प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(6-11-2021)


1. महात्मा गाँधी जी की आत्मकथा का क्या नाम है?
(a) माई स्टोरी
(b) ग्लिम्पसेज ऑफ माई लाइफ
(c) माई एक्सपेरीमेंट विद टूथ 
(d) बर्थ एण्ड डेथ ऑफ ए सोल
उत्तर-(C)
व्याख्या : ‘माई एक्सपेरिमेंट विद टूथ’ गाँधी जी द्वारा लिखित आत्मकथा है। यह सर्वप्रथम गुजराती भाषा में लिखी गई तथा 1925-1929 ई. के बीच नवजीवन पत्रिका में साप्ताहिक प्रकाशित होती रही। गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर के काठियावाड, गुजरात में हुआ था। इनकी अन्य पुस्तवकें ‘यंग इण्डिया’, ‘हिन्द स्वराज’ आदि प्रमुख हैं।'

2. नासा ने लोहित ग्रह मंगल में जीवनोपयोगी वातावरण के साक्ष्य की खोज में एक रोवर भेजा है, उसका नाम है–
(a) स्प्रिट (b) बिएगिल-1
(c) बिएगिल-2 (d) पाथफाइण्डर
उत्तर – (D)
व्याख्या – अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा ने वर्ष 2003-04 में मंगल ग्रह का अध्ययन करने के लिए एक रोवर भेजा था। जिसका नाम ‘‘पाथ फाइंडर’’ था। उसके द्वारा भेजे गये चित्रों से मंगल ग्रह के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिली थीं।

3. ‘नेफ्रोलॉजी’ में निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है?
(a) यकृत (b) वृक्क
(c) फेफड़ा (d) हृदय
उत्तर-(B)
व्याख्या : नेफ्रोलॉजी के अन्तर्गत वृक्क का अध्ययन किया जाता हैै। नेफ्रॉन  वृक्क की कार्यात्मक इकाई है। वृक्क शरीर को स्वच्छ रखते है। ये हानिकारक अपशिष्ट उत्पादों और विषैले तथा शरीर में पानी, तरल पदार्थ, खनिज का नियमन करते हैं। कचरे को मूत्र मार्ग द्वारा शरीर से बाहर निकालते है। 

4. सर्वाधिक प्राचीन पुराण कौन सा है?
(a) मत्स्य पुराण (b) विष्णु पुराण
(c) नारद पुराण (d) वामन पुराण
उत्तर – (A)
व्याख्या - भारतीय ऐतिहासिक कथाओं का सबसे अच्छा क्रमबद्ध विवरण पुराणों में मिलता हैं। इनकी संख्या 18 है। जिनमें से पाँच मत्स्य, वायु, विष्णु, ब्राह्मण, भागवत पुराण हैं।
पुराणों में मत्स्य पुराण सबसे प्राचीन एवं प्रमाणिक पुराण है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
(a) बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ
(b) निशात बाग जम्मू कश्मीर
(c) फिरोजशाह कोटला दिल्ली
(d) हुमायूँ का मकबरा इलाहाबाद
उत्तर – (D)
व्याख्या -  बड़ा इमामबाड़ा – लखनऊ
       निशात बाग – जम्मू कश्मीर
       फिरोजशाह कोटला – दिल्ली
        हुमायूँ का मकबरा – नई दिल्ली

6. --------अपकृत्य कानून में एक महत्वपूर्ण मामला था और ‘पूर्ण देयता’ के नियम सिद्धांत को प्रस्तुत करने का एक कारण था-
(a) एम. सी. मेहता बनाम भारत संघ
(b) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
(c) लाल बिहारी बनाम बिहार राज्य
(d) केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य
उत्तर – (A)
व्याख्या – वर्ष 1984 भोपाल गैस त्रासदी के बाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एम. सी. मेहता बनाम भारत संघ वाद के अंतर्गत ‘पूर्ण देयता’ सिद्धांत का प्रतिपादन किया था।

7. चन्द्रप्रभा मृगवन भारत के किस राज्य में स्थित है?
(a) उत्तर प्रदेश (b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश (d) गुजरात
उत्तर – (A)
व्याख्या-चन्द्रप्रभा मृगवन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। चन्द्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य ऐतिहासिक शहर वाराणसी से लगभग 70 किलोमीटर दूर चन्दौली में स्थित है।

8. अर्जुन पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?
(a) नृत्य (b) सिनेमा
(c) दूरदर्शन (d) खेलकूद
उत्तर – (D)
व्याख्या - अर्जुन पुरस्कार खेलकूद के क्षेत्र में खिलाडि़यों के विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। अर्जुन पुरस्कार 1961 ई. में आरंभ किया गया था। इसमें 5 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाता है। प्रत्येक वर्ष अधिकतम 15 खिलाडि़यों को उनके अद्वितीय खेल के लिए अर्जुन पुरस्कार दिये जाते हैं।

9. भारत में ‘‘भारत कोकिला’’ (Nightingale of India) के नाम से किसे जाना जाता है?
(a) लता मंगेशकर (b) इन्दिरा गाँधी
(c) सरोजिनी नायडू (d) पी.टी. उषा
उत्तर – (C)
व्याख्या - भारत कोकिला – सरोजनी नायडू
स्वर कोकिला – लता मंगेशकर
लौह महिला – इंदिरा गाँधी
भारतीय एथलेटिक्स की गोल्डन गर्ल – पी.टी. उषा

10. हैजा रोग से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?
(a) त्वचा (b) आँत
(c) फेफड़े (d) हृदय
उत्तर – (B)
व्याख्या - विब्रियो कॉलेरी एक जीवाणु है जो एंटेरोटॉक्सिन, कॉलेरा टॉक्सिन का उत्पादन करता है, जिसका प्रभाव छोटी आंत पर पड़ता है। इस रोग का लक्षण अधिक दस्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

GIC, GDC, Assistant Professor Mains Sociology Chapterwise Solved Papers 2027

GIC, GDC, Assistant Professor Mains Sociology Chapterwise Solved Papers 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts