प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(02-07-2022)


प्रश्न-

1. कृषि उत्पादन में खाद्यान्नों में सम्मिलित हैं–
(a) केवल अनाज (b) अनाज एवं दालें
(c) अनाज एवं तिलहन (d) दालों एवं तिलहन

2. स्वराज्य पार्टी के संस्थापकों में एक थे–
(a) मदन मोहन मालवीय (b) मोतीलाल नेहरु
(c) राजेन्द्र प्रसाद (d) लाला लाजपत राय

3. भारत में किन राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में लिंगानुपात स्त्रियों के पक्ष में है?
(a) केरल व पुदुचेरी (b) केरल, पुदुचेरी व लक्षद्वीप
(c) पुदुचेरी व तमिलनाडु (d) तमिलनाडु व लक्षद्वीप

4. भारतीय रिजर्व बैंक के बारे में अधोलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सत्य है/है?
(a) यह एक राष्ट्रीयकृत बैंक है
(b) यह भारत का केन्द्रीय बैंक है
(c) इसकी स्थापना 1935 में हुई
(d) उपरोक्त सभी

5. आर्थिक शब्दावली में किसी एक राष्ट्र में एक वर्ष में उत्पादित अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं के कुल बाजार मूल्य को जाना जाता हैंं
(a) सकल घरेलू उत्पाद के रुप में
(b) सकल राष्ट्रीय उत्पाद के रुप में 
(c) राष्ट्रीय आय के रुप में
(d) विशुद्व राष्ट्रीय उत्पाद के रुप में 

6. किन जनगणना दशक में भारतीय दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर अधिकतम आँकी गई?
(a) 1951-61 (b) 1961-71
(c) 1971-81 (d) 1981-91

7. वर्ष 1789 से पूर्व फ्रेंच चर्च द्वारा वसूल किया जाने वाला धार्मिक कर था–
(a) टाइल (b) गेबुल
(c) टाइथ (d) कोर्वी

8. भारत में कृषि क्षेत्र में पाई जाने वाली बेरोजगारी है–
(a) संरचनात्मक (b) घर्षणात्मक
(c) खुली  (d) मौसमी

9. एक वैयक्तिक खाता नहीं खोला जा सकता–
(a) एक सहकारी बैंक में 
(b) एक अनुसूचित बैंक में 
(c) रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया में 
(d) एक निजी बैंक में 

10. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर हैं–
(a) डॉ. डी सुब्बाराव (b) विमल जालान
(c) शक्तिकांत दास (d) रघुराम राजन



उत्तर-



1. (B)
अनाज एवं दाल को खाद्यान्न में सम्मिलित किया जाता है।

2. (B)
1922 ई. में गाँधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन समाप्त करने के बाद प्रमुख कांग्रेसी नेता मोतीलाल नेहरू तथा सी. आर. दास ने 1923 ई. में इलाहाबाद में स्वराज पार्टी की स्थापना की।

3. (A)
2011 की जनगणना के अनुसार–
राज्य लिंगानुपात
केरल 1038
पुदुचेरी 1038
लक्षद्वीप 946
तमिलनाडु 995

4. (D)
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 ई. को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के आधार पर किया गया। इसका राष्ट्रीयकरण 1949 में हो गया। यह भारत का केन्द्रीय बैंक है जो अन्य वाणिज्यिक बैंकों के मार्गदर्शन का कार्य करता है।

5. (A)
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी देश की घरेलू सीमा में एक वित्तीय वर्ष के उत्पादित सभी वस्तुओं तथा सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को GDP कहते हैं।

6. (B)
1961-71 की जनगणना में भारत में सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई। इस जनगणना में दशकीय वृद्धि दर (24.8%) थी।

7. (C)
वर्ष 1789 से पूर्व फ्रेंच चर्च द्वारा वसूल किया जाने वाला धार्मिक कर टाइथ (Tithe) था जो वार्षिक आय का 10वाँ हिस्सा होता था।

8. (D)
मौसम के परिवर्तन के अनुसार रोजगार मिलना तथा बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न होना मुख्यत; कृषि क्षेत्र में पाई जाती है। इस क्षेत्र में उत्पन्न बेरोजगारी मौसमी बेरोजगारी कही जाती है। कृषि की बुआई तथा कटाई के समय मजदूर वर्ग को रोजगार तो मिलता है परन्तु अन्य समय वे बेरोजगारी की स्थिति में रहते हैं।

9. (C)
1 अप्रैल, 1935 ई. को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया की स्थापना की गई। इसका मुख्यालय मुम्बई में है। सन् 1949 ई. में इस बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि आरबीआई देश का केन्द्रीय बैंक है। देश में करेंसी नोटों के निर्गमन का अधिकार आरबीआई को प्राप्त है। अत: आर.बी.आई. में वैयक्तिक खाता नहीं खोला जाता है।

10. (C)
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का राष्ट्रीकृत केन्द्रीय बैंक है। इसके वर्तमान गवर्नर शक्तिकान्त दास हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना सन् 1935 में हुई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Vivek Aggarwal has been elected as the Vice President of the FATF

India has achieved a significant milestone in the realm of the international financial system. Vivek Agrawal, a 1994-batch IAS officer of th...

Popular Posts