प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(10-12-2021)


1. निम्नलिखित में से कौन सा महायान बौद्ध दर्शन तथा हीनयान बौद्ध दर्शन के बीच सर्वाधिक बुनियादी अंतर है? 
(a) जातिविहीन समाज (b) स्तूप पूजन 
(c) देव एवं देवियों की पूजा (d) अहिंसा पर बल 
Ans. (C) : कनिष्क के समय चतुर्थ बौद्ध संगीति के दौरान बौद्ध धर्म स्पष्टत: दो सम्प्रदायों में विभक्त हो गया। 
(1) हीनयान (2) महायान।
हीनयान सम्प्रदाय के लोगों का मत था कि, प्रत्येक व्यक्ति को अपने प्रयत्नों से ही मोक्ष प्राप्ति का प्रयास करना चाहिए। हीनयान सम्प्रदाय के लोग मूर्ति पूजा एवं देवी देवताओं की पूजा पर विश्वास नहीं करते थे जबकि महायानी बुद्ध को देवता के रूप में स्वीकार करते हुए इनकी पूजा करने लगे। इनके अनुसार बुद्ध मानव के दु:ख त्राता के रूप में अवतार लेते रहे हैं। इनका अगला जन्म मैत्रेय के नाम से होगा। अत: बोधिसत्वों की पूजा प्रारम्भ कर दिये।    
2. कथन (A) : 
सुक्रोज स्वाद में मीठा होता है।
कथन (R) :
सुक्रोज, इनवर्टेज किण्वक जो जीवित तंत्र में मौजूद होते हैं के द्वारा ग्लूकोज तथा फ्रुक्टोज में रूपांतरित हो जाता है।   
(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है। 
(b) (A) तथा (R) दोनों गलत है। 
(c) (A) सही है, और (R) गलत है। 
(d) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है। 
Ans. (D) : सुक्रोज एक डाइसैकेराइड है, इसका निर्माण ग्लूकोज तथा फ्रुक्टोज के एक-एक अणु से मिलकर होता है। इसका स्वाद मीठा होता है तथा इसका अणु सूत्र C12H22O11 है इसे टेबल चीनी के नाम से भी जाना जाता है, सुक्रोज, इनवर्टेज किण्वक जो जीवित तंत्र में मौजूद होते है, के द्वारा ग्लूकोज तथा फ्रुक्टोज में रूपान्तरित हो जाता है।  

3. निम्न को सुमेलित कीजिए-
प्रक्रिया परिवर्तन 
a. वाष्पन (i) द्रव का गैस में  
b. ऊध्र्वपातन (ii) गैस का द्रव में 
c. हिमीकरण (iii) ठोस का द्रव में  
d. गलन (iv) ठोस का गैस में  
                 (v) द्रव का ठोस में 
कोड : 
a b c d
(a) i ii iii iv
(b) i iv v iii
(c) iii iv ii i
       (d) iv iii ii i
Ans. (B) : 
   प्रक्रिया परिवर्तन 
(a) वाष्पन - द्रव का गैस में परिवर्तन 
(b) ऊध्र्वपातन - ठोस का गैस में परिवर्तन 
(c) हिमीकरण - द्रव का ठोस में परिवर्तन 
(d) गलन - ठोस का द्रव में परिवर्तन   

4. रासायनिक रूप में शुष्क बर्फ है-
(a) शुद्ध आसुत जल से बनी बर्फ 
(b) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड  
(c) ठोस सल्फर डाइऑक्साइड  
(d) अधो-शून्य तापमान पर रखी बर्फ
Ans. (B) : शुष्क बर्फ ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को कहते है। यह सामान्यत बर्फ की तरह ठोस से द्रव में परिवर्तित नहीं होती है बल्कि वायुमंडलीय दाब और-78.7 डिग्री सेन्टीग्रेट तापमान पर ठोस से सीधे गैस में परिवर्तित हो जाती है। इसका उपयोग खाद्य परिरक्षण के (सुरक्षा) लिए किया जाता है।   

