प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(30-12-2021)


1. वह भाषा जो भारत में हिन्दी के बाद वक्ताओं की दूसरी सबसे अधिक संख्या द्वारा बोली जाती है, वह है?
(a) मराठी (b) तेलगू
(c) बांग्ला (d) उर्दू
उत्तर─(C)
व्याख्या─भारत में हिन्दी के बाद सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बांग्ला है। उसके बाद क्रमश: मराठी तथा तेलुगू भाषा बोली जाती है। हिन्दी–43.63%, बांग्ला–8.3, मराठी–7.09%, तेलुगू – 6.93%।  

2. यूनेस्को (UNESCO) की कार्य भाषाएँ हैं?
(a) केवल फ्रेंच (b) केवल अंग्रेजी
(c) अंग्रेजी और फ्रेंच(d)  अंग्रेजी,फ्रेंच और रूसी
उत्तर─(C)
व्याख्या─यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विशेष सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक अभिकरण है, जिसका गठन 4 नवम्बर, 1946 को हुआ। इसका मुख्यालय पेरिस में है जिसकी कार्य भाषाएँ अंग्रेजी एवं प्रेंâच है।

3. निम्नलिखित पत्रकारों में से `मैग्सेसे' पुरस्कार प्राप्त करने वाला कौन है?
(a) खुशवन्त सिंह (b) अरुण शौरी
(c) धर्मवीर भारती (d) कमलेश्वर
उत्तर─(B)
व्याख्या ─ अरुण शौरी को पत्रकारिता के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में 1957 ई. में प्रारम्भ किया गया। 1958 ई. में भूदान आन्दोलन के प्रणेता विनोबा भावे को जनसेवा के लिए प्रदान किया गया था वे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय थे।

4. भारत में जन्मे दो अमेरिकी नागरिक, जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला है, थे─
(a) हरगोविन्द खुराना और सी.वी. रमन
(b)एस. चन्द्रशेखरन और वी.वी. रमन
(c) सी.वी.रमन और एस.एन. बोस
(d)  हर गोविन्द खुराना और एस. चन्द्रशेखर
उत्तर─(D)
व्याख्या─हरगोविन्द खुराना और एस. चन्द्रशेखर भारत में जन्में दो अमेरिकी नागरिक हैं जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला है।

5. `किंलग पुरस्कार' दिया जाता है─
(a) वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए
(b)विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए
(c) सांस्कृतिक समझ की प्रगति के लिए
(d)  खेल में असाधारणता के लिए
उत्तर ─ (B)
व्याख्या ─ किंलग पुरस्कार विज्ञान संचार के क्षेत्र में किसी बड़े योगदान के लिए दिया जाता है। विजेता को 10 हजार पाउंड स्टर्लिंग और यूनेस्को का अलबर्ट आईनस्टीन रजत पद प्रदान किया जाता है। वर्तमान समय में विजेता को रुचि राम साहनी चेयर भी प्रदान की जाती है। यह द्विवार्षिक पुरस्कार है। यह 10 नवम्बर ‘विश्व विज्ञान दिवस’ को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार यूनेस्को द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार भारत में कलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक बीजू पटनायक द्वारा दिये गए दान के बाद, 1952 में स्थापित किया गया था।

6. ALU का विस्तृत रूप है -
(a) Algebraic Logic Unit
(b) Algorithmic Logic Unit
(c) Arithmetic Logic Unit
(d)  उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर ─ (C)
व्याख्या ─ ALU का विस्तृत रूपArithmetic Logic Unit है।

7. `डूरण्ड कप' किस खेल से सम्बन्धित है?
(a) क्रिकेट से (b) फुटबॉल से
(c) हॉकी से (d) टेबल टेनिस से
उत्तर ─ (B)
व्याख्या ─ डूरंड कप प्रतियोगिता का आयोजन भारत में होता है, यह भारत में फुटबॉल का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। सन् 1888 में शिमला में पहली फुटबाल प्रतियोगिता ‘डूरण्ड कप’ आयोजित हुई। यह विश्व की दूसरी सबसे पुरानी प्रतियोगिता है। इसके सभी मैच दर्शकों के लिए नि:शुल्क है।

8. सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे─
(a) आत्मा और ब्रह्म में (b) कर्मकाण्ड में
(c) यज्ञ प्रणाली में (d)  मातृ शक्ति में
उत्तर─(D)
व्याख्या─मोहनजोदड़ों से प्राप्त नारी की मूर्ति इस बात की ओर संकेत करती है, कि सिन्धु सभ्यता के लोग `मातृशक्ति' की आराधना करते थे।

9. वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली थी─
(a) निरंकुश (b) प्रजातंत्र
(c) गणतंत्र (d)  वंश परम्परागत राजतंत्र
उत्तर─(C)
व्याख्या─ऋग्वैदिक काल में कबीलाई समाज का प्रभाव प्रशासन तन्त्र पर प्रकट होता है, लेकिन उत्तर वैदिक काल आते-आते वंश परम्परागत राजतन्त्र स्पष्ट रूप से प्रकट होता है।

10. भागवत धर्म के प्रवर्तक थे─
(a) जनक (b)  कृष्ण
(c) याज्ञवल्क्य (d) सूरदास
उत्तर─(B)
व्याख्या─भागवत धर्म के प्रवर्तक कृष्ण थे। छान्दोेग्य उपनिषद में कृष्ण का आंगिरस वंश के मर्हिष घोर के शिष्य के रूप में वर्णन है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

RRB NTPC CBT-I Solved Papers 2027 Hindi Medium 2027

RRB NTPC CBT-I Solved Papers 2027 Hindi Medium 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts