प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(25-01-2022)


1. फाइलेरिया किसके कारण होता है?
(a) बैक्टीरिया (b) मच्छर
(c) प्रोटोजोआ (d) वाइरस
Ans. (B) फाइलेरिया, बैन्क्रोफ्टाई नामक कृमि से होता है। इसका संचारण क्यूलेक्स मच्छरों के काटने से होता है। इस रोग में पैरों, वृषणकोष तथा शरीर के अन्य भाग में सूजन आ जाती है।
इसे हाथीपाँव (Elephantiasis) भी कहते हैं।
मच्छरों के प्रकार मच्छर जनित बिमारी
1. एडीज चिकनगुनिया, डेंगू, रिफ्ट वैली बुखार, पीत ज्वर, जीका।
2. एनाफिलिस मलेरिया
3. क्यूलेक्स फाइलेरिया, जापानी इन्सेफेलाइटिस, वेस्ट नाइल फीवर। 

2. भारतीय सेना का सर्वप्रथम ‘चीफ ऑफ आर्मी’ कौन था?
(a) जनरल के. एम. करीअप्पा
(b) वाइस-एडमिरल आर. डी. कटारी
(c) जनरल महाराजा राजेन्द्र िंसहजी
(d) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
Ans.(C) भारतीय संविधान क अनुच्छेद 53(2) के तहत राष्ट्रपति भारतीय सेना का सर्वोच्च कमान्डर होता है। रक्षा सम्बन्धी सभी कार्य केन्द्रीय मंत्रीमण्डल द्वारा किया जाता है। भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रशासन का कार्य रक्षामंत्री करता है। भारतीय सेना के तीन अंग है– 1. वायुसेना 2. थलसेना 3. नौसेना। 
भारतीय सेना के प्रथम ‘चीफ ऑफ आर्मी’ महाराज श्री राजेन्द्र सिंहजी जडेजा थे जबकि के.एम. करीअप्पा, ‘कमांडर इन चीफ’ थे जिनका कार्यकाल राजेन्द्र सिंह जडेजा से पहले था। भारतीय सेना का प्रथम ‘कमांडर इन चीफ’ रॉब मैकग्रिगोट मैकडोनाल्ड लॉकहर्ट थे। 
वर्तमान में भारत के रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह है। वर्तमान में चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ (थल सेना अध्यक्ष) जनरल विपिन रावत है।
नोट– चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ के पद की स्थापना वर्ष 1955 में हुई। इससे पूर्व इस पद का नाम ‘कमांडर इन चीफ, आर्मी’ हुआ करता था। प्रश्न में चीफ ऑफ आर्मी पूछा गया है इसलिए विकल्प 'C' सही है। 

3. भारत में प्रवाल भित्ति(Coral reefs) कहाँ मिलती है?
(a) ओडिसा के तट पर (b) वॉल्टेर
(c) रामेश्वरम् (d) त्रिवेन्द्रम्
Ans.(C) प्रवाल भित्तियाँ या मूँगे की चट्टाने (Coral reefs) प्रवाल जीवों द्वारा छोड़े गए वैâल्शियम कार्बोनेट से बनती है। प्रवाल कठोर संरचना वाले सिलेन्ट्रेटा संघ के जीव है। इन प्रवालों के भीतर जूजैंथिली नामक रंगीन शैवाल पाये जाते है। ये प्राय: उष्णकटिबंधीय या उपोष्ण कटिबंधीय समुद्रों में मिलते हैं। 
भारत में प्रवाल भित्तियाँ लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार कच्छ की खाड़ी, रामेश्वरम् (मन्नार की खाड़ी) आदि स्थानों पर पाये जाते हैं। 

4. मुख्यमंत्री की नियुक्ति की जाती है:
(a) राज्यपाल द्वारा
(b) राष्ट्रपति द्वारा
(c) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
(d) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
Ans. (A) राज्यों की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख ‘राज्यपाल’ होता है जबकि वास्तविक शक्तियाँ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित कार्यपालिका में निहित होती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत राज्यपाल राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है तथा मुख्यमंत्री की सलाह से अन्य मंत्रियों को नियुक्त करता है। 

5. डूरन्ड कप  किस खेल से संबंधित है?
(a) क्रिकेट (b) फुटबॉल
(c) हॉकी (d) वॉलीबॉल
Ans. (B) डूरंड कप फुटबॉल से संबंधित है। भारत में खेला जाने वाला यह सर्वप्रथम पुâटबॉल टूर्नामेंट था। इस टूर्नामेंट का नाम इसके जनक सर मार्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया तथा सर्वप्रथम इसका आयोजन वर्ष 1988 में शिमला में किया गया। 

