प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(01-01-2022)


प्रश्न:-

1.संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कहाँ हुआ था?

(a) बम्बई में (b) कलकत्ता में

(c) लाहौर में (d) दिल्ली में

2. भारत में वयस्क मताधिकार की उम्र सीमा क्या है?

    (a) 18 वर्ष (b) 20 वर्ष

    (c) 21 वर्ष (d) 25 वर्ष

3. राष्ट्रीय प्रतीक में सिंह शीर्षों की संख्या कितनी है?

     (a) तीन (b) चार

     (c) दो (d) एक

4. निम्नलिखित में से योजना आयोग किस प्रकार की संस्था है?

(a) संवैधानिक निकाय (b) परामर्शदात्री

(c) सहकारी संस्था (d) उपरोक्त में कोई नहीं



5.राष्ट्रीय विकास परिषद् की स्थापना निम्नलिखित में किस वर्ष हुई थी?

(a) वर्ष 1950 (b) वर्ष 1951

(c) वर्ष 1952 (d) वर्ष 1954



6. वर्ष का सबसे लम्बा दिन है– 

(a) 20 अप्रैल (b) 15 मई

(c) 21 जून (d) 30 अगस्त



7. कहवा का उत्पादन विश्व में किस देश में सर्वाधिक होता है?

(a) भारत (b) चीन

(c) घाना  (d) ब्राजील



8.भारत अपने किस आयात पर सर्वाधिक मुद्रा खर्च करता है?

(a) पेट्रोलियम पदार्थ (b) सोना-चाँदी

(c) हीरा (d) खाद्य तेल



9. भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में सर्वाधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होता है?

(a) धातुकर्म उद्योग (b) सीमेण्ट और जिप्सम उत्पाद

(c) विद्युत उपस्कर (d) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग



10.विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है–

(a) बोर्नियो (b) अण्डमान और निकोबार

(c) ग्रीनलैण्ड (d) सिंगापुर



उत्तर :-

1.  उत्तर – (D)

व्याख्या – संविधान सभा की प्रथम अधिवेशन 9 दिसम्बर, 1946 को संसद भवन के दिल्ली स्थित काउंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में प्रारम्भ हुआ था। सच्चिदानंद सिन्हा इसके अस्थायी अध्यक्ष चुने गये, बाद में मुस्लिम लीग के बाहिष्कार के फलस्वरूप 11 दिसम्बर, 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया तथा उनकी अध्यक्षता में संविधान निर्माण प्रक्रिया प्रारम्भ हुई।

 2. उत्तर – (A)

व्याख्या – भारत में वयस्क मताधिकार की उम्र सीमा 18 वर्ष है। वर्ष 1989 में अनुच्छेद 326 में संशोधन करके लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में मतदान करने की आयु सीमा 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष कर दी गयी। यह संशोधन राजीव गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस मंत्रिमंडल द्वारा किया गया था।

3.उत्तर – (B)

व्याख्या – भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ शीर्ष भाग की अनुकृति है जिसमें सिंह शीर्षों की संख्या 4 है किन्तु इसका एक शीर्ष पीछे की ओर होने के कारण सामने 3 शीर्ष ही दिखाई पड़ते हैं। भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में 26 जनवरी, 1950 को अपनाया था। प्रतीक के नीचे लिखा गया सूत्र वाक्य ‘सत्यमेव जयते’, मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है जो हिन्दी के देवनागरी लिपि में अंकित है।

4.उत्तर-(B)

व्याख्या – योजना आयोग का भारतीय संविधान में कोई उल्लेख नहीं है। अत: इसका गठन परामर्शदात्री व विशेषज्ञ संस्था के रूप में भारत सरकार के एक प्रलेख द्वारा हुआ। योजना आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है। योजना आयोग का गठन 15 मार्च, 1950 को हुआ। इसके प्रथम अध्यक्ष पं. जवाहर लाल नेहरू थे। 1 जनवरी, 2015 को योजना आयोग का नाम बदलकर नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर टास्फॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) कर दिया गया है। वर्तमान में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार महर्षि तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) अमिताभ कान्त हैं।



5.उत्तर-(C)

व्याख्या – 6 अगस्त, 1952 को राष्ट्रीय विकास परिषद् का गठन हुआ था। NDC एक कार्यकारी निकाय है। यह देश की पंचवर्षीय योजनाओं का अनुमोदन करती है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय विकास परिषद का अध्यक्ष होता है तथा भारतीय संघ के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं योजना आयोग के सभी सदस्य इसके पदेन सदस्य होते है।

6.उत्तर-(C)

व्याख्या - सूर्य की किरणें 21 जून को कर्वâ रेखा पर लम्बवत पड़ती है, इसके कारण इन क्षेत्रों में अधिक ऊष्मा की प्राप्ति होती है, तथा उत्तरी गोलाद्र्ध में ग्रीष्म ऋतु होता है। उत्तरी गोलाद्र्ध में सूर्य के सम्मुख होने के कारण उत्तरी गोलाद्र्ध में 21 जून को सबसे बड़ा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है।

7.उत्तर- (D)

व्याख्या – कहवा का उत्पादन उन क्षेत्रों तक ही सीमित है जहां वार्षिक तापमान 150 से. से 180 से. से अधिक नहीं बढ़ता तथा कहवा की खेती के लिए 150 से 250 सेमी. तक वर्षा पर्याप्त मानी जाती है। कहवा के लिए दोमट मिट्टी अथवा ज्वालामुखी के उद्गार से निकली हुई लावा मिट्टी उपयुक्त होती है। विश्व में सर्वाधिक कहवा का उत्पादन ब्राजील में होता है।

8.उत्तर- (A)

व्याख्या – भारत के कुल आयात में पेट्रोलियम पदार्थों का हिस्सा सर्वाधिक होता है तथा इस पर भारत सरकार द्वारा सर्वाधिक मुद्रा खर्च की जाती है। एक अनुमान के अनुसार भारत अपने कुल आयात का 65 प्रतिशत भाग पेट्रोलियम आयात पर खर्च करता है।

9.उत्तर- (C)

व्याख्या – आर्थिक समीक्षा 2010-11 के अनुसार सर्वाधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त करने वाला क्षेत्र सेवा क्षेत्र है परन्तु प्रश्नानुसार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश  का सर्वाधिक प्रवाह विद्युत उपस्कर के क्षेत्र में होता है, जबकि धातुकर्म उद्योग में सबसे कम प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होता है।

10.उत्तर-(C)

व्याख्या - पश्चिमी गोलाद्र्ध में स्थित ग्रीनलैण्ड विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है। इसका कुल क्षेत्रफल 2,310,800 वर्ग किमी. है। इस द्वीप पर यूरोपीय देश डेनमार्वâ का स्वामित्व है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है। विश्व के सबसे बड़े द्वीप क्रमश: इस प्रकार हैं–प्रमुख द्वीप (अवरोही क्रम में)– ग्रीनलैण्ड,> न्यूगिनी,> बोर्नियो> मेडागास्कर> बेफिन द्वीप> सुमात्रा> होन्शू तथा अन्य।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

RRB NTPC CBT-I Solved Papers 2027 Hindi Medium 2027

RRB NTPC CBT-I Solved Papers 2027 Hindi Medium 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts