प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(28-04-2022)

प्रश्न-

1. हैदराबाद की निजामशाही के प्रवर्तक थे
(a) चिन किलिच खान (b) सआदत खान
(c) मुर्शीद कुली खान (d) सफदरजंग

2. कंदरिया महादेव मंदिर के निर्माता थे
(a) चौहान (b) तोमर
(c) चंदेल (d)) गुर्जर प्रतिहार

3. भारत में चार बाग शैली के प्रवर्तक थे
(a) लोदी (b) खिलजी
(c) मुगल (d) तुगलक

4.      पुरापाषाण युग की कालावधि है
(a) 1,00,000 से 30,000 ई.पू.
(b) 30,000 से 10,000 ई.पू.
(c) 20,00,000 से 10,000 ई.पू.
(d) 5,00,000 से 10,000 ई.पू.

5. भारत में साम्प्रदायिक मतदान क्षेत्र आरम्भ किये गये
(a) भारत सरकार अधिनियम, 1892 द्वारा
(b)  मार्लेमिन्टो सुधार, 1909 द्वारा
(c) मान्टेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार, 1919 द्वारा
(d) भारत सरकार अधिनियम, 1935 द्वारा

6. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है।
इतिहासकार पुस्तक
(a) मिन्हाज-उस-सिराज - तबकाते नासिरी
(b)  फख्र-ए-मुदब्बिर - फुतूहुस सलातीन
(c) जियाउद्दीन बरनी - तारीख-ए-फिरोजशाहा
(d) इब्नबतूता - किताब-उल-रेहला

7. आईन-ए-अकबरी की विषयवस्तु है
(a) अकबर के पूर्वजों का वर्णन
(b)  अकबर के शासन के किस्से
(c) अकबर के प्रशासन का वर्णन
(d) उपर्युक्त सभी

8. किस राज्य में द्वि-सदनात्मक विधानमंडल है?
(a) गुजरात (b)  पश्चिम बंगाल
(c) तमिलनाडू (d) बिहार

9. ‘कुनबी’ के रूप में जाने जाते थे
(a) मुगल सैन्य कमांडर (b)  मराठा कृषक योद्धा
(c) सिक्ख योद्धाओं का समूह (d) जाट वंश का प्रमुख

10. संविधान के किस भाग में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को महत्व दिया गया है?
(a) प्रस्तावना (b)  मौलिक अधिकार
(c) मौलिक कत्र्तव्य (d) नीति निदेशक तत्त्व



उत्तर-


1. (A)
मुगल बादशाह मुहम्मदशाह के शासन काल में चिन किलिच खान ने 1725 ई. में स्वतंत्र हैदराबाद राज्य में निजामशाही वंश की स्थापना की तथा स्वयं निजाम-उल-मुल्क की उपाधि धारण की। 

2. (C)
कंदरिया महादेव मंदिर मध्य प्रदेश के खजुराहो जिले में स्थित है। इस मन्दिर की स्थापना चंदेल शासक विद्याधर के द्वारा की गई थी। 

3. (C)
भारत में चारबाग शैली के प्रवर्तक मुगल थे तथा हुमायूं के द्वारा इसे बड़े पैमाने पर प्रयोग किया गया। 

4. (C)
पुरापाषाण युग की कालावधी 206 मिलियन वर्ष से 10000 ई.पू. है। विकल्प में दिया गया विकल्प (C) सबसे उपयुक्त है। 

5. (B)
भारत में साम्प्रदायिक मतदान क्षेत्र की शुरूआत मार्ले-मिन्टो सुधार 1909 के द्वारा की गई। इसके तहत सर्वप्रथम मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण किया गया। 

6. (B)
इतिहासकार पुस्तक 
मिन्हाज उस सिराज - तबकाते नासिरी
फख- ए- मुदब्बिर - सजरा-ए-अंसाब
जियाउद्दीन बरनी - तारीख-ए- फिरोजशाही
इब्नबतूता - किताब-उल-रेहला
फिरोजशाह तुगलक - फतुहाते फिरोजशाही

7. (C)
आइन-ए-अकबरी के लेखक अबुल फजल थे। इस पुस्तक की विषय वस्तु अकबर का प्रशासन है तथा इसका वर्णन बहुत अच्छे तरीके से किया गया है।
 

8. (D)
भारत के मात्र 6 राज्यों में द्विसदनात्मक, विधान मण्डल स्थित है। ये राज्य है- उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना। 

9.(B)
मुगल काल में वे कृषक जो युद्ध में भी भाग लेते थे उन्हे ‘कुनबी’ के नाम से जाना जाता था। 

10. (D)
संविधान में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा नीति निदेशक तत्व में प्रदर्शित होती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Director General of Integrated Training for the Indian Army

On November 1, 2026, Lieutenant General Sushil Chander Mahant of the Indian Army assumed the office of Director General of Integrated Traini...

Popular Posts