वर्टिकल लॉन्च मिसाइल

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च मिसाइल का आज ओडिशा तट स्थित चांदीपुर समेकित परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। 
  • यह परीक्षण भारतीय नौसैनिक पोत से 24 जून, 2022 को किया गया। 
  • वीएल-एसआरएसएएम पोत पर तैनात की जाने वाली हथियार प्रणाली है, जो समुद्र-स्किमिंग लक्ष्यों सहित सीमित दूरी के विभिन्न हवाई खतरों को बेअसर कर सकती है।
  • प्रणाली का प्रक्षेपण एक उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य के प्रतिरूपी विमान के खिलाफ सफलतापूर्वक किया गया। 
  • आईटीआर, चांदीपुर द्वारा तैनात कई ट्रैकिंग उपकरणों का उपयोग करते हुए और हेल्थ पैरामीटर का ध्यान रखते हुए वाहन के उड़ान पथ की निगरानी की गई। 
  • परीक्षण प्रक्षेपण की निगरानी डीआरडीओ और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

RRB ALP & ITI Exam Diesel Mechanic Study Material & MCQ's Chapterwise 2026-27

RRB ALP & ITI Exam Diesel Mechanic Study Material & MCQ's Chapterwise 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts