प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-12-2021)


1. बोको हराम’ इस्लामिक उग्रवादी दल निम्न में से किस देश की सरकार के साथ संघर्ष में संलग्न है? 
(a) दक्षिण सूडान (b) इथीयोपिया  
(c) नाइजीरिया (d) सीयारा लिओन 
Ans. (C) : ‘बोको हराम’ नाइजीरिया का प्रमुख इस्लामिक आतंकी संगठन है, जिसकी स्थापना सन् 2002 में हुई थी। इसको इस्लामिक स्टेट्स ऑफ वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस  (ISWAP) के नाम से भी जाना जाता है। इसका आतंक उत्तरी अफ्रीकी देशों में है। 

2. संघ सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रारंभ की। इस योजना के लिए प्रति वर्ष प्रीमियम की राशि क्या है? 
(a) 12 रुपए  (b) 330 रुपए    
(c) 120 रुपए  (d) 320 रुपए  
Ans. (A) : भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 मई 2015 को कोलकाता से शुभारंभ किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को आकस्मिक बीमा कवर प्रदान करना है। इस योजना के तहत बचत बैंक खाते के साथ 18 से 70 वर्ष आयु का कोई भी भारतीय नागरिक 12 रूपये प्रति वर्ष का प्रीमियम राशि को भर कर 2 लाख तक के दुर्घटना बीमा का लाभ ले सकता है। 
 
3. पारिस्थिति विज्ञान व्यवहार करता है-
(a) पक्षियों के विषय में 
(b) कोशिका निर्माण के विषय में 
(c) जैविक तथा उनके पर्यावरण के बीच संबंधों के विषय में 
(d) ऊतकों के विषय में 
Ans. (C) : जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीव समुदायो का उसके वातावरण के साथ पारस्परिक संबंधों का अध्ययन करते है पारिस्थितिकी विज्ञान कहलाता है। पारिस्थितिकी शब्द का प्रथम प्रयोग सन् 1866 ई. में जर्मन वैज्ञानिक अर्नेस्ट हैकल ने किया था।  

4. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया-
(a) 18  जून, 2015 (b) 21  जून, 2015  
(c) 12  जून, 2015 (d) 26  जून, 2015 
Ans.(B) : 21 जून 2015 को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। 21 जून 2021 को 7वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 

5. निम्न संघीय सरकार के करों में से कौन-सा सर्वोच्च वार्षिक आमद देता है? 
(a) सीमा शुल्क
(b) आबकारी शुल्क  
(c) कॉर्पोरेशन कर तथा आयकर  
(d) संपत्ति कर, इन्टरेस्ट कर तथा उपहार कर 
Ans. (C) : संघीय सरकार के करों में से कॉर्पोरेशन कर तथा आयकर सर्वोच्च वार्षिक आमद देता है। आयकर वार्षिक आय पर लिया जाने वाला कर है। यह आयकर, आयकर अधिनियम 1961 द्वारा लगाया जाता है।   

6. भारत के प्रथम फील्ड मार्शल थे-
(a) वैद्य 
(b) के. एम. करिअप्पा  
(c) सुन्दरजी
  (d) एस. एच. एफ. जे. मानेकशॉ 
Ans. (D) : एस. एच. एफ. जे. मानेकशॉ सन् 1973 ई. में नियुक्त किये गये, भारत के प्रथम फील्ड मार्शल थे। इनके नेतृत्व में ही भारत ने सन्, 1971ई. के भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त किया था जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ था।  

7. SB की प्रथम महिला अध्यक्ष है-
(a) अरून्धती भट्टाचार्य (b) कमिलिनी भट्टाचार्य  
(c) अरुणा भट्टाचार्य (d) सीता भट्टाचार्य 
Ans. (A) : SBI की 24वीं एवं प्रथम महिला अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य थी, जिनका कार्यकाल 7 अक्टूबर 2013 से 7 अक्टूबर 2017 तक रहा। 

8. भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है- 
(a) वीर चक्र (b) भारत भूषण  
(c) पद्यश्री (d) भारत रत्न 
Ans.(D) : भारत रत्न, देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। ‘भारत रत्न’ की शुरूआत सन्, 1954 ई. से हुई तथा पहला भारत रत्न देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी तथा डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन को प्रदान किया गया। वर्तमान (2019) में यह सम्मान पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पाश्र्व गायक एवं संगीतकार भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) तथा सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) को दिया गया है।   

9. किस तारीख को तेलंगाना की स्थापना भारतीय संघ के 29वें राज्य के रूप में हुई? 
(a) 1 मई, 2014 (b) 2 जून, 2014 
(c) 15 अप्रैल, 2014 (d) 22 जून, 2014 
Ans. (B) : भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश से अलग होकर 2 जून 2014 को 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना राज्य की स्थापना हुई तथा हैदराबाद को संयुक्त रूप से दस वर्षों के लिए आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना की राजधानी बनाया गया है। तेलंगाना के प्रथम व वर्तमान मुख्यमंत्री श्री के. चंद्रशेखर राव तथा राज्यपाल ई. एस. लक्ष्मी नरसिम्हन है।  

10. PDF का पूर्ण अर्थ रूप क्या है? 
(a) प्रिंटेड डॉक्यूमेंट फॉर्मेट (b) पब्लिक डॉक्यूमेंट फॉर्मेट  
(c) पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट (d) पब्लिश् डॉक्यूमेंट फॉर्मेट 
Ans. (C) : PDF का पूर्ण स्वरूप पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट (Portable Document Format) होता है। इसे अडॉबी नामक साफ्टवेयर कम्पनी द्वारा विकसित किया गया था, वर्तमान मं यह सबसे लोकप्रिय ई-बुक फॉर्मेट है, PDF फाइल को PDF रीडर सॉफ्टवेयर के माध्यम से पढ़ा जाता है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Drug-Free India Week 2026

The Department of Social Justice and Empowerment, under the Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India, organized the ‘...

Popular Posts