प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(16-05-2022)


प्रश्न-


1. जून, 17898 ई. में फ्रांस में थर्ड इस्टेट और नेशनल असेम्बली का नेतृत्व किया 
(a) दाँतो ने (b) रोबेस्पियर ने
(c) मिराब्यु (मिराबो) ने (d) मरात ने

2. निम्न में से अलौह धातु है
(a) मैंगनीज (b) कोबाल्ट
(c) स्टील (d) सीसा

3. बंगाल की खाड़ी से लगे भारत के तटीय मैदानों को कहा जाता है
(a) कोरोमण्डल एवं उत्तरी सरकार
(b) कोरोमण्डल एवं मालाबार
(c) उत्तरी सरकार एवं कोंकण
(d) मालाबार एवं कन्नड़

4. बिरसा मुंडा निवासी था
(a) कलकत्ता का (b) पटना का
(c) छोटा नागपुर का (d) मुंगेर का

5. भारत में प्रथम अंग्रेजी फ्रैक्ट्री प्रारंभ हुई
(a) मद्रास में (b) हुगली में
(c) बम्बई में (d) सूरत में

6. निम्नलिखित में से कौन-सा राजनीतिक दल राष्ट्रीय दल को श्रेणी में नहीं है?
(a) शिवसेना (b) भारतीय जनता पार्टी
(c)  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (d) बहुजन समाज पार्टी

7. हिटलर द्वारा घोषित ना़जी कार्यक्रम में निम्न में से कौन-सा नहीं था?
(a) वर्साय की संधि को संशोधित कराना
(b) जर्मनी द्वारा खोये गये प्रदेश पुन: प्राप्त करना
(c) जर्मनी के प्राचीन गौरव को पुन: प्राप्त करना
(d) जर्मन स्त्रियों को पुरुषों के समकक्ष बनाना

8. भारतीय मानसून ‘दक्षिण-पश्चिम का मानसून’ कहलाता है, क्योेंकि
(a) मानसूनी हवाएँ उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहती है।
(b)  मानसूनी हवाएँ दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में बहती है।
(c) मानसून सबसे पहले भारत के दक्षिण-पश्चिम भाग में आता है।
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

9. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त के अनुसार, हिमालय पर्वतों का निर्माण किस सागर के मलबे-संकुचन से हुआ है?
(a) हिन्द महासागर (b) टेथिस सागर
(c) केस्पियन सागर (d) भूमध्य सागर

10. वह देश जहाँ पर बुद्ध धर्म का प्रचार नहीं हुआ
(a) थाईलैण्ड (b) श्रीलंका (c) इण्डोनेशिया (d) ग्रीस



उत्तर-


1. (C)
जून, 1789 ई. के फ्रांस में थर्डस्टेट और नेशनल असेम्बली का नेतृत्व मिराब्यु (मिराबो) के द्वारा किया गया। 

2. (D)
अलौह धातु वे होते है जिसमे लौह तत्व नहीं पाए जाते हैं। सीसा एक अलौह धातु है। 

3. (A)
बंगाल की खाड़ी से लगे भारत के तटीय मैदानो को उत्तरी सरकार एवं कोरोमण्डल तट कहा जाता है। 

4. (C)
बिरसा मुण्डा छोटा नागपुर (झारखण्ड) का निवासी थे इनके नेतृत्व में मुण्डा आंदोलन वर्ष 18799 में चलाया गया। 

5. (D)
भारत में प्रथम अंग्रेज फ्रैक्ट्री वर्ष 1611 में सूरत में स्थापित की गई थी। 

6. (A)
वर्तमान समय में 8 राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय दल का दर्जा दिया गया है–
1. भारतीय जनता पार्टी 2. बहुजन समाज पार्टी 
3. माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी 4. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी 
5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 6. राष्ट्रवादी कांगे्रस पार्टी
7. तृणमूल कांगे्रस पार्टी 8. नेशनल पीपुल्स पार्टी
 शिवसेना राज्य स्तर की पार्टी है।

7. (D)
हिटलर द्वारा घोषित ना़जी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्साय में हुई संधि को संशोधित कराना, जर्मनी के खोए हुए प्रदेशों को पुन: प्राप्त करना तथा जर्मनी के गौरव को पुन: प्राप्त करना शामिल था। ना़जी कार्यक्रम में स्त्री-पुरुषों की समानता की बात नहीं की गई थी। 

8. (B)
मानसूनी हवाओं के दक्षिण-पश्चिम से बहने के कारण भारतीय मानसून दक्षिण-पश्चिम का मानसून कहलाता है जो दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की दिशा में बहती है। 

9. (B)
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार, हिमालय पर्वत का निर्माण टेथिस सागर के मलबे संकुचन से हुआ है। हिमालय पर्वत के निर्माण की प्रक्रिया आज भी जारी है। 

10. (D)
बौद्ध का प्रचार दक्षिण-पूर्व एशियाई देशो (थाइलैंड, सिंगापुर, इन्डोनेशिया, श्रीलंका, भूटान, नेपाल आदि) देशों के साथ भारत के पश्चिमोत्तर सीमा पर सटे देशों में हुआ। बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार यूरोपियन देशों में नहीं हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Renowned Malayalam poet A.C. Srihari passes away

This is a sad moment for the worlds of Malayalam literature and education. Renowned poet, writer, and educationist A.C. Srihari passed away ...

Popular Posts