प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों के 13 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर चयन की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने मुख्य सचिव से सभी आयोगों की 100 दिन में लक्ष्य के अनुरूप भर्ती की रिपोर्ट मांगी है।
इससे बेरोजगार युवाओं में उम्मीद जगी है।
खासतौर से राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षक बनने की आस रखने वाले युवाओं को रोजगार मिलने की आस बंधी है।
Tags:
vacancy
