प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(24-12-2021)


1. मुगल राजवंश का संस्थापक कौन था?
(a) अकबर (b) बाबर 
(c) हुमायूँ (d) बीरबल
Ans. (B) : मुगल राजवंश का संस्थापक जहीरुद्दीन बाबर था। 21 अप्रैल, 1526 ई. को पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर ने दिल्ली सल्तनत के सुल्तान इब्राहिम लोदी को पराजित करने के पश्चात् भारत में ‘मुगलवंश’ की नींव डाली। हुमायूँ मुगलवंश का दूसरा शासक तथा अकबर तीसरा शासक था। बीरबल, अकबर के दरबार के प्रमुख वजीर एवं सलाहकार थे।
  
2. दास कैपिटल की रचना किसने की थी?
(a) एम. के. गाँधी (b) स्टालिन 
(c) प्लेटो    (d) कार्ल माक्र्स
Ans.(D) : दास कैपिटल की रचना कार्ल माक्र्स ने की थी। प्लेटो ने ‘रिपब्लिक’, अरस्तू ने ‘पालिटिक्स’, लियोटालस्टाय ने ‘वार एण्ड पीस’ तथा महात्मा गाँधी ने ‘माई एक्सपेरीमेंट विद ट्रुथ’ की रचना की थी। 

3. यातायात का सस्ता साधन है:
(a) जलमार्ग (b) रेलमार्ग 
(c) वायुमार्ग (d) इनमें से कोई नहीं
Ans. (A) : यातायात का सबसे सस्ता साधन जलमार्ग है जो समुद्रों, नदियों तथा झीलों में विभिन्न साधनों द्वारा किया जाता है। राष्ट्रीय जलमार्ग-1 भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय जलमार्ग है। राष्ट्रीय जलमार्ग-1 प्रयागराज (इलाहाबाद) से हल्दिया (पं.बंगाल) को जोड़ता है। इसकी लम्बाई 1620 किमी. है।

4. पृथ्वी के ............... के कारण दिन और रात होते हैं।
(a) आकार (b) घूर्णन 
(c) तापमान (d) बुरे लोग
Ans. (B) : पृथ्वी सदैव अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर लट्टू की भाँति घूमती रहती है। पृथ्वी के इस गति को घूर्णन गति या दैनिक गति कहा जाता है। पृथ्वी पर इस गति के कारण दिन-रात होते है पृथ्वी में स्वयं अपना प्रकाश नहीं है, बल्कि वह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होती है, इसीलिए जो हिस्सा सूर्य के सामने होता है वहाँ दिन होता है एवं जो हिस्सा पीछे होता है वहाँ रात होती है। 

5. भारत में पोस्टल इंडेक्स (पिन कोड) की शुरुआत हुई थी–
(a) 1970 में (b) 1989 में 
(c) 1972 में (d) 1975 में
Ans. (C) : भारत में डाक सूचकांक संख्या कोड या पिन कोड एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्यम से एक विशेष स्थान को एक विशिष्ट सांख्यिक पहचान दी जाती है। भारत में पिन कोड 6 अंकों की संख्या होती है इसका प्रयोग भारतीय डाक द्वारा किया जाता है। पिन कोड प्रणाली को 15 अगस्त, 1972 को आरम्भ किया गया था। 

6. वायुमण्डलीय दबाव किसके द्वारा मापा जाता है?
(a) सिस्मोमीटर (b) ऐमीटर
(c) गैल्वेनोमीटर (d) बैरोमीटर
Ans.(D) : वायुमण्डलीय दबाव बैरोमीटर से मापा जाता है। आमीटर विद्युत धारा को एम्पियर में मापने हेतु प्रयुक्त यंत्र है। सिस्मोमीटर भूकम्पीय तरंगों की तीव्रता मापने वाला यंत्र तथा गैल्वेनोमीटर विद्युत धारा की प्रबलता मापने वाला यंत्र है।

7. धन के प्रयोग के बिना वस्तुओं का आदान-प्रदान किस प्रणाली के अंतर्गत आता है?
(a) विनिमय प्रणाली         (b) बैकिंग प्रणाली 
(c) प्रायोगिक प्रणाली (d) इनमें से कोई नहीं
Ans. (A) : धन के प्रयोग के बिना वस्तुओं का आदान-प्रदान विनियम प्रणाली के अन्तर्गत आता है। 

8. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है:
(a) थार (b) कालाहारी 
(c) सहारा (d) खरन
Ans.(C) : विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा मरुस्थल है यह अफ्रीका महाद्वीप में फैला विशालतम मरुस्थल है, जिसका कुल क्षेत्रफल  9200000 वर्ग किमी. है। थार मरुस्थल एशिया महाद्वीप के भारत तथा पाकिस्तान में फैला हुआ है। 

9. विशिष्टाद्वैत नामक दर्शनशास्र की स्थापना .............. ने की थी।
(a) माधवाचार्य (b) रामानुजाचार्य 
(c) शंकराचार्य (d) विट्ठलाचार्य
Ans. (B) : मत           आचार्य       सम्प्रदाय
1. विशिष्टाद्वैत     रामानुज वैष्णव
2. द्वैत         आनन्दतीर्थ ब्रह्म
3. द्वैताद्वैत             निम्बार्क सनक
4. शुद्धाद्वैत  वल्लभाचार्य रूद्र 

10. .............. मन्दिर का निर्माण राज राज चोल द्वारा किया गया था।
(a) श्री कृष्ण (b) मदुरै मीनाक्षी 
(c) बृहदेश्वर (d) बालाजी
Ans. (C) : चोल शासक राजराज प्रथम शैव धर्म मतानुयायी थे। इन्होंने तंजौर में राजराजेश्वर या बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण कराया तथा उसकी दीवारों पर बौद्ध प्रतिमाओं का निर्माण करवाया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Bihar STET 11-12 History Chapterwise Solved & Question Bank Book 1612 Objective 2027

Bihar STET 11-12 History Chapterwise Solved & Question Bank Book 1612 Objective 2027  Purchase Book Online Click Here

Popular Posts