5. मानव लाल रक्त कणिका (RBC) का औसत जीवन काल है-
(a) 3-4 दिन (b) 120 दिन  
(c) 12 दिन (d) कभी नहीं मरती 
Ans. (B) : लाल रक्त कोशिका रक्त की सबसे प्रमुख कोशिका है, यह पूरे रूधिर का 40% भाग होता है। इसका निर्माण अस्थि मज्जा में तथा भ्रूण अवस्था में यकृत में होता है। इसका जीवन काल 100 से  120 दिन तक होता है तथा मृत्यु यकृत में होती है। आर. बी. सी. में हीमोग्लोबिन पाया जाता है, जिसमें लौह-युक्त रंजक होने के कारण रक्त का रंग लाल होता है।   

6. यातायात को रोकने के लिए यातायात संकेतन में लाल प्रकाश का उपयोग किया जाता है, क्योंकि – 
(a) यह दूरदृष्टि दोष के लोगों के लिए भी दृश्य है। 
(b) आँखें लाल रंग के प्रति अधिक संवेदी होती है। 
(c) यह कम से कम प्रकीर्णित होता है अत: आसानी से लम्बी दूरी से भी सूचित हो सकता है। 
(d) यह आँख को बहुत सुखदायी है। 
Ans. (C) : यातायात को रोकने के लिए यातायात संकेतन में लाल प्रकाश का उपयोग किया जाता है, क्योंकि यह कम से कम प्रकीर्णित होता है अत: आसानी से लम्बी दूरी से भी सूचित हो सकता है। 
 
7.       कूकिंग गैस एक मिश्रण है-
(a) कार्बन मोनोक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड का 
(b) ब्यूटेन और प्रोपेन का 
(c) मीथेन और एथिलीनका 
(d) कार्बन डाइऑक्साइड तथा ऑक्सीजन का 
Ans. (B) : तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) को रसोई गैस या  कूकिंग गैस के रूप में भी जाना जाता है। यह हाइड्रोकार्बन गैसों का मिश्रण है जिसमें मुख्यत: ब्यूटेन और प्रोपेन गैस होती है। 

8. पौधे का कौन-सा ‘केसर’ के रूप में उपयोग किया जाता है? 
(a) बाह्यदल (b) पंखुड़ी  
(म्) पुंकेसर (d) वर्तिका तथा वर्तिकाग्र 
Ans. (D) : केसर का वनस्पतिक नाम क्रोकस सैटाइवस है। इसके वर्तिका तथा वर्तिकाग्र भाग को खाया जाता है। 

9. CPU का कार्य निष्पादन प्राय: मापा जाता है-
(a) GB (b) MHz 
(c) MIPS (d) Baud rate 
Ans (C) : Central Processing unit- CPU यह कम्प्यूटर की सभी क्रियाओं को नियन्त्रित निर्देशित व निगरानी का काम करती है। यह सभी प्रकार के डाटा को स्टोर व प्रोसेस करता है। सीपीयू के कार्य निष्पादन को मिलियन इंस्ट्रक्शन पर सेकण्ड (MIPS) द्वारा मापा जाता है।  

10. ‘मधुबनी’, लोक-चित्रकला की एक शैली, निम्न में से भारत के किस राज्य में लोकप्रिय है? 
(a) उत्तर प्रदेश (b) राजस्थान  
(c) मध्य प्रदेश (d) बिहार 
Ans (D) : ‘मधुबनी’ भारत की प्रसिद्ध लोक-चित्रकला शैलियों में से एक है। यह शैली भारत के बिहार राज्य के दरभंगा जिले में लोकप्रिय है। मधुबनी को मिथिला संस्कृति का द्विधु्रव माना जाता है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Bihar STET 11-12 Psychology Solved & Practice Book 15 Set 2027

Bihar STET 11-12 Psychology Solved & Practice Book 15 Set 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts