प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(01-04-2022)


1. ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’ किसकी आत्मकथा है?
(a) अबुल कलाम आजाद (b) जाकिर हुसैन
(c) महात्मा गाँधी  (d) जवाहरलाल नेहरू
Ans : (A) ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’ अबुल कलाम आजाद की आत्मकथा है। अ फ्लावर्स सांग, सनसाइन फार अम्मा, ब्लोइंग हॉट, ब्लोइंग कोल्ड नामक पुस्तक के लेखक जाकिर हुसैन है। 
ऑल मेन आर ब्रदर्स, भागवत् गीत : द सांग ऑफ गॉड, द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ इत्यादि किताबें महात्मा गाँधी द्वारा लिखी गयी है। 
बंन्च ऑफ ओल्ड लेटर्स, ग्लिम्प्सेस ऑफ वर्ड हिस्ट्री इत्यादि किताबों के लेखक जवाहर लाल नेहरू है। 

2. लोकसभा में उचित प्रतिनिधित्व के लिए राष्ट्रपति द्वारा दो सदस्यों को नामित किया जाता है। निम्न में से किस समुदाय के सदस्य के रूप में ?
(a) भारतीय क्रिश्चियन (b) एंग्लो इंडियन
(c) बौद्ध     (d) पारसी
Ans: (B) लोकसभा में उचित प्रतिनिधित्व के लिए राष्ट्रपति द्वारा दो सदस्यों को नामित किया जाता है जो एंग्लो इंडियन समुदाय के सदस्य के रूप में नामित होते है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 366(2) के तहत एंग्लो इंडियन की परिभाषा दी गई है तथा संविधान के अनुच्छेद 331 के तहत एंग्लो इंडियन समुदाय को लोकसभा में विशेष प्रतिनिधित्व दिया जाता है। 

3. वातावरण को गर्म करने में मूलरूप से किसका योगदान सर्वाधिक होता है?
(a) आइसोलेशन (b) कंडक्शन
(c) रेडिएशन (d) कॉन्वेक्शन
Ans : (C) वातावरण को गर्म करने में मूलरूप से रेडिएशन का सर्वाधिक योगदान होता है। रेडिएशन अर्थात् विकिरण, ऊर्जा का एक रूप है जो तरंगों या किसी अन्य निकाय द्वारा उत्सर्जित गतिशील उपपरमाणुविक कणों के रूप में उच्च से निम्न ऊर्जा अवस्था की ओर चलती है। जब सूर्य की रेडिएशन पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करती है तो रेडिएशन वेवलेंथ की एक शृंखला बनती है। पृथ्वी के आसपास ग्रीन हाउस गैसें– कार्बन डाईऑक्साइड, जल वाष्प, मीथेन, क्लोरोफ्लोरोकार्बन आदि रेडिएशन की बड़ी मात्रा अवशोषित कर लेती है। रेडिएशन का कुछ भाग अंतरिक्ष में चला जाता है लेकिन अधिकतम भाग पृथ्वी की सतह, सागर और वायुमंडल द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। इसी कारण रेडिएशन के आदान–प्रदान से पृथ्वी पर वातावरण अत्यधिक गर्म हो जाता है। 

4. मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास निम्न में से किसके संस्थापक सदस्य है?
(a) स्वराज पार्टी (b) फॉरवर्ड ब्लॉक
(c) कांग्रेस पार्टी (d) इनमें से कोई नहीं
Ans : (A) मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास स्वराज पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। स्वराज पार्टी वह राजनीतिक दल था जिसका उदय स्वतंत्रता संग्राम के मध्य हुआ। यह दल भारतीयों की राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए कार्य कर रहा था। स्वराज का अर्थ है ‘‘अपना राज्य’’। इसी सन्दर्भ में मार्च, 1923 ई० को चितरंजन दास, मोतीलाल नेहरू तथा उनके सहयोगियों ने इलाहाबाद में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया जिसे ‘‘स्वराज पार्टी’’ कहा गया जिसके अध्यक्ष सी.आर.दास तथा महासचिव मोती लाल नेहरू बनाये गए। 

5. दो समुद्रों को जोड़ने वाले जल के एक संकीर्ण खंड को क्या कहा जाता है?
(a) खाड़ी  (b) स्ट्रेट
(c) प्रायद्वीप (d) पठार
Ans : (B)  दो भिन्न जलराशियों को जोड़ने तथा दो स्थलखण्डों को अलग करने वाले संकीर्ण खण्ड को जलसंधि या स्ट्रेट कहते हैं। इनका व्यापारिक व सामरिक महत्व होता है इस संदर्भ में जिब्राल्टर व मलक्का जलसंधियों का उदाहरण दिया जा सकता है। 
समुद्र के स्थली भाग में प्रवेश कर जाने पर जो जलीय क्षेत्र निर्मित होता है उसे, खाड़ी कहते है। जैसे– खंभात की खाड़ी। 
प्रायद्वीप, भूमि के वो भाग होते हैं जिनके तीन तरफ जल तथा एक ओर स्थल होता है। 
धरातल का विशिष्ट स्थल रूप जो अपने आस–पास की भूमि से पर्याप्त ऊँचा होता है और जिसका ऊपरी भाग चौड़ा और सपाट हो पठार कहलाता है।

