प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(07-02-2022)


1. संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
(a) मुम्बई (b) चेन्नई  
(c) पुणे         (d) लखनऊ 
Ans. (A) : संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान मुम्बई में बोरीवली उपनगर के पास स्थित है। जिसे बोरीवली नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। इस उद्यान में शीशम, कदम्ब, टीक  इत्यादि के वृक्ष है। इसकी स्थापना वर्ष 1983 में की गई थी। तेंदुआ, चीतल, साम्भर (हिरण), भारतीय खरगोश, हनुमान बंदर, पाइथन, साही, इण्डियन फ्लांइग फाक्स  इत्यादि यहां के मुख्य आकर्षण है।  

2. सन् 1969 में पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले प्राप्तकर्ता कौन थे?
(a) दिलीप कुमार (b) सत्यजीत रे  
(c) देविका रानी (d) लता मंगेशकर 
Ans. (C) : दादा साहब फाल्के पुरस्कार फिल्म के क्षेत्र में दिया जाता है। इसकी शुरूआत वर्ष 1969 में की गई थी। इसके तहत स्वर्ण कमल और 10 लाख रूपये प्रदान किए जाते है। देविका रानी को प्रथम दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया तथा वर्ष 2017 में विनोद खन्ना को यह पुरस्कार प्रदान किया गया । 
 
3. ‘द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेण्ट्स् विद ट्रुथ’ के लेखक कौन हैं?
(a) पंडित जवाहरलाल नेहरू (b) महात्मा गाँधी  
(c) रवीन्द्रनाथ टैगोर (d) सी. राजगोपालाचारी 
Ans. (B) : 
     लेखक पुस्तक
महात्मा गाँधी - द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेण्ट्स्  विद ट्रुथ, हिंद स्वराज 
पंडित जवाहरलाल नेहरू - विश्व इतिहास की झलक, ऐन ऑटोबायोग्राफी, भारत की खोज (द डिस्कवरी ऑफ इंडिया) 
रवीन्द्रनाथ टैगोर -   आँख की किरकिरी, गोरा, तोता,   गीतांजलि
सी. राजगोपालाचारी -    इण्डियन फ्लैग, द गुड एडमिनिस्ट्रेटर, वेदान्त  

4. वह ‘लौह पुरुष’ कौन है जिनकी मूर्ति का 31 अक्टूबर, 2013 को श्री नरेन्द्र मोदी ने शिलान्यास किया?
(a) सरदार वल्लभभाई पटेल (b) बाल गंगाधर तिलक  
(c) नाथुराम गोडसे (d) इनमें से कोई नहीं 
Ans. (A) : विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की लम्बाई 182 मीटर है, का शिलान्यास 31 अक्टूबर 2013 को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात राज्य के भरुच जिले में नर्मदा नदी के निकट साधू बेट नामक स्थान पर किया गया। यह स्मारक भारत के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। यह प्रतिमा सरदार सरोवर बाँध से 3.2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।   

5. SAARC का विस्तारित रूप है–
(a) साउथ अफ्रीकन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन 
(b) साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन 
(c) साउथ अफ्रीकन एसोसिएशन फॉर रिस्ट्रिक्टेड कोऑपरेशन 
(d) साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कॉम्पिटिशन 
Ans. (B) : दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) The South Asian Association for Regional Co-operation - (SAARC) यह दक्षिण एशिया के आठ देशों भारत, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान तथा अफगानिस्तान का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है। इसकी स्थापना 8 दिसम्बर, 1985 ई. को हुई थी तथा इसका मुख्यालय काठमांडू में है। 

6.निम्न में से कौन-सा शहर पारम्परिक साडियाँ/कपड़ा उत्पादन में प्रसिद्ध है?

(a) भद्राचलम् (b) कांचीपुरम्  

(c) करनाल (d) इनमें से कोई नहीं 

Ans. (B) : कांचीपुरम् उत्तरी तमिलनाडु के प्राचीन शहरों में से एक है। कांचीपुरम् को पूर्व में कांची और कांचीअम्पाठी भी कहा जाता था। यह आधुनिक काल में कांचीपुरम् के नाम से प्रसिद्ध है। कांचीपुरम् पलार नदी के किनारे स्थित है। यह शहर रेशमी साडि़यों एवं मन्दिरों के लिये प्रसिद्ध है।  


7. दिल्ली में मेहरौली में स्थित लौह स्तंभ पर माना जाता है कि इसकी शौर्यगाथा अंकित की गई है-
(a) अशोक (b) चन्द्रगुप्त II   
(c) समुद्रगुप्त (d) कनिष्क 
Ans. (B) : दिल्ली में मेहरौली में स्थित लौह स्तम्भ पर चन्द्रगुप्त घ्घ् की शौर्यगाथा का अंकन किया गया है। यह चन्द्रगुप्त II द्वारा निर्मित प्राचीन भारतीय धातुकर्म की पराकाष्ठा को प्रदर्शित करता है।  

8. नटराज की प्रसिद्ध कांसे की प्रतिमा इसका उत्तम उदाहरण है-
(a) चोल कला (b) होयसल कला  
(c) गांधार कला (d) मौर्य कला 
Ans. (A) : नटराज की प्रसिद्ध कांसे की प्रतिमा चोल कला का उत्तम उदाहरण है, नटराज शिव के ‘तांडव नृत्य’ का प्रतीक है।  

9. अरविन्द केजरीवाल किस दल के नेता हैं?
(a) डीएमके (b) एनसीपी  
(c) शिवसेना (d) आम आदमी पार्टी 
Ans.(D) : अरविन्द केजरीवाल एक भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के वर्तमान  मुख्यमंत्री हैं।  

10. 2 अक्टूबर महात्मा गाँधी का जन्म दिवस है और इनका भी : 
(a) पंडित जवाहरलाल नेहरू (b) नरेन्द्र मोदी 
(c) लालबहादुर शास्त्री (d) वी. वी. गिरि 
Ans. (C) : 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया जाता है। श्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 ई. को उत्तर प्रदेश राज्य के चंदौली जिले में स्थित मुगलसराय (शहर) के एक सामान्य निम्नवर्गीय परिवार में हुआ था। वह 9 जून, 1964 ई. से 11 जनवरी, 1966 ई. तक भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे।   

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSC IAS (Pre) GS & CSAT Solved Papers 2027 Hindi Medium

UPSC IAS (Pre) GS & CSAT Solved Papers 2027 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts