प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(15-01-2022)


1. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में कुचिपुड़ी नृत्य मूलरूप से किया जाता है?
(a) केरल (b) आंध्र प्रदेश 
(c) ओडिशा (d) तमिलनाडु
Ans : (B) कुचिपुड़ी – आन्ध्र प्रदेश 
ओडिसी – ओडिशा
भरतनाट्यम् – तमिलनाडु
कथकली, मोहिनीअट्टम – केरल
कथक – उत्तर प्रदेश 

2. रमन मैग्सेसे पुरस्कार ....... के पूर्व राष्ट्रपति रैमन मैगसेसे के सम्मान में दिया जाता है–
(a) मलेशिया (b) सिंगापुर
(c) फिलीपिंस (d) इंडोनेशिया
Ans  (C) रमन मैग्सेसे पुरस्कार  एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह पुरस्कार फिलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है। इसकी स्थापना 1975 में हुई। 

3. निम्नलिखित में से कौन संवैधानिक संस्था नहीं है?
(a) संघ लोक सेवा आयोग (b) कर्मचारी चयन आयोग
(c) चुनाव आयोग (d) वित्त आयोग
Ans : (B) भारतीय संविधान में उल्लिखित निकाय या संस्थान को संवैधानिक निकाय कहा जाता है। इन निकायों में परिवर्तन करने के लिए संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता पड़ती है।
संघ लोक सेवा आयोग (अनु.–315), चुनाव आयोग (अनु.–324), वित्त आयोग (अनु.–280) तथा राज्य वित्त आयोग (अनु–243–I) इत्यादि संवैधानिक निकाय हैं जबकि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। यह डीओपीटी का एक संलग्न कार्यालय है जो एक गैर–संवैधानिक संगठन है। 

4. राष्ट्रपति के चुनाव में निम्न में से कौन भाग लेते हैं?
(a) संसद के दोनों सदनों एवं राज्य विधान सभा के सभी निर्वाचित सदस्य
(b) संसद के दोनों सदनों के सदस्य
(c) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य
(d) संसद और विधान सभा के सभी निर्वाचित सदस्य
Ans  :  (A) भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों, विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों दिल्ली एवं पुडुचेरी विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है। वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद है। राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

5. वातावरण में प्रदूषकों की सान्द्रता को मापा जाता है–
(a) पार्ट पर बिलियन (b) पार्ट पर मिलियन
(c) पार्ट पर ट्रिलियन (d) किलो प्रति वर्ग मीटर
Ans  :  (B) वातावरण में प्रदूषकों की सान्द्रता को पार्ट पर मिलियन में मापा जाता है। पीपीएम सान्द्रता विधि तब प्रयोग की जाती है जब किसी विलयन में विलेय की मात्रा बहुत कम उपस्थित हो

6. लाल रंग की रोशनी में हरे रंग के पत्ते वाले पौधे कैसे दिखेंगे?
(a) बैंगनी (b) काला
(c) हरा (d) लाल
Ans  :  (B) वस्तु जिस रंग की होती है उसी रंग को परावर्तित करती है, भिन्न रंगों को अवशोषित करती है। हरे रंग के पत्ते पर, लाल प्रकाश पड़ने पर, वह लाल प्रकाश को अवशोषित कर लेता है, किसी रंग को परावर्तित नहीं करता है। अत: हरे रंग का पत्ता लाल प्रकाश में काला दिखायी पड़ता है।

7. तटीय मैदानों और उत्तर भारतीय मैदान में उत्कृष्ट मिट्टी के प्रकार हैं :
(a) लैटेराइट (b) काली मिट्टी
(c) लाल मिट्टी (d) जलोढ़
Ans : (D) जलोढ़ मिट्टी को कॉप या खादर मिट्टी भी कहते हैं। यह भारत के 43% भू–भाग पर पायी जाती है। जलोढ़ मिट्टी उत्तर भारत के मैदानों में सतलज से लेकर पूर्व में ब्रह्मपुत्र के मैदानों तक विस्तृत है। तटीय मैदानों के अन्तर्गत यह महानदी, कृष्णा, गोदावरी तथा कावेरी नदियों के डेल्टा क्षेत्र और पश्चिमी तटीय मैदान के अन्तर्गत केरल और गुजरात में पायी जाती है। इस मिट्टी में पोटैशियम और चूना प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

8. भारत में अंग्रेजों के लिए प्रâांसीसी चुनौती निम्नलिखित में से किस युद्ध के बाद समाप्त हो गई?
(a) प्लासी का युद्ध (b) बक्सर का युद्ध
(c) वांडीवाश का युद्ध (d) श्रीरंगपत्तनम का युद्ध
Ans  :  (C) वांडीवॉश के युद्ध के पश्चात भारत में फ्रांसीसियों की राजनीतिक शक्ति समाप्त हो गयी। वांडीवॉश का युद्ध वर्ष 1760 में अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के मध्य लड़ा गया। इस युद्ध में हार के कारण फ्रांसीसियों को पाण्डिचेरी (वर्तमान पुडुचेरी) अंग्रेजों को सौपना पड़ा। यह युद्ध आयरकूट (अंग्रेजों) एवं लाली (फ्रांसीसियों) के मध्य लड़ा गया।

9. पी.वी.सी. किसके बहुलीकरण के बाद गठित होता है?
(a) स्टाइरीन (b) एसीटिलीन
(c) प्रोपेन (d) विनाइल क्लोराइड
Ans  : (D) विनाइल क्लोराइड, मोनोमर के बहुलीकरण से पॉली विनाइल क्लोराइड प्राप्त होता है। इसका उपयोग पतली चादरें, फिल्में एवं बरसाती, सीट कवर इत्यादि बनाने में होता है। 

10. भाषा के आधार पर निम्नलिखित में से किस राज्य का गठन हुआ ?
(a) पश्चिम बंगाल (b) आंध्र प्रदेश 
(c) तमिलनाडु (d) पंजाब
Ans  : (B) स्वतंत्र भारत में भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य आंध्र प्रदेश था। राज्य पुनर्गठन समिति के गठन के बाद 1 अक्टूबर, 1953 ई. को मद्रास से 14 जिलों को अलग कर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना की गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts