सैन्य अभ्यास "युद्धाभ्यास डस्टलिक"


  • भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास "युद्धाभ्यास डस्टलिक" का तीसरा संस्करण 29 मार्च 2022 को उज्बेकिस्तान के यांगियारिक में संपन्न हुआ।
  •  संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों सैन्य टुकड़ियों को अर्ध-शहरी वातावरण में आतंकवाद रोधी अभियानों में कार्रवाई के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला। 
  • अभ्यास के अंतिम दो दिन वेलिडेशन एक्सरसाइज के लिए समर्पित थे, जहां पर दोनों टुकड़ियों ने मिलजुल कर संयुक्त राष्ट्र के मैन्डेट के तहत चरमपंथी समूहों के खिलाफ सिम्युलेटेड ऑपरेशन किए।
  •  "युद्धाभ्यास डस्टलिक" दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को आगे बढ़ाएगा और भविष्य में भारत तथा उज्बेकिस्तान के बीच मित्रता के पारंपरिक बंधन को और मजबूत करने के लिए ऐसे कई संयुक्त कार्यक्रमों में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Uzbekistan's highest state honor for PM Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi has been conferred with Uzbekistan's highest state honor, the ‘Order of Oliy Darajali Do‘stlik’. Uzbekistan...

Popular Posts