प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(26-02-2022)


1. एक ‘हरिकेन’ एक ........ है–
(a) शीतोष्ण चक्रवातीय प्रणाली 
(b) उष्ण कटिबंधीय चक्रवातीय प्रणाली
(c) शीतोष्ण प्रति–चक्रवातीय प्रणाली
(d) उष्ण कटिबंधीय प्रति–चक्रवातीय प्रणाली
Ans : (B) कर्क रेखा व मकर रेखा के मध्य उत्पन्न होने वाले चक्रवात को उष्ण कटिबंधीय चक्रवात प्रणाली कहते है। इन चक्रवातों की ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत संघनन की गुप्त उष्मा है। इन चक्रवातों का व्यास 80 से 300 किमी. होता है। इसमें घनघोर वर्षा होती है। हरिकेन एक उष्ण कटिबंधीय चक्रवात है। भारत में इसे चक्रवात, गर्त या अवदाब कहा जाता है। इसे ऑस्ट्रेलिया में बिली–बिली संयुक्त राज्य अमेरिका में हरिकेन तथा चीन में टाइफून कहा जाता है।

2. ‘डिजिलॉकर’ के बारे में क्या सत्य नहीं है?
(a) दस्तावेज की प्रति इलेक्ट्रॉनिक रूप में व्यक्ति के निजी कम्प्यूटर या मोबाईल फोन पर भंडारित होती है।
(b) एक जीबी का भंडारण स्थान उपलब्ध करवाया जाता है।
(c) आधार से जोड़ना अनिवार्य है।
(d) उपर्युक्त सभी सत्य है।
Ans :  (A) डिजिलॉकर या डिजिटल लॉकर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया योजना का अहम हिस्सा है जिसका प्रबंधन संचार और आइटी मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह वेबसाइट आधारित सेवा है जिसके जरिए उपयोगकर्ता अपना जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रखता है। डिजिटल लॉकर के लिए आधार अनिवार्य है तथा यह दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए 1 जीबी भण्डारण उपलब्ध कराता है। 

3. किस संविधान संशोधन के द्वारा दिल्ली को एक विधान सभा दी गई ?
(a) 65वाँ संशोधन (b) 69वाँ संशोधन
(c) 72वाँ संशोधन (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans : (B) भारतीय संविधान के 69वें संविधान (संशोधन) अधिनियम सन् 1961 के तहत दिल्ली के लिए विधान सभा और उसके प्रति उत्तरदायी मंत्रिपरिषद् की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इस नियम द्वारा राजधानी दिल्ली को संघ राज्य क्षेत्र का दर्जा प्रदान किया गया है। दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा इसके प्रशासक को उपराज्यपाल कहा जाता है। 

4. किस अनुच्छेद के अंतर्गत, संसद को संविधान संशोधन की शक्ति दी गई?
(a) अनुच्छेद-226 (b) अनुच्छेद-274
(c) अनुच्छेद-368 (d) अनुच्छेद-102
Ans : (C) भारतीय संविधान के भाग–20 के अंतर्गत अनुच्छेद 368 में संविधान संशोधन की प्रक्रिया का वर्णन किया गया है। भारतीय संविधान संशोधन की अवधारणा को दक्षिण अफ्रीकी संविधान से ग्रहण किया गया है। भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया को तीन वर्गों में बाँटा गया है–
(1) साधारण बहुमत द्वारा संशोधन
(2) विशेष बहुमत द्वारा संशोधन
(3) संसद के दोनों सदनों के विशेष बहुमत के अतिरिक्त कम से कम आधे राज्यों के विधान मण्डलों के समर्थन से भारतीय संविधान में अब तक 103 संशोधन हो चुके है। 

