जनजातीय गौरव दिवस


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रतिष्ठित आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और नेता बिरसा मुंडा की जयंती परआजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में 15 नवंबर, 2021 को 'जनजातीय गौरव दिवस' के समारोहों को झंडी दिखाई। ये उत्सव 22 नवंबर,2021 तक एक सप्ताह चलेगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 15 नवंबर को रांची में बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी पार्कसहसंग्रहालय का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। इसमें प्रधानमंत्री के साथ आदिवासी समुदायों के 2 लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

रांची संग्रहालय उन दस संग्रहालयों में से पहला है जिन्हें भारत सरकार द्वारा आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों को श्रद्धांजलि के रूप में मंजूरी दी गई है। यह दिवस जनजातीय समुदायों द्वारा अपनी जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और जनजातीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए किए गए प्रयासों को मान्यता देने के लिए प्रत्येक वर्ष मनाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts