प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(22-02-2022)

प्रश्न-

1. किसी राज्य की विधान सभा के सदस्यों की अधिकतम संभव संख्या क्या है–
(a) 400 सदस्य (b) 500 सदस्य
(c) 425 सदस्य (d) 545 सदस्य

2. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या घनत्व है :
(a) 362 व्यक्ति/किमी (b) 353 व्यक्ति/किमी
(c) 382 व्यक्ति/किमी (d) 375 व्यक्ति/किमी

3. चन्द्रगुप्त (322–298 ई.पू.) किस वंश का शासक था?
(a) मौर्य (b) मेवाड़
(c) मुगल (d) पेश्वास

4. किस साम्राज्य को हिन्दुत्व का स्वर्ण युग माना जाता है?
(a) मौर्य   (b) मुगल
(c) गुप्त (d) चोल

5. कौन से संविधान से राज्य नीति विषयक निर्देशक तत्व अपनाए गए हैं?
(a) अमरीका संविधान (b)ब्रिटिश संविधान
(c) आइरिश संविधान (d) प्रâांसीसी संविधान

6. किस अनुच्छेद के तहत भारत में वर्ष 1975 में आपातकाल घोषित किया गया था
(a) अनुच्छेद -1 (b) अनुच्छेद -152
(c) अनुच्छेद -286 (d) अनुच्छेद -352

7. सूर्य की सबसे बाहरी परत को क्या कहते हैं?
(a) स्थलमंडल (b) वर्णमंडल
(c) प्रकाशमंडल (d) कोरोना

8. भारत का कौन-सा राज्य सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है?
(a) गुजरात (b) राजस्थान
(c) हरियाणा (d) उत्तर प्रदेश

9. यदि चालू खाता पर सरकारी खर्च सरकारी राजस्व से अधिक हो, तो क्या स्थिति होगी?
(a) घाटा बजट 
(b) शून्य आधारित बजट
(c) निष्पादन आधारित बजट 
(d) अधिशेष बजट

10. भौतिक मात्रा ‘प्रेरकत्व’ की इकाई क्या है?
(a) वेबर (b) फैराडे
(c) हेनरी (d) टेस्ला


उत्तर

1. (B)
अनु.-170 में राज्य की विधान सभाओं की संरचना का उपबंध किया गया है इसके अनुसार किसी राज्य की विधान सभा में अधिकतम संख्या 500 और निम्नतम संख्या 60 निर्धारित की गई है।

2. (C)
2011 की जनगणना के अंतिम आकड़ो के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति किमी है। देश के राज्य स्तर जनघनत्व में बिहार का जनघनत्व सर्वाधिक 1.106 व्यक्ति प्रति किमी है जबकि सबसे कम जनघनत्व वाला राज्य अरुणांचल प्रदेश (मात्रा 17 व्यक्ति प्रति किमी) है।

3. (A)
चन्द्रगुप्त मौर्य ने नंदवंश के शासक घनानंद को पराजित कर मौर्य वंश की स्थापना की। चन्द्रगुप्त मौर्य 322 ई. पू. में मगध की गद्दी पर बैठा। चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैनी गुरु भद्रबाहु से जैन धर्म की दीक्षा ली थी। इसका प्रधानमंत्री चाणक्य (कौटिल्य/विष्णुगुप्त) था, जिसने राजनीति से सम्बन्धित पुस्तक ‘‘अर्थशास्त्र’’ लिखी। सेल्यूकस निकेटर का राजदूत मेगस्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था, जिसने ‘‘इंडिका’’ नामक पुस्तक लिखी। चन्द्रगुप्त मौर्य २९८ ई. पू. श्रवणबेलगोला में सल्लेखना (जैन विधि द्वारा उपवास) विधि द्वारा अपने प्राण को त्याग दिया।

