- भारतीय तीरंदाजों ने इराक के सुलेमानियाह में आयोजित एशिया कप 2022 स्टेज-2 में कुल 14 पदक जीते, जिसमें आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
- युवा तीरंदाजों ने मंगलवार को चार पदक हासिल किए।
- वहीं, भारतीय तीरंदाजों ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन पदक तालिका में 10 मेडल और जोड़े।
- महिला तीरंदाजों परनीत कौर, अदिति स्वामी और साक्षी चौधरी की भारतीय टीम ने कज़ाकिस्तान को हराकर कॉन्टिनेंटल मीट का भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता है।
Tags:
खेल परिदृश्य
