प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(16-12-2021)


1.   निम्न में से कौन सार्क (SAARC) सदस्य नहीं है?
(a) थाईलैण्ड (b) भूटान 
(c) अफगानिस्तान (d) श्रीलंका
Ans. (A) : दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय अंतर सरकारी एवं राजनीतिक संगठन है। सार्क की स्थापना 8 दिसम्बर, 1985 को ढ़ाका में हुई थी। यह संगठन आर्थिक और क्षेत्रीय एकीकरण के विकास को बढ़ावा देता है। सार्क की स्थापना के समय 7 सदस्य देश थे लेकिन 3 अप्रैल, 2007 को 14वें शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान को भी शामिल किया गया। वर्तमान में यह 8 सदस्य देशों वाला संगठन है- अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका। 

2. तेजस्विनी और ममता पुजारी इससे संबंधित हैं:
(a) मुक्केबाजी (b) शूटिंग 
(c) भारोत्तोलन (d) कबड्डी
Ans.  (D) : ममता पुजारी एक भारतीय पेशेवर अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं वह भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान भी रही हैं। तेजस्विनी भी कबड्डी खिलाड़ी है।  

3. यूनेस्को (UNESCO) का मुख्यालय कहाँ है:
(a) पेरिस (b) हेग 
(c) न्यूयॉर्क (d) इनमें से कोई नहीं
Ans. . (A) : यूनेस्को(UNESCO) का पूर्ण रूप संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन(United Nations Educational Scientific and cultural organization) है। 16 नवम्बर, 1945 ई. में इस संगठन की स्थापना हुई। इसका मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में स्थित है। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति, विकास और संबंधों को बढ़ावा देना हैं। यूनेस्कों के सदस्य राष्ट्रों की कुल संख्या 195 हैं।
 
4. निम्न में से कौन-सा भारत का राष्ट्रीय पक्षी है?
(a) चिडि़या (b) गरुड़ 
(c) मोर (d) तोता
Ans.  (C) : भारत का राष्ट्रीय प्रतीक निम्नवत् हैं–
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
राष्ट्रीय पशु बाघ
राष्ट्रीय पक्षी मोर
राष्ट्रीय पुष्प कमल
राष्ट्रीय फल आम
राष्ट्रीय वृक्ष बरगद
राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन

5. भारत का ‘‘चावल भंडार’’ किस राज्य को कहते है?
(a) हरियाणा (b) केरल 
(c) पश्चिम बंगाल (d) आंध्र प्रदेश
Ans.  (D) : भारत का चावल भंडार, ‘आंध्र प्रदेश’ को कहा जाता है। आंध्र प्रदेश, भाषायी आधार पर गठित प्रथम राज्य है। इसका गठन 1953 ई. में किया गया था।

6. पलायन वेग का दर क्या होता है?
(a) 10 किमी/से. (b) 11 किमी/से. 
(c) 12 किमी/से. (d) 13 किमी/से.
Ans.  (B) : पलायन वेग वह न्यूनतम वेग है, जिससे किसी वस्तु को पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर फेंके जाने पर वह गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाती है तथा पृथ्वी पर वापस नहीं आती है।पृथ्वी के लिए पलायन वेग की दर 11.2 किमी./से. होती है।

7. कौन से बौद्ध स्थल में पत्थर से तराशे शिल्प नहीं हैं?
(a) अजंता (b) कार्ले 
(c) नासिक (d) नागार्जुनकोण्डा
Ans.  (D) : पत्थरों को काटकर बनाई गई स्थापत्य कला वाले प्रमुख बौद्ध स्थल हैं– अंजता, कार्ले, नासिक, कन्हेरी इत्यादि। जबकि नागार्जुनकोण्डा आंध्र प्रदेश राज्य के नलकोंडा जिले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। यह बौद्धों (महायान) के प्रसिद्ध आचार्य नागार्जुन (द्वितीय शताब्दी) के नाम पर प्रसिद्ध है। 

8. परिपूर्ण कृष्ण पिण्ड वही होता है जो :
(a) सभी आनुषंगिक विकिरण का अवशोषण करता है
(b) कोई भी आनुषंगिक विकिरण का अवशोषण नहीं करता है
(c) सभी आनुषंगिक विकिरण को परिवर्तित करता है
(d) जो परिपूर्ण तरीके से रंगा हुआ है
Ans.  (A) : जब किसी वस्तु पर सभी आनुषंगिक विकिरण आपतित की जाती है, तो वह सम्पूर्ण विकिरण को अवशोषित कर लेती है तथा कुछ भी परावर्तित नही करती है, उस वस्तु को परिपूर्ण कृष्ण पिण्ड या आदर्श कृष्ण पिण्ड कहते हैं। 

9. हीराकुंड का संबंध इससे है:
(a) सतलज (b) व्यास 
(c) महानदी (d) कावेरी
Ans. (C) : हीराकुंड बांध परियोजना भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना के अंतर्गत ओडिशा राज्य में संबलपुर जिले से 15 किमी. दूर महानदी पर हीराकुंड बाँध बनाया गया है। इस बाँध का निर्माण सन् 1948-1957 ई. में हुआ था। यह परियोजना ‘राउरकेला स्टील प्लान्ट’ को विद्युत प्रदान करती है।
 
10. गा़जर और आम इनका विपुल स्रोत है
(a) विटामिन A (b) विटामिन B 
(c) विटामिन C (d) विटामिन D
Ans.  (A) : विटामिन A का रासायनिक नाम ‘रेटिनाल’ है। इसकी कमी से ‘रतौंधी’, त्वचा का शुष्क होना आदि रोग होते है। विटामिन A का स्रोत गाजर, आम, अंडा, पनीर, हरी सब्जी, दूध, मछली का तेल आदि है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Bihar STET 11-12 Political Science Chapterwise Solved Papers & Question Bank 2535 Objective Question 2027

Bihar STET 11-12 Political Science Chapterwise Solved Papers & Question Bank 2535 Objective Question 2027 Purchase Book Online Click Her...

Popular Posts