प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(02-06-2022)


प्रश्न-


1. रणजीत सागर बाँध इस गाँव के समीप है–
(a) नाबडेरा (b) थेन (c) नाथपा (d) झाकरी

2. भारत में सर्वाधिक ऊँचा अर्थ फिल्ड बाँध है-
(a) रणजीत सागर (b)  भाखड़ा बाँध
(c)  टिहरी (d) हीराकुड

3. दक्षिणी भारत में उत्तर भारत की तुलना में चीनी उत्पादन में तीव्र वृद्धि के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारण हैं–
1. प्रति एकड़ अधिक गन्ना का उत्पादन
2. गन्ने में चीनी की मात्रा अधिक होना,
3. कम श्रमिक लागत
4. पेराई का लम्बा सत्र
(a) 1 और 2 (b)  1,2 और 4
(c)  1,3 और 4 (d) 1,2 और 3

4. भारत एक बड़ा देश है। यह पृथ्वी का कितना प्रतिशत भाग घेरता है?
(a) 1.4 (b) 4.4
(c) 3.4 (d) 2.4

5. निम्न के मध्य रेडक्लिफ रेखा सीमा निर्धारित करती है–
(a) भारत एवं पाकिस्तान (b)  भारत एवं म्यांमार
(c)  भारत एवं अफगानिस्तान (d) भारत एवं चीन

6. किस जनगणना के बाद यह पता चला कि भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है?
(a) 1921 (b) 1931 (c) 1951 (d) 1901

7. केसर का उत्पादन होता है–
(a) असोम (b)  पश्चिम बंगाल
(c)  गुजरात  (d) जम्मू एवं कश्मीर

8. मानसरोवर झील क्षेत्र से निम्न में से कौन-कौन सी नदियाँ निकलती हैं?
(a) ब्रह्मपुत्र, सतलज, यमुना (b)  ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलज
(c)  सिन्धु, झेलम, सतलज (d) झेलम, सतलज, यमुना

9. निम्न में से भारत में कौन-सी फसलें, उत्पादन में सर्वाधिक क्षेत्रफल घेरती हैं?
(a) जौ और मक्का (b)  ज्वार व बाजरा
(c)  गेहूँ (d) चावल

10. मौलिक अधिकार भारत में अपनाए गए हैं–
(a) मानव अधिकारों की सुनिश्चितता हेतु
(b)  भारत में नागरिक के तौर पर सभी लोग शान्ति और सद्भाव के साथ रह सवेंâ
(c)  आजादी की सुरक्षा हेतु
(d) स्वतन्त्रता की सुरक्षा हेतु

उत्तर


1. (B)
रणजीत सागर बाँध पंजाब राज्य में स्थित है, परन्तु यह बाँध जम्मू-कश्मीर के थेन गाँव के सबसे नजदीक है।

2. (A)
भारत का सबसे ऊँचा अर्थ फिल्ड बाँध पंजाब में स्थित रणजीत सागर बाँध है, जो पहाडि़यों पर स्थित है।

3. (B)
दक्षिण भारत में गन्ने का उत्पादन उत्तर भारत की तुलना में अधिक होने में, प्रति एकड़ अधिक गन्ना का उत्पादन, गन्ने में शर्वâरा की मात्रा अधिक होने तथा पेराई सत्र लम्बा चलने के कारण दक्षिण भारत में उत्तर भारत की अपेक्षा अधिक चीनी उत्पादन करता है।

4. (D)
भारत संपूर्ण पृथ्वी का 2.4% क्षेत्रफल घेरता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है तथा जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

5. (A)
रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान की सीमा रेखा है। इस सीमा रेखा का निर्धारण सर रेडक्लिफ के द्वारा किया गया था।

6. (A)
वर्ष 1921 ई. को भारत में जनसंख्या की दृष्टि से विभाजक वर्ष माना जाता है। इसके पश्चात् भारत की जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई। भारत में प्रथम जनगणना 1872 में लार्ड मेयो के काल में प्रारम्भ हुई जबकि प्रथम नियमित जनगणना 1881 ई. में लार्ड रिपन के काल में प्रारम्भ हुई।

7. (D)
भारत में केसर का उत्पादन मात्र जम्मू-कश्मीर राज्य में होता है।

8. (B)
मानसरोवर झील से सिंधु, सतलज एवं ब्रह्मपुत्र नदियाँ निकलती है।

9. (D)
भारत में सर्वाधिक क्षेत्रफल पर उगायी जाने वाली फसल चावल है। भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में चावल का सर्वाधिक उत्पादन किया जाता है।

10. (A)
भारत के संविधान में मौलिक अधिकारों की अवधारणा संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ली गई है। वर्तमान समय में भारत के संविधान में 6 प्रकार के मौलिक अधिकारों को मान्यता प्रदान की गई है। भारतीय संविधान के अनु० 12-35 तक मौलिक अधिकारों का वर्णन है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

England fast bowler Mark Wood has retired from international cricket

      England's experienced fast bowler Mark Wood announced his retirement from international cricket on September 22, 2026. The 36-year...

Popular Posts