बिहार कर्मचारी चयन आयोग से संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 1 जून तक बढ़ा दी है।
पहले बीएसएससी सीजीएल आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2022 थी। अब अभ्यर्थी बीएसएससी सीजीएल भर्ती के लिए 1 जून 2022 तक आवेदन सब्मिट कर सकते हैं।
वहीं ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट 30 मई 2022 कर दी गई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी।
बीपीएससी की इस भर्ती के जरिए कुल 2187 पदों को भरा जाएगा जिनमें सबसे ज्यादा सचिवालय सहायक के 1360 पद हैं।
बीपीएससी सीजीएल परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Tags:
vacancy
