प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(22-12-2021)


1. श्रमिक दिवस मनाया जाता है-
(a) 1 मई (b) 7 जुलाई
(c) 1 जून (d) 1 अगस्त

उत्तर-(A) 1 मई को ‘श्रमिक दिवस’ मनाया जाता है।

2. ‘रोजा हेबिस्कस’ किसका वैज्ञानिक नाम है-
(a) गाय (b) गुड़हल
(c)  उल्लू (d) बन्दर

उत्तर-(B) रोजा हेबिस्कस’ (Rosa Hibiscus) गुड़हल (Hibiscus) का वैज्ञानिक नाम है।

3. प्रथम भारतीय आणविक केन्द्र कहाँ स्थापित किया गया था?
(a) नरौरा (b) कलपक्कम्
(c) तारापुर (d) थुम्बा

उत्तर-(C) संयुक्त राज्य अमेरिका की सहायता से स्थापित तारापुर भारत का पहला परमाणु विद्युत संयंत्र है। यहाँ 160 मेगावाट की बिजली उत्पन्न की जाती है, जो महाराष्ट्र एवं गुजरात को आपूर्ति की जाती है।

4. `अर्थशास्त्र’ सम्बन्धित है-
(a) मौर्यकालीन राजनीति से (b) मुगलकालीन राजनीति से
(c) अरबों से (d)गुप्तकालीन राजनीति से

उत्तर-(A) अर्थशास्त्र का सम्बन्ध मौर्यकाल से है। इसकी रचना चन्द्रगुप्त के प्रधानमंत्री चाणक्य ने की थी जो राजनीति से संबंधित ग्रन्थ है, जिससे मौर्य शासन प्रणाली पर व्यापक प्रकाश पड़ता है।

5. लोक सभा के लिए राष्ट्रपति कितने एंग्लो इण्डियन सदस्य मनोनीत कर सकता है?
(a) 5 (b) 4
(c) 2        (d) 3

उत्तर-(C) भारतीय लोकसभा के लिए निर्वाचित संसदों की अधिकतम संख्या 552 निर्धारित की गयी है। वर्तमान समय में 543 सदस्य निर्वाचित किये जाते हैं। एंग्लो इण्डियन प्रतिनिधित्व के लिए 2 सदस्य राष्ट्रपति मनोनीत करता है।

6. वैदिक देवता इन्द्र किसके देवता हैं?
(a) हवा के (b) तूफान के
(c) वर्षा व चक्रवात के (d) अग्नि के

उत्तर-(C ) व्याख्या - ऋग्वैदिक लोग प्राकृतिक शक्तियों का मानवीकरण कर उसकी पूजा करते थे। देवों की पूजा की प्रधान विधि थी–स्तुति पाठ करना एवं यज्ञ में बलि चढ़ाना। प्रारम्भ में आर्यों के प्रमुख देवता वरुण थे लेकिन ऋग्वेद के रचनाकाल तक इन्द्र सर्वप्रमुख देवता हो गये। इन्द्र युद्ध का नेता, दुर्गों को तोड़ने वाला (पुरन्दर) तथा वर्षा व चक्रवात के देवता माने जाते हैं। ऋग्वेद के 250 शूक्तों में इनका उल्लेख है।

7. `बाल दिवस' कब मनाया जाता है?
(a) 10 अक्टूबर (b) 12 जुलाई
(c) 18 सितंबर (d) 14 नवम्बर

उत्तर-(D) प्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है जो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का भी जन्म दिवस है। उनके बाल प्रेम को देखते हुए ही उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

8. विक्रम संवत् प्रारम्भ हुआ-
(a) 57 ई.पू. (b) 77 ई.पू.
(c) 58 ई.पू. (d) 78 ई.पू.

उत्तर-(A) विक्रम संवत् अत्यन्त प्राचीन संवत है। विक्रम संवत के प्रणेता सम्राट विक्रमादित्य को माना जाता है। जिन्होंने लगभग 20,68 वर्ष पूर्व यानी 57 ईसा पूर्व विक्रम संवत् का प्रारम्भ किया था।

9. उत्तर प्रदेश कितने भारतीय राज्यों से जुड़ा हुआ है?
(a) 3 (b) 4
(c) 5 (d) 9

उत्तर-(D) उत्तर प्रदेश एक सीमावर्ती राज्य है जो भारत के नौ राज्यों तथा नेपाल की सीमाओं से घिरा है। उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य हैं - उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड एवं छत्तीसगढ़ है।

10. राजा राममोहन राय ने निम्न में से किस प्रथा के विरोध में कानून बनाया?
(a) सती प्रथा (b) बहु-विवाह
(c) बाल-विवाह (d) ठगी-प्रथा

उत्तर-(A) राजा राममोहन राय ने सती प्रथा मूर्ति पूजा आदि का विरोध किया था। इन्हीं के सहयोग से बैंटिंग ने 1829 ई. में सती प्रथा को समाप्त कर दिया। अधिनियम की धारा 17 के अनुसार सती प्रथा को सदोष मानव वध घोषित किया गया तथा 1930 में यह कानून पूरे भारत में लागू कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Assistant Professor History 17 Solved Papers 2026-27 Hindi Medium

Assistant Professor History 17 Solved Papers 2026-27 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts