प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(05-02-2022)


1. संविधान के कौन-से संशोधन से नौवीं अनुसूची जोड़ी गई है? 
(a) पहला संशोधन (b) सातवां संशोधन  
(c) नौंवा संशोधन (d) इनमें से कोई नहीं 
Ans. (A) : संविधान में नौवीं अनुसूची, प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 के द्वारा जोड़ी गई। इसके अंतर्गत राज्य द्वारा सम्पत्ति के अधिग्रहण की विधियों का उल्लेख किया गया है। इस अनुसूची में सम्मिलित विषयों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है। संविधान पीठ के 11 जनवरी, 2007 के एक निर्णय द्वारा मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के आधार पर इसे चुनौती दी जा सकती है तथा उच्चतम न्यायालय इन कानूनों की समीक्षा कर सकता है। वर्तमान में इस अनुसूची में 284 अधिनियम है।  

2. ‘नाट्यशास्त्र’ जिसमें अभिनव कलाओं को अच्छी तरह से संरक्षित किया गया है, इसकी रचना है-
(a) भवभूति (b) भास  
(c) भरतमुनि (d) कालिदास 
Ans.(C) : नाट्यशास्त्र, भरत मुनि द्वारा लिखित संस्कृत भाषा का ग्रंथ है। इसमें गायन, वादन, नर्तन, अभिनय और रंगमंच से संबंधित अनेक शिल्पों और विधाओं का सामंजस्य है। 
लेखक रचनाएँ 
1. भवभूति महावीरचरित्, उत्तररामचरित्, मालतीमाधव 
2. भास स्वप्नवासवदत्ता, प्रतिज्ञा यौंगधरायण, पंचरात्र 
3. कालिदास अभिज्ञान-शाकुन्तलम, विक्रमोर्वशीयम्, 
        मालविकाग्निमित्रम्, मेघदूत, रघुवंशम्, ऋतुसंहार   

3. दिसम्बर 22, जिस दिन प्रतिभाशाली श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ था, वह दिन इस प्रकार मनाया जाता है।  
(a) राष्ट्रीय सदस्य दिवस (b) राष्ट्रीय गणित दिवस 
(c) सांख्यिक गणित दिवस (d) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 
Ans.(B) : 22 दिसम्बर को महान् भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की स्मृति में ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाया जाता है। इनका जन्म 22 दिसम्बर, 1887 को तमिलनाडु के कोयम्बटूर जिले के ईरोड नामक गांव में हुआ था। वर्ष 2012 में इनके जन्म दिवस की 125 वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की गई थी। 

4. म्यांमार इसका नया नाम है-
(a) माली (b) बाली  
(c) बर्मा         (d) भूटान 
Ans. (C) : म्यांमार का पुराना नाम ‘बर्मा’ था। वर्ष 1989 में इसका नाम बदलकर म्यांमार कर दिया गया। म्यांमार के उत्तर में चीन, पश्चिम में भारत, बांग्लादेश और हिन्द महासागर तथा दक्षिण पूर्व में थाइलैंड स्थित है। इसकी राजधानी ‘नाएप्यीडॉ (Naypyidaw)’ तथा करेंसी ‘क्यात’ है।  

5. अश्वघोष जो राजा .............. के दरबार में रहता था, उसने बुद्धचरित लिखी। 
(a) कनिष्क (b) बाबर  
(c) विक्रमादित्य (d) अशोक
Ans. (A) : अश्वघोष कुषाण नरेश कनिष्क के समकालीन बौद्ध महाकवि तथा दार्शनिक थे। ये कनिष्क के राजकवि भी थे। इनके द्वारा रचित बुद्धचरितम्, संस्कृत का महाकाव्य है। अश्वघोष द्वारा रचित अन्य कृतियाँ सौन्दरानंदकाव्यम्, गंडीस्तोत्रगाथा, शारिपुत्र प्रकरणम् आदि है।  

6. चालुक्य वंश का राजधानी शहर था-
(a) श्रीरंगपट्नम (b) बादामी  
(c) मदुरई (d) कांचीपुरम्  
Ans. (B) : चालुक्य (543 ई. - 753 ई.) दक्षिण भारत का प्रसिद्ध राजवंश था, जयसिंह इस वंश का प्रथम शासक था जबकि पुलकेशिन प्रथम चालुक्य साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक था तथा इसने वातापी (बादामी) को अपनी राजधानी बनाया। इस वंश का सबसे प्रतापी राजा पुलकेशिन द्वितीय था, जिसने हर्षवर्धन को हराकर परमेश्वर की उपाधि धारण की थी। इस वंश का अंतिम शासक कीर्तिवर्मन् द्वितीय था।   

7. भारत के मूल निवासी थे-
(a) सिख (b) मुगल  
(c) द्रविड़ (d) ईसाई 
Ans. (C) : द्रविड, भारत के मूल निवासी थे। इनका संबंध मुख्यत: दक्षिण भारत से है। इस मूल के लोग तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएँ बोलते है।  

8. भारतीय विदेश नीति के रचयिता/जनक थे-
(a) महात्मा गांधी (b) के.एम. मुन्शी  
(c) बी. आर. अंबेडकर (d) पंडित जवाहरलाल नेहरू 
Ans. (D) : किसी देश की विदेश नीति दूसरे देशों के साथ आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक तथा सैनिक विषयों पर पालन की जाने वाली नीतियों का एक समुच्चय है। भारत की विदेश नीति के जनक/रचनाकार जवाहर लाल नेहरू थे।  

9. युएनओ (UNO) के सुरक्षा परिषद में .........स्थायी सदस्य होते है। 
(a) 3 (b)
(c) 5 (d) 6
Ans. (C) : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ‘संयुक्त राष्ट्र’ के छ: प्रमुख  अंगों में से एक है। इसका उत्तरदायित्व अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है। सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी (चीन, फ्रांस, रूस यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका) तथा 10 अस्थायी सदस्य होते है। 

10. भारत में पहली ट्रेन 1853 में बम्बई से यहाँ तक चली-
(a) थाणे (b) पूना  
(c) नागपुर (d) अहमदाबाद 
Ans. (A) : भारत में रेलवे का विकास लॉर्ड डलहौजी (1848-1856) के कार्यकाल में हुआ। भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल, 1853 ई. को बम्बई से थाणे (३४किमी.) के बीच चलाई गई थी।  

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Vivek Aggarwal has been elected as the Vice President of the FATF

India has achieved a significant milestone in the realm of the international financial system. Vivek Agrawal, a 1994-batch IAS officer of th...

Popular Posts