- मुंबई और हैदराबाद को संयुक्त रूप से 'संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन' ने आर्बर डे फाउंडेशन, ने '2021 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड' के रूप में मान्यता दी है।
- हैदराबाद को लगातार दूसरे वर्ष मान्यता दी गई है।
- 2021 में, हैदराबाद भारत का एकमात्र शहर था जिसे '2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड' के रूप में मान्यता दी गई थी।
- ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड लिस्ट के तीसरे संस्करण में हैदराबाद और मुंबई के अलावा 21 देशों के 136 अन्य शहरों को मान्यता दी गई है।
- ‘ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ कार्यक्रम ‘आर्बर डे फाउंडेशन’एवं ‘खाद्य और कृषि संगठन’द्वारा चलाया जा रहा है।
- इस कार्यक्रम के तहत विश्व के उन शहरों को चुना जाता है जो ‘अर्बन फॉरेस्ट्स/शहरी वन’और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं।
Tags:
विविध
