प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(06-01-2022)

1. एंटीजन क्या कार्य करता है?
(a) नुकसानदायी बैक्टीरिया को खत्म करता है
(b) जहर के रूप में कार्य करता है 
(c) शरीर के तापमान को कम करता है
(d) एंटीबॉडी के निर्माण को प्रोत्साहित करता है।
Ans. (D) : रक्त समूह की खोज ‘कार्ल लैण्डस्टीनर’ ने 1900 ई. में किया था। मनुष्य में रक्तों की भिन्नता का मुख्य कारण लाल रक्त कण (RBC) में पायी जाने वाली ‘ग्लाइकोप्रोटीन’ है जिसे ‘एन्टीजन’ कहते है। एंटीजन, एंटीबॉडी के निर्माण को प्रोत्साहित करता है।
एंटीजन दो प्रकार का होता है 1. एंटीजन A तथा 2. एंटीजन B.
रुधिर वर्ग चार तरह के होते है–A, B, AB और O । एंटीजन की अनुपस्थिति में एक विपरीत प्रकार की प्रोटीन रुधिर प्लाजा में पायी जाती है जिसे एंटीबॉडी कहा जाता है। यह दो प्रकार का होता है- एंटीबॉडी a और एंटीबॉडी b।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रह सूर्य का चक्कर लगाने में सबसे अधिक समय लेता है?
(a) पृथ्वी (b) बृहस्पति 
(c) मंगल (d) शुक्र
Ans. (B) : सूर्य सौरमण्डल का प्रधान है। इनके ग्रहों की कुल संख्या आठ है जो सूर्य से दूरी के बढ़ते क्रम में निम्न है-
 बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण। चूकिं बृहस्पति, पृथ्वी, मंगल और शुक्र की तुलना में सूर्य से अधिक दूर है। अत: सूर्य का चक्कर लगाने में सबसे ज्यादा समय बृहस्पति को लगेगा। बृहस्पति को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 11.9 वर्ष का समय लगता है। सौर परिवार में बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है जिनके वर्तमान में उपग्रहों की संख्या 67 है। 

3. ‘शिक्षक दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
(a) 1 जून (b) 31 मार्च 
(c) 5 सितम्बर (d) 26 जनवरी
Ans. (C) : प्रख्यात् शिक्षाविद् एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इन्हें सन् 1954 ई. में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।  

4. पानीपत की प्रथम लड़ाई किनके बीच हुई थी?
(a) अकबर और हेमू (b) अब्दाली और मराठे 
(c) हुमायूँ और शेरशाह सूरी (d) बाबर और इब्राहिम लोदी
Ans. (D) : मुगल वंश का संस्थापक बाबर था। पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल, 1526 ई. में इब्राहिम लोदी एवं बाबर के बीच हुआ जिसमें बाबर विजयी हुआ। इस विजय के साथ बाबर ने भारत में मुगल वंश की नींव रखी। बाबर ने अपनी आत्मकथा ‘बाबरनामा’ की रचना की, जिसका अनुवाद बाद में फारसी भाषा में अब्दुर्रहीम खानखाना ने किया। बाबर की मृत्यु के बाद इसका उत्तराधिकारी हुमायूँ हुआ। 

5. निम्नलिखित में किसमें ऊष्मा की क्षमता सर्वाधिक है?
(a) लोहे का टुकड़ा (b) पानी 
(c) सोने का टुकड़ा (d) बेंजिन
Ans. (B) : ऊष्मा एक प्रकार की ऊर्जा है जो दो वस्तुओं के बीच उनके तापान्तर के कारण एक वस्तु से दूसरी वस्तु में स्थानान्तरित होती है। यदि W कार्य करने में उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा Q हो तो W/Q=J  या W = JQ जहाँ J का मान 4.186 जूल/कैलोरी होता है। ऊष्मा ग्रहण करने की क्षमता सर्वाधिक पानी में होती है क्योंकि एक ग्राम जल का ताप 10 C बढ़ाने के लिए 4.186 जूल (1 कैलोरी) ऊष्मा की आवश्यकता होती है। 

6. किसने भारत की पहली स्वदेशी फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण किया?
(a) बिमल रॉय (b) राजकपूर
(c) दादा साहेब फाल्के (d) सत्यजीत रॉय
Ans. (C) : दादा साहेब फाल्के को फिल्म उद्योग का पितामह कहा जाता है। सन् 1913 ई. में बनी फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का निर्माण दादा साहेब फाल्के के द्वारा किया गया, जो भारत की पहली स्वदेशी मूक फिल्म थी। इन्हीं के नाम पर भारत का सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ फिल्म उद्योग में अहम योगदान के लिए दिया जाता है। 

7. किसने भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रीय गान की रचना की?
(a) रवीन्द्रनाथ टैगोर (b) बंकिम चंद्र चटर्जी 
(c) पंडित रवि शंकर (d) स्वामी विवेकानन्द
Ans. (A) : भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रीय गान की रचना प्रसिद्ध भारतीय लेखक श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय गान (जन गण मन) को 24 जनवरी, 1950 को अपनाया गया तथा इसे सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया। इसके गायन का समय 52 सेकेण्ड है। बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ है। यह बांग्ला भाषा में लिखा गया है। इसे रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1906 ई. में लिखा था।

8. तमाशा कहाँ का सामाजिक क्षेत्रीय लोक नृत्य है?
(a) बंगाल (b) गुजरात
(c) तमिलनाडु  (d) महाराष्ट्र
Ans. (D) : ‘तमाशा’ महाराष्ट्र का प्रसिद्ध क्षेत्रीय लोक नृत्य है कुछ राज्यों के क्षेत्रीय लोक नृत्य निम्न है–
राज्य लोक नृत्य
उत्तर प्रदेश नौटंकी
असम बिहू
कर्नाटक यक्षगान
राजस्थान घूमर
झारखण्ड और ओडिशा छऊ 
जम्मू-कश्मीर रऊफ

9. ........... त्रिपुरा की राजधानी है।
(a) देहरादून (b) अगरतला 
(c) गंगटोक (d) कोहिमा
Ans. (B) : भारत में कुल 29 राज्य तथा 7 केन्द्र शासित प्रदेश है। ‘अगरतला’ त्रिपुरा की राजधानी है। भारत के कुछ राज्य तथा उनकी राजधानियाँ निम्न है–
राज्य राजधानियाँ
मणिपुर इम्फाल
मेघालय शिलांग
मिजोरम आइजोल
नागालैण्ड कोहिमा
त्रिपुरा अगरतला
सिक्किम गंगटोक 

10. यू.एन.ओ. के सुरक्षा परिषद् में कितने स्थायी सदस्य हैं? 
(a) 5 (b)
(c) 10 (d) 12
Ans. (A) : संयुक्त राष्ट्र संघ एक वैश्विक संगठन है जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर, 1954 ई. में की गयी थी। वर्तमान में 194 देश इसके सदस्य है जिनमें से 5 स्थायी तथा 10 अस्थायी सदस्य होते है। 5 स्थायी सदस्यों में अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस है, शेष 10 अस्थायी सदस्यों का चुनाव स्थायी सदस्यों द्वारा 2 वर्षों के लिए किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

57th International Film Festival

A significant announcement has emerged for both the Indian cinematic landscape and the global film industry. The Ministry of Information and...

Popular Posts