भारत का पहला घास संरक्षण क्षेत्र


  • 14 नवंबर‚ 2021 को भारत के पहले घास संरक्षण क्षेत्र का उद्घाटन अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में किया गया।
  • यह घास संरक्षण क्षेत्र 2 एकड़ क्षेत्र में विस्तारित है।
  • यह संरक्षण क्षेत्र 3 वर्ष की मेहनत के बाद उत्तराखंड‚ वन विभाग की शोध शाखा द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसे केंद्र सरकार की क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) द्वारा वित्तपोषित किया गया है।
  • इस संरक्षण क्षेत्र में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक‚ पारिस्थितिक‚ औषधीय एवं सांस्कृतिक रूप से लगभग 90 विभिन्न घास प्रजातियों को उगाया गया है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य घास प्रजातियों की महत्ता के बारे में जागरूकता पैदा करना‚ उनके संरक्षण को बढ़ावा देना तथा इस क्षेत्र में शोध को मदद देना है।
  • ताजा शोधों में यह सिद्ध हुआ है कि कार्बन सोखने (Carbon Sequestration) में घास के मैदान वन भूमि से अधिक प्रभावी हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India Launches Maritime Insurance Pool

On May 12, 2026, the Government of India launched the ‘Bharat Maritime Insurance Pool’ (BMIP) in New Delhi. The objective of this initiative...

Popular Posts