6. यूएनओ (UNO) की मुख्य संस्था कहाँ है?
(a) न्यूयॉर्क (यू. एस.ए) (b) हेग (नीदरलैण्ड)
(c) जिनेवा (d) पेरिस
Ans.(A) राष्ट्रसंघ की असफलता तथा विश्व में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 ई० को की गई थी। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क (यू.एस.ए.) में स्थित है। संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान अध्यक्ष एंटोनियो गुटेरेस (पुर्तगाल) है। इस संगठन की वर्तमान सदस्य संख्या 193 है जिसमें पाँच स्थायी तथा 10 अस्थायी सदस्यों का प्रावधान है। इसकी कार्यकारी भाषा अंग्रेजी एवं फ्रेंच है।

7. डॉ. जाकिर हुसैन कौन थे?
(a) भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति
(b) भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति
(c) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम प्रमुख
(d) लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष 
Ans. (A) : डॉ० जाकिर हुसैन भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति (1967 ई० – 1969 ई०) थे। डॉ० हुसैन मशहूर शिक्षाविद् एवं आधुनिक भारत के दृष्टा थे तथा इनकी अध्यक्षता में विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन किया गया। वर्ष 1920 में इन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की नींव रखी। इन्हें वर्ष 1963 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यह भारत के प्रथम ऐसे राष्ट्रपति है जिनकी मृत्यु इनके कार्यकाल के दौरान हुई।

8. G-15 आर्थिक सहसंस्थान निम्नलिखित में से किसका है?
(a) प्रथम विश्व राष्ट्रों का (b) द्वितीय विश्व राष्ट्रों का
(c) तृतीय विश्व राष्ट्रों का (्) चतुर्थ विश्व राष्ट्रों का
Ans. (C) G-15 17 विकासशील देशों का संगठन है जिसकी स्थापना सन् 1989 में बेलग्रेड में आयोजित 9वें गुट–निरपेक्ष शिखर सम्मेलन के दौरान तृतीय विश्व के राष्ट्रों के लिए एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के लिए एक कार्यशील समूह के रूप में हुई। इसका प्रथम शिखर सम्मेलन वर्ष 1990 में क्वालालं (मलेशिया) पुर में हुआ। G-15 का मुख्य उद्देश्य – विश्व के अग्रणी विकासशील देशों के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करना और तत्कालीन G-15 औद्योगिक देशों के लिए एक सेतु का कार्य करना है। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में है। 

9. भारत की प्रथम तकनीकी रंगीन फिल्म ----- 1950 के पहले वर्षों ------- में के द्वारा बनाई गई थी।
(a) झांसी की रानी, सोहराब मोदी
(b) झांसी रानी, सर सैयद अहमद
(c) मिर्जा गालिब, सोहराब मोदी
(d) मिर्जा गालिब, मुंशी प्रेमचन्द्र
Ans. (A) भारत की प्रथम तकनीकी रंगीन फिल्म ‘झांसी की रानी’ थी जिसका निर्देशन सोहराब मोदी ने किया था। यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में ‘‘द टाइगर एण्ड द फ्लैग’’ के नाम से प्रदर्शित हुई। यह फिल्म वृंदावन लाल वर्मा के प्रसिद्ध उपन्यास ‘झांसी की रानी’ (1946ई०) पर आधारित थी।  

10. लाल बहादुर शास्त्री
(a) पंडित नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे।
(b) भारत और पाकिस्तान के संबंध में टकराव खत्म करने के लिए उन्होंने ताशवंâद करार पर हस्ताक्षर किए थे।
(c) उनको शांतिदूत (Man of Peace) के रूप में भी जानते थे।
(d) उपरोक्त सभी विकल्प सही हैं।
Ans. (D) प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया क्योंकि उनका मानना था कि किसान देश अन्नदाता होता है। शास्त्री ने हरित क्रांति और देश में औद्योगीकरण को बढ़ावा प्रदान किया। वर्ष 1964 में वे भारत के प्रधानमंत्री बने तथा इनके कार्यकाल में ही पाकिस्तान के साथ ताशवंâद समझौता हुआ। उन्हें वर्ष 1966 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ये मरणोपरांत भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India Open Badminton Tournament

The India Open badminton tournament began on January 13 at the Indira Gandhi Indoor Stadium in New Delhi. Two-time Olympic medalist PV Sindh...

Popular Posts