यूपी पुलिस एसआई नई भर्ती को लेकर नया नोटिस जारी



उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में एसआई एएसआई की नई भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी किया है।

 यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 66 पदों असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लेरिकल) के 143 पदों व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के 34 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराने को लेकर एग्जाम एजेंसियों से टेंडर मांगे गए हैं। 


कंपनियों को 6 मई सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच बोर्ड कार्यालय में आकर अपनी निविदाएं पेश करनी हैं। 


बोर्ड ने कहा है कि कंपनियों की ओर से कई तरह के प्रश्न पूछे गए गए थे और समस्याएं बताई गई थीं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन सभी प्रश्नों के जवाब देते हुए नया आरएफक्यू जारी किया है। 

नए आरएफक्यू में बताया गया है कि भर्ती परीक्षा आयोजित करने की इच्छुक कंपनियों ने क्या प्रश्न पूछे थे, उनकी क्या दिक्कतें थीं और भर्ती बोर्ड ने इस पर क्या फैसला लिया है। 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड बहुत जल्द SI व ASI के 243 पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन शुरू करेगा। 

नई एसआई व एएसआई भर्ती में परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) से कराई जाएगी। 

इसमें करीब एक लाख अभ्यर्थियों के बैठने की उम्मीद है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा व कंप्यूटर टाइपिंग में 750-750 अभ्यर्थियों के बैठने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

LT Grade Mains Practice Book + Solved Papers 2026-27 English Medium

LT Grade Mains Practice Book + Solved Papers 2026-27 English Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts