प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(11-01-2022)


1. ओणम महोत्सव के अवसर पर केरल में निम्नलिखित में से कौन-सा एक विश्व प्रसिद्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है?
(a) बैलों की दौड़ प्रतियोगिता (b) सर्प नौका दौड़ 
(c) मुर्गा की दौड़ (d) उपर्युक्त सभी
Ans. (B) : ओणम केरल का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। इस त्यौहार का आयोजन मानसून के दौरान लगातार 10 दिनों तक होता है। इस त्यौहार के दौरान ‘सर्प नौका दौड़’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

2. भारत के किस भाग में ‘मोहिनीअट्टम’ नृत्य का विकास हुआ?
(a) ओडिशा (b) तमिलनाडु 
(c) मणिपुर (d) केरल
Ans (D) : राज्य लोकनृत्य
1. ओडिशा - ओडिसी, धूमरा, पैंका
2. तमिलनाडु - भरतनाट्यम, कोलट्टम, कावड़ी
3. मणिपुर - मणिपुरी, राखाल, नटरास
4. केरल - मोहिनीअट्टम, कथकली, कालीअट्टम

3. दिल्ली में स्थित विश्व प्रसिद्ध लालकिले का निर्माण किस मुगल शासक ने करवाया था?
(a) अकबर (b) औरंगजेब 
(c) जहाँगीर (d) शाहजहाँ
Ans (D) : दिल्ली में स्थित विश्व प्रसिद्ध लाल किले का निर्माण पाँचवे मुगल शासक शाहजहाँ ने 1638-1648 ई. के मध्य करवाया था। इन्होंने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण आगरा में उसकी कब्र के ऊपर करवाया। शाहजहाँ के शासन काल को मुगलकालीन ‘स्थापत्य कला का स्वर्णयुग’ कहा जाता है।

4. प्राकृतिक चयन के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
(a) मेंडल (b) लैमार्क 
(c) डार्विन (d) डी व्रीज
Ans.(C) : 1. ग्रेगर जॉन मेंडल     – आनुवंशिकता का नियम
2. जे.बी. लैमार्क       – उपार्जित लक्षणें का नियम
3. चाल्र्स राबर्ट डार्विन  – प्राकृतिक चयन का सिद्धांत
4. ह्यूगो-डी-ब्रीज – उत्परिवर्तन का सिद्धांत

5. एंजाइम, पेप्सिन का क्या कार्य है?
(a) यह वसा को अम्ल में बदल देता है।
(b) यह वसा को ग्लिसरॉल में बदल देता है। 
(c) यह प्रोटीन को पेप्टोन में बदल देता है।
(d) यह स्टार्च को शर्करा में बदल देता है।
Ans. (C) : पेप्सिन एक एंजाइम है जो प्रोटीन को खण्डित कर पेप्टोन में बदल देता है। पेप्सिन का स्रवण जठर ग्रंथि से होता है। 

6. निम्नलिखित में से कौन ओजोन छिद्र को बनने में सहायक हैं?
(a) बेंजोपाइरीन (b) हाइड्रोकार्बन 
(c) क्लोरोफ्लोरो कार्बन (d) अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन
Ans. (C) : ओजोन परत प्राकृतिक रूप से निर्मित ओजोन गैस की पट्टी है। यह पृथ्वी से 15-50 किमी. ऊपर समताप मंडल में पायी जाती है। यह परत सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों को सोखकर पृथ्वी पर नहीं पहुँचने देती है। ओजोन परत के ह्रास के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार गैस क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) है। ओजोन परत के क्षय को ही ‘ओजोन छिद्र’ कहते है।

7. किसी वस्तु की सतह पर श्वेत प्रकाश की किरण पड़ती है। अगर सभी रंग परावर्तित हो जाएं तो सतह का रंग वैâसा दिखेगा?
(a) काला (b) सफेद 
(c) भूरा (d) अस्पष्ट
Ans. (B) : किसी वस्तु की सतह पर श्वेत प्रकाश की किरण पड़ने के बाद यदि सभी रंग परावर्तित हो जाए तो सतह का रंग सफेद प्रतीत होगा। किसी वस्तु की सतह पर पड़ने वाली श्वेत प्रकाश की किरणें पूर्णत: अवशोषित हो जाती है तो वस्तु काली दिखायी देती है।

8. निम्नलिखित मुगल शासकों में से कौन एक कवि भी था?
(a) अकबर (b) बाबर 
(c) जहाँगीर (d) शाहजहाँ
Ans. (B) : मुगलवंश का संस्थापक बाबर था। पानीपत के प्रथम युद्ध (21 अप्रैल, 1526 ई.) में बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराकर मुगल वंश की स्थापना की थी। बाबर को कवि के रूप में भी जाना जाता है। इसने एक नये तरह के छंद ‘मुबईयान’ का सृजन किया था।
बाबर ने अपनी आत्मकथा ‘बाबरनामा’ की रचना तुर्की भाषा में की। इसका अनुवाद फारसी भाषा में अब्दुर्रहीम खान खाना ने किया। 

9. दिल्ली के मेहरौली में स्थित  लौह स्तम्भ निम्नलिखित में से किस शासक से संबंधित है?
(a) अशोक (b) चंद्रगुप्त मौर्य 
(c) समुद्रगुप्त (d) चंद्रगुप्त-II
Ans. (D) : चन्द्रगुप्त-II को ‘विक्रमादित्य’ के नाम से भी जाना जाता है। वह भारत के महानतम एवं सर्वाधिक शक्तिशाली सम्राट थे। इनके साम्राज्य में गुप्त वंश अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँचा। मेहरौली में स्थित लौह स्तम्भ गुप्त वंश के शासक चन्द्रगुप्त द्वितीय से सम्बन्धित है।

10.निम्नलिखित में से कौन एक तारवाला वाद्य यंत्र नहीं है?
(a) वायलिन (b) बाँसुरी 
(c) वीणा (d) गिटार
Ans. (B) : वायलिन, वीणा और गिटार तार वाले वाद्य यंत्र है जबकि बाँसुरी तार वाले वाद्य यंत्र से सम्बन्धित नहीं है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Prime Minister Narendra Modi's visit to Slovakia

Prime Minister Narendra Modi sought to give a new direction to bilateral relations between the two nations during his state visit to Slovaki...

Popular Posts