- 8-16 जनवरी‚ 2022 के मध्य 30वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (30th New Delhi World Book Fair), 2022 प्रगति मैदान में आयोजित होगा।
- इस मेले की थीम है-‘आजादी का अमृत महोत्सव’।
- इस मेले का अतिथि देश (Guest of Honour Country) फ्रांस है।
- गौरतलब है कि यह मेला सबसे पहले वर्ष 1972 में आयोजित किया गया था।
- ऐसे में यह मेला वर्ष 2022 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा।
- इसके लिए मेले में एक विशेष प्रदर्शनी रखी जाएगी।
- इसका आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) द्वारा किया जाएगा।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य