4. (C) 
गुप्त वंश की स्थापना श्रीगुप्त (240-280 ई.) ने की थी। गुप्त वंश के शासकों में चन्द्रगुप्त प्रथम, समुद्रगुप्त, चन्द्रगुप्त द्वितीय, कुमार गुप्त आदि प्रमुख शासक हुए। सांस्कृतिक उपलब्धियों के कारण गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण काल कहा जाता है। समुद्र गुप्त का दरबारी कवि हरिषेण था, जिसने इलाहाबाद प्रशस्ति लेख की रचना की थी। चन्द्रगुप्त द्वितीय के समय चीनी बौद्ध यात्री फाहियान आया था। चन्द्रगुप्त के दरबार में संस्कृत भाषा के प्रसिद्ध कवि कालिदास, आयुर्वेदाचार्य धन्वन्तरि, आर्यभट्टीयम और सूर्यसिद्धान्त ग्रंथ के लेखक आर्यभट्ट के अतिरिक्त वाराहमिहिर, बह्मगुप्त आदि प्रमुख विद्वान रहते थे।

5. (C) 
राज्य के नीति के निर्देशक तत्वों का उल्लेख संविधान के भाग-4 के अनुच्छेद 36 से 51 तक किया गया है। भारतीय संविधान में नीति-निर्देशक तत्वों का विचार 1937 में निर्मित आयरिस गणतंत्र के संविधान से लिया गया है। विभिन्न विद्वानों ने नीति निर्देशक तत्वों पर भिन्न-2 विचार प्रकट किया है, जैसे- डा॰ अम्बेडकर ने इन तत्वों को विशेष विशेषता वाला बताया है, जबकि जी॰ आस्टिन ने मूल अधिकारों के साथ-साथ नीति निर्देशक तत्वों को भी संविधान की मूल आत्मा कहा है।

6. (D) 
अनु. 352 राष्ट्रीय आपातकाल के अनुसार बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के आधार पर पूरे भारत या इसके कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में घोषित किया जा सकता है । 1962 (चीन युद्ध), 1971 (पाकिस्तान युद्ध) और 1975 (आंतरिक अशांति) में अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की गयी थी। 

7. (D) 
सूर्य के वातवरण को अंदर से बाहर  की तरफ तीन भागों में विभाजित किया गया है,
1. फोटोस्पीयर (प्रकाश मंडल)
2. क्रोमोस्फीयर (वर्णमण्डल)
3. कोरोना।
प्रकाशमंडल भाग को मनुष्य के नग्न आँखों से देखा जा सकता है। परंतु कोरोना जो बाह्यतम् भाग है केवल सूर्यग्रहण के समय ही दिखाई देता है। ज्ञातव्य है कि आयोग द्वारा इसका उत्तर वर्णमण्डल दिया गया है। जो कि गलत है।

8. (B)
सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी है, यहाँ पर सर्वाधिक 1264 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन हुआ है। इसके बाद क्रमश: गुजरात (1024 मेगावॉट), मध्य प्रदेश (679 मेगावॉट), तमिलनाडु (419 मेगावॉट) सौर ऊर्जा उत्पादन करते है। कुल मिलाकर भारत देश में सौर ऊर्जा उत्पादन में 5 हजार मेगावॉट का आकड़ा पार कर लिया है।

9. (A) 
यदि किसी चालू खाते पर सरकारी खर्च, सरकारी राजस्व से अधिक हो जाता है, तो उस स्थिति को ‘घाटा बजट’ कहते है। ऐसी स्थिती तब उत्पन्न होती है, जब आपके खर्चे, प्राप्त राजस्व से अधिक हो जाते है।

10. (C)
किसी कुण्डली का प्रेरकत्व कुण्डली में चुम्बकीय फ्लक्स ग्रन्थिकाओं की संख्या के बराबर होता है। जबकि कुण्डली में एकांक धारा प्रवाहित हो रही हो। इसका मात्रक हेनरी या वोल्ट-सेकेण्ड/एम्पियर होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New full-time director of Kotak Mahindra Bank

Anup Kumar Saha has been appointed as a full-time director of Kotak Mahindra Bank. His appointment is subject to regulatory approvals. Saha ...

Popular Posts