
व्याख्या – महाभारत की रचना वेदव्यास ने की थी। पहले इसमें केवल 8800 श्लोक थे और इसका नाम जय संहिता था। बाद में यह बढ़कर 24000 श्लोक हो गया और ‘भारत’ नाम से प्रसिद्ध हुआ। अंत में एक लाख श्लोक होने के कारण इसे ‘शत् साहस्त्री संहिता’ या ‘महाभारत’ कहा जाने लगा। यह अट्ठारह पर्वों में विभक्त है।

6. इनमें से किसे शाहजहाँ ने `शाह बुलंद इकबाल' की पदवी दी थी?
(a) दारा शिकोह (b) शूजा
(c)  औरंगजेब (d) मुराद
उत्तर – (A)
व्याख्या – शाहजहाँ के शासनकाल में उपनिषदों का फारसी भाषा में अनुवाद दारा शिकोह ने `सिर्र-ए-अकबर' नाम से किया था। इसके अंतर्गत 52 उपनिषदों का अनुवाद हुआ। दारा को उसकी सहिष्णुता व उदारता के लिए लेनपूल ने `लघु अकबर' की संज्ञा प्रदान की है। शाहजहाँ ने दारा शिकोह को `शाह बुलंद' की उपाधि प्रदान की थी।

7. `रौलट ऐक्ट' किस वायसराय के काल में पारित हुआ था?
(a) लॉर्ड हारिंडग II (b) लॉर्ड रीिंडग
(c)  लॉर्ड चेम्सफोर्ड (d) लॉर्ड मिन्टो II
उत्तर – (C)
व्याख्या – लॉर्ड चेम्सफोर्ड 1916 से 1921 के मध्य भारत के वायसराय रहे। इन्हीं के कार्यकाल में 1919 में रौलेट ऐक्ट पारित हुआ था।

8. ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार को राष्ट्रीय नीति के रूप में अपनाया गया था –
(a) 1899 में (b) 1901 में
(c) 1903 में (d) 1905 में
उत्तर – (D)
व्याख्या – लॉर्ड कर्जन ने 20 जुलाई, 1905 ई. को बंगाल विभाजन की घोषणा की जिसके परिणामस्वरूप 7 अगस्त, 1905 को कलकत्ता के टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन की घोषणा की गई। इसी बैठक में ऐतिहासिक बहिष्कार प्रस्ताव भी पारित हुआ।

9. `फूट डालो और राज्य करो' की रणनीति अपनाई गई थी –
(a) लॉर्ड कर्जन द्वारा (b) लॉर्ड मिंटो द्वारा
(c)  लॉर्ड डलहौजी द्वारा (d) लॉर्ड वेलेजली द्वारा
उत्तर – (A)
व्याख्या – `फूट डालो राज करो' की नीति का जिम्मेदार सामान्य तौर पर लार्ड कर्जन को माना जाता है, मगर लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी के अनुसार लार्ड मिंटो को ‘फूट डालो राज करो’ की रणनीति अपनाने वाला बताया गया है।

10. गदर पार्टी का मुख्यालय था –
(a) सैन फ्रन्सिस्कों में (b) न्यूयॉर्क में
(c)  मद्रास में (d) कलकत्ता में
उत्तर – (A)
व्याख्या – 1913 ई. में सोहन सिंह भाकना ने `हिन्दुस्तान एसोसिएशन ऑफ दि पैसिफिक कोस्ट' नामक संस्था की स्थापना की। इस संस्था ने `गदर' नामक एक अखबार निकाला जिससे इस संस्था का नाम भी ‘गदर पार्टी’ पड़ गया। इसका मुख्यालय सैन फ्रन्सिस्कों (संयुक्त राज्य अमेरिका) में था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts