प्रधानमंत्री ने इंडियन स्पेस एसोसिएशन का शुभारंभ किया


  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडियन स्पेस एसोसिएशन (आईएसपीए) का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर अंतरिक्ष उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की।
  • सभा को संबोधित करते हुएप्रधानमंत्री ने आज देश के दो महान सपूतोंभारत रत्न जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती का उल्लेख किया। 
  • उन्होंने दोनों हस्तियों को नमन करते और श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजादी के बाद के भारत को दिशा देने में इन दोनों महान व्यक्तित्वों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। 
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि सबको साथ लेकरसबके प्रयास सेराष्ट्र में कैसे बड़े-बड़े परिवर्तन आते हैंइनका जीवन दर्शन हमें आज भी इसकी प्रेरणा देता है।
  • प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आज जितनी निर्णायक सरकार भारत में हैउतनी पहले कभी नहीं रही। 
  • अंतरिक्ष क्षेत्र और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को लेकर आज भारत में जो बड़े सुधार हो रहे हैंवो इसी की एक कड़ी है। उन्होंने इंडियन स्पेस एसोसिएशन (आईएसपीए) के गठन के लिए उपस्थित सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
  •  प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम स्‍पेस रिफॉर्म्‍स की बात करते हैंतो हमारी अप्रोच चार पिलर्स पर आधारित है। पहलाप्राइवेट सेक्‍टर को इनोवेशन की आजादी। दूसरासरकार की इनेबलर के रूप में भूमिका। 
  • तीसराभविष्य के लिए युवाओं को तैयार करना और चौथास्‍पेस सेक्‍टर को सामान्‍य मानवों की प्रगति के संसाधन के रूप में देखना। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा स्‍पेस सेक्‍टर130 करोड़ देशवासियों की प्रगति का एक बड़ा माध्यम है। 
  • उन्होंने कहा कि हमारे लिए स्‍पेस सेक्‍टर यानीसामान्‍य मानवों के लिए बेहतर मैपिंगइमेजिंग और कनेक्टिविटी की सुविधा! साथ हीहमारे लिये स्‍पेस सेक्‍टर यानीइंटरप्रेन्‍योर्स के लिए शिपमेंट से डिलीवरी तक बेहतर स्‍पीडहमारे मछुआरों के लिए स्‍पेस सेक्‍टर यानीबेहतर सुरक्षा के साथ-साथ आय तथा प्राकृतिक आपदा का बेहतर पूर्वानुमान का माध्‍यम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Vivek Aggarwal has been elected as the Vice President of the FATF

India has achieved a significant milestone in the realm of the international financial system. Vivek Agrawal, a 1994-batch IAS officer of th...

Popular Posts