6. ‘हंस दमयंती’ के चित्र को किसने बनाया ?
(a) अमृता शेरगिल (b) के.के. हेब्बर
(c) एम. एफ. हुसैन (d) राजा रवि वर्मा
Ans : (D) ‘हंस दमयंती’ के चित्र को राजा रवि वर्मा ने बनाया था। भारतीय इतिहास में कला को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में राजा रवि वर्मा का योगदान अतुल्य है। राजा रवि वर्मा की पेन्टिग्स खासतौर पर हिन्दू महाकाव्यों और धर्मग्रंथों पर आधारित थी। अर्जुन व सुभद्रा का चित्रण, शकुन्तला, द्रौपदी कीचक उनकी कुछ प्रमुख पेंटिंग्स है।

7. शाहजहाँ के चार पुत्रों में से किसने अथर्ववेद का अनुवाद करवाया ?
(a) शूजा (b) मुराद
(c) दारा शिकोह (d) औरंगजेब
Ans : (C) शाहजहाँ के चारों पुत्रों में से दारा शिकोह ने अथर्ववेद का अनुवाद करवाया। दारा शिकोह मुमताज महल और सम्राट शाहजहाँ का ज्येष्ठ पुत्र था। सूफीवाद और तौहीद के जिज्ञासु दारा ने सभी हिन्दू और मुसलमान सन्तों से सदैव संपर्क रखा। वह प्रतिभाशाली लेखक भी था। सफीनात अल औलिया और सकीनात अल औलिया उसकी सूफी संतों के जीवन चरित्र पर लिखी हुई पुस्तकें हैं। उपनिषदों का अनुवाद उसने ‘सर्र-ए-अकबर’ (सबसे बड़ा रहस्य) नाम से किया।

8. निम्नलिखित में से किस युद्ध के बाद भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना हुई?
(a) तालीकोटा का युद्ध
(b) हल्दीघाटी का युद्ध
(c) पानीपत का प्रथम युद्ध
(d) पानीपत का द्वितीय युद्ध
Ans : (C) पानीपत के प्रथम युद्ध के बाद भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना हुई। यह युद्ध 21 अप्रैल, 1526 ई० में हरियाणा के पानीपत स्थान पर जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर तथा दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी के मध्य हुआ। इस युद्ध में बाबर विजयी हुआ। पानीपत में तीन ऐतिहासिक लड़ाइयाँ हुई–
वर्ष 1526– (पानीपत का प्रथम युद्ध)
वर्ष 1556– (पानीपत का द्वितीय युद्ध)
वर्ष 1761– (पानीपत का तृतीय युद्ध)

9. भारत में मुगल साम्राज्य का अंतिम शासक कौन था?
(a) अकबर–II (b) बहादुरशाह–II
(c) आलमगिर–II (d) शाहआलम–II
Ans : (B) भारत में मुगल साम्राज्य का अंतिम शासक बहादुरशाह II था। जिसे बहादुर शाह जफर (1775–1862) भी कहा जाता था। बहादुरशाह II उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर थे। उन्होंने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय सिपाहियों का नेतृत्व किया। युद्ध में हार के बाद अंग्रेजों ने उन्हें बर्मा (म्यांमार) भेज दिया जहाँ उनकी मृत्यु हुई। 

10. अक्षांश रेखा जो सिक्किम से गुजरती है। वह निम्न में से और कहाँ से गुजरती है?
(a) राजस्थान (b) पंजाब
(c) हिमाचल प्रदेश (d) जम्मू एवं कश्मीर
Ans : (A) अक्षांश रेखायें ग्लोब पर भू-मध्य रेखा के समानान्तर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गयी काल्पनिक रेखायें है। 
भूमध्य रेखा को 0° की अक्षांश रेखा माना जाता है। भूमध्य रेखा से उत्तरी ध्रुव की ओर सभी दूरियाँ उत्तरी अक्षांश और दक्षिणी ध्रुव की ओर सभी दूरियाँ दक्षिणी अक्षांश में मापी जाती है। अक्षांश रेखाओं की संख्या 180 है तथा दो अक्षांशों के बीच की दूरी 111 किमी. होती है। सिक्किम से गुजरने वाली अक्षांश रेखा राजस्थान से भी होकर गुजरती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India won a historic silver in the Under-20 javelin.

Indian javelin thrower Ashish Yadav won the silver medal in the men's javelin throw event at the World Athletics U-20 Championships held...

Popular Posts