5. एक डिजिटल फोटोग्राफ का रिज्योलूशन ......... में मापा जाता है–
(a) पिक्सल (b) बाइट्स
(c) स्कैन रेखाएँ (d) एमबी
Ans : (A) डिजिटल फोटोग्राफ का रिज्योलूशन पिक्सल तथा मेगापिक्सल में मापा जाता है। पिक्सल वे डॉट्स और एलीमेंट्स है जिससे मिलकर स्क्रीन बनी होती है। पिक्सल डिस्पले की सबसे छोटी इकाई है।

6. किस फिल्म को 2016 के लिए हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिला है?
(a) पिंक (b) नीरजा
(c) कसाव (d) रुस्तम
Ans : (B) 7 अप्रैल 2017 को 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ हिन्दी भाषा फिल्म का पुरस्कार ‘‘नीरजा’’ को प्रदान किया गया।
वेस्ट फिल्म – कासव
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अक्षय कुमार (फिल्म–रूस्तम)
सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म – पिंक 
सर्वश्रेष्ठ हिन्दी भाषा फिल्म – नीरजा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सुरभि लक्ष्मी

7. ‘कालिदास सम्मान’ ......... के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है–
(a) शास्त्रीय संगीत
(b) शास्त्रीय नृत्य
(c) थियेटर और प्लास्टिक कला
(d) उपर्युक्त सभी
Ans : (D) कालीदास सम्मान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए जाते है। इसकी शुरूआत वर्ष 1980 में की गई। यह सम्मान शास्त्रीय नृत्य, दृश्य कलाओं, रंग कर्म और शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में प्रदान किए जाते हैं। अंजलि इल्रा मेनन को दृश्य कला के क्षेत्र में वर्ष 2019 के कालिदास सम्मान से नवाजा गया।

8. 2020 ग्रीष्म ओलंपिक खेलों की मेजबानी ........ द्वारा की जाएगी।
(a) टोक्यो (b) लॉस एंजेल्स
(c) पेरिस (d) रोम
Ans : (A) वर्ष 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक तथा पैरालंपिक खेलों की मेजबानी टोक्यो करेगा। टोक्यो पहला एशियाई शहर है जिसे दूसरी बार ओलंपिक खेल आयोजित करने का अवसर मिला है। वर्ष 2024 के ओलंपिक खेल का आयोजन पेरिस करेगा। ध्यातव्य है कि वर्ष 2016 को ओलंपिक खेलों का आयोजन रियो–डी जेनेरियो (ब्राजील) में हुआ था। 

9. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को राजीव गाँधी खेल रत्न 2017 के लिए चुना गया है?
(a) चेतेश्वर पुजारा (b) देवेन्द्र झांझरिया
(c) एस.वी. सुनील (d) ओइनम बेमबेम देवी
Ans : (B) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार खेल क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान है। इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1991-92 में हुयी। वर्ष 2017 के लिए यह सम्मान रियो पैरालंम्पिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड पदक विजेता देवेन्द्र झांझरिया भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली तथा भारोत्तोलक मीराबाई चानू को प्रदान किया गया।

10. भारत सरकार का जीईएम पोर्टल ........ से संबंधित है–
(a) टेलीमेडिसिन
(b) दूरस्थ शिक्षा
(c) सार्वजनिक खरीद
(d) आधार आधारित डिजिटल हस्ताक्षर
Ans : (C) GeM (Government e-Market place) पोर्टल एक सरकारी इ–कॉमर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म है। DSG & D के स्वरूप को बदलकर एक नए रिफार्म के तहत उाश् पोर्टल की शुरूआत  भारत सरकार ने 8 दिसम्बर 2017 को की। इसका उद्देश्य सरकारी संस्था और विभागों द्वारा खरीद प्रक्रिया को आसान बनाने और सरकारी विभागों और गैर सरकारी संस्थाओं को वस्तुओं को उपलब्ध कराने वाले विव्रेâताओं को एक डिजिटल ई–कॉमर्स प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

RRB Nursing Superintendent Previous Year Solved Papers & Practice Book (24 Set) 2024-25

RRB Nursing Superintendent Previous Year Solved Papers & Practice Book (24 Set) 2024-25 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts