प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(18-12-2021)


1. दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था? 
(a) नूरजहाँ (b) शाहजहाँ  
(c) अकबर (d) जहाँगीर 
Ans. (B) : दिल्ली के लाल किले का निर्माण पाँचवें मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 17वीं शताब्दी (1638-1648 ई.) में करवाया था। वर्ष 2007 में लाल किले को यूनेस्को विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ।  

2. ‘‘एडवेंचर ऑफ शरलोक होम्स’’ किताब के लेखक हैं-
(a) आर्थर कॉनन डॉयल (b) चाल्र्स डिकेन्स  
(c) शेरलॉक होम्स (d) ऑलीवर गोल्डस्मिथ 
Ans. (A) : ‘एडवेंचर ऑफ शरलोक होम्स’ किताब के लेखक आर्थर कॉनन डॉयल है। यह 12 पुस्तकों का एक संग्रह है।   

3. पृथ्वी का वो स्थान जहाँ दिन की लंबाई और रात की लंबाई पूरा वर्ष एक समान रहती है, वो- 
(a) कर्क रेखा पर है।
(b) भूमध्य रेखा पर है। 
(c) ध्रुव पर है। 
(d) मकर रेखा है। 
Ans. (B) : भूमध्य रेखा, पृथ्वी का वह स्थान है जहाँ दिन व रात की लम्बाई पूरे वर्ष एक समान रहती है क्योंकि प्रकाश वृत्त सदैव इसे दो बराबर भागों में बाँटता है। अत: विषुवत रेखा का आधा भाग प्रत्येक स्थिति में प्रकाश प्राप्त करता है।   

4. ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब की गई थी? 
(a) 1605 ईसवी    (b) 1857 ईसवी  
(c) 1600 ईसवी    (d) 1575 ईसवी   
Ans. (C) : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 31 दिसम्बर 1600 ई. को हुई थी।  

5. प्रकाश संश्लेषण किसका मुख्य कार्य है? 
(a) पत्ता (b) फल  
(c) जड़ (d) डंठल 
Ans.(A) : प्रकाश संश्लेषण पादप के हरे भागों (कुछ जीवों में भी) द्वारा प्रकाश की उपस्थिति में जल तथा कार्बनडाई आक्साइड का उपयोग करके भोजन निर्माण की प्रक्रिया को ‘प्रकाश संश्लेषण’ कहते है।

6. चंद्रगुप्त मौर्य .......... था।
(a) अशाोक का परदादा (b) अशोक का भाई 
(c) अशोक का पिता (d) अशोक का दादा
Ans. (D) : चंद्रगुप्त मौर्य को चन्द्रगुप्त महान कहा जाता है। इन्होंने ही मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। सिकंदर के काल में हुए युद्ध में चन्द्रगुप्त ने सिकंदर के सेनापति सेल्युकस निकेटर को दो बार बंधक बनाकर छोड़ दिया था। सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरु चाणक्य थे। चन्द्रगुप्त ने अपने पुत्र बिन्दुसार को गद्दी सौंप दी थीं। बिन्दुसार के समय में चाणक्य उनके प्रधानमंत्री थे। इतिहास में बिन्दुसार को महान पिता का पुत्र और महान पुत्र का पिता कहा जाता है क्योंकि वे चन्द्रगुप्त मौर्य के बेटे और अशोक महान के पिता थे इसलिए चन्द्रगुप्त मौर्य अशोक के दादा थे। 
कुछ प्रमुख मौर्य शासकों की सूची–
1. चन्द्रगुप्त मौर्य – (322-298 ईसा पूर्व) 
2. बिन्दुसार – (298-273 ईसा पूर्व)
3. अशोक – (273-232 ईसा पूर्व)

7. भाषा के आधार पर गठित भारत का प्रथम राज्य है
(a) आंध्र प्रदेश (b) ओडिशा
(c) कर्नाटक (d) महाराष्ट्र
Ans. (A) : 1948 में एस. के. धर के नेतृत्व में बने भाषाई राज्य आयोग तथा जे.वी.पी समिति ने भी तात्कालिक रूप से भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के विरुद्ध सलाह दी थी। भाषाई आधार पर राज्य गठन हेतु बनी समितियों के सुझाव के बाद पूरे देश में राज्यों के पुनर्गठन को लेकर व्यापक जन आंदोलन शुरु हो गये जिनमें मद्रास प्रेसीडेंसी से अलग आंध्र प्रदेश राज्य बनाने की मांग सबसे प्रबल थी।
दिसम्बर 1952 में पोट्टी श्रीरामुलु की आमरण अनशन के चलते मृत्यु हो गई, इसके पश्चात् हुई हिंसा के कारण सरकार को १ अक्टूबर, 1953 में आंध्र प्रदेश के रूप में नया राज्य बनाना पड़ा। इसके बाद देश के अन्य क्षेत्रों में भी भाषाई आधार पर राज्यों की मांग जोर पकड़ने के कारण 1953 में ‘राज्य पुनर्गठन आयोग’ फजल अली की अध्यक्षता में गठित की गयी। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 1956 में पारित राज्य पुनर्गठन अधिनियम द्वारा भाषाई आधार पर 14 राज्यों तथा 6 केन्द्रशासित प्रदेशों का गठन हुआ। 

8. निम्नलिखित में से किस वर्ग ने 1857 के सिपाही विद्रोह में भाग नहीं लिया था?
(a)  मजदूर (b) साहूकार 
(c) किसान (d) जमींदार
Ans. (D) :1 857का सिपाही विद्रोह उत्तरी और मध्य भारत में ब्रिटिश अधिग्रहण के विरुद्ध उभरे सैन्य असंतोष व जन-विद्रोह का परिणाम था। इस विद्रोह का मुख्य कारण सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक आदि कारणों का सम्मिलित परिणाम था। 1857 के सिपाही विद्रोह में शामिल प्रमुख व्यक्तित्व-
1. नाना साहब (कानपुर)
2. तात्या टोपे (कानपुर)
3. महारानी लक्ष्मीबाई (झांसी)
4. बाबू कुंवर सिंह (जगदीशपुर)
5. बेगम हजरत महल (लखनऊ)
6. रानी अवंती बाई (मंडला, म.प्र.)
1857 के विद्रोह की विफलता के कारण–
1. भारत में एकता के अभाव के कारण विद्रोहियों को शिक्षित भारतीयों का सहयोग नहीं मिला।
2. विद्रोहियों को कुशल व सुयोग्य नेतृत्व नहीं मिला।
3. भारतीय जमींदार, साहूकार विद्रोह में तटस्थ रहकर ईस्ट इण्डिया कम्पनी को सहयोग दिये। 

9. किस भारतीय वाणिज्य बैंक ने मोबाइल ATM सेवा प्रदान करने में प्रथम स्थान पाया है?
(a) एच.डी.एफ.सी. बैंक
(b) एस.बी.आई. 
(c) आई.सी.आई.सी.आई. बैंक
(d) आई.डी.बी.आई. बैंक
Ans.(C) : आई.सी.आई.सी.आई. बैंक ने मोबाइल ATM सेवा प्रदान करने में प्रथम स्थान पाया है। आई.सी.आई.सी.आई. बैंक भारत की प्रमुख बैंकिग एवं वित्तीय सेवा संस्थान है। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। बाजार कैपिटलाइजेशन की दृष्टि से भारत के निजी क्षेत्र का यह सबसे बड़ा बैंक है। आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की इस समय अमेरिका समेत 19 देशों में इसकी शाखाएं है। 

10. अजंता और एलोरा की गुफाएँ ........... के पास हैं।
(a) अजमेर (b) औरंगाबाद 
(c) पटना (d) जयपुर
Ans. (B) : अजंता-एलोरा की गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के समीप स्थित है। ये गुफाएँ बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गई है। 29 गुफाएँ अजंता में तथा 34 गुफाएँ एलोरा में है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Living Planet Report 2026

The World Wide Fund for Nature (WWF) and the Zoological Society of London (ZSL) published the ‘Living Planet Report 2026’ on October 8, 2026...

Popular Posts