प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(06-07-2022)

प्रश्न-

1. निम्न में किसकी मृत्यु चौगान खेलने के दौरान हुई थी?
(a) इल्तुतमिश
(b) अलाउद्दीन खिलजी
(c) मुहम्मद-बिन तुगलक
(d) कुतुबुद्दीन ऐबक

2. शेख बहाउद्दीन जकारिया किस सम्प्रदाय के थे?
(a) सुहरावर्दी सम्प्रदाय
(b) ऋषि सम्प्रदाय
(c) चिश्ती सम्प्रदाय
(d) फिरदौसी सम्प्रदाय

3. औरंगजेब द्वारा चलाये गए जिहाद का अर्थ है–
(a) दारूल-हर्ब
(b)  दारूल इस्लाम
(c) होली वॉर
(d) जजिया

4. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के लिए जिम्मेदार जनरल डायर को निम्न में से किसने मार डाला─
(a) पृथ्वी सिंह आजाद (b)  सरदार किशन सिंह
(c) ऊधम सिंह (d) सोहन सिंह जोश

5. निम्नलिखित में से किसने असहयोग आन्दोलन को समर्थन दिया, परन्तु इसके परिणाम नहीं देख सके?
(a) बाल गंगाधर तिलक (b)  लाला लाजपत राय
(c)  मोतीलाल नेहरू (d) चितरंजन दास

6. निम्नांकित में से कौन सा 1929 में काँग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पारित संकल्प में शामिल नहीं था?
(a) भारत की विदेश नीति की घोषणा
(b)  पूर्ण स्वराज्य के लक्ष्य की घोषणा
(c) सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ करने की तैयारी
(d) अस्पृश्यता उन्मूलन

7. एस.सी. बोस ने `फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की थी :
(a) 1936 में (b)  1937 में
(c) 1938 में (d) 1939 में

8. निम्न में से कौन कैबिनेट मिशन योजना का सदस्य नहीं था?
(a) लार्ड पैथिक लॉरेन्स (b)  ए.वी. एलेक्जेण्डर
(c) सर स्टैफोर्ड क्रिप्स (d) लार्ड एमरी

9. कैबिनेट मिशन योजना 1946 में भारत के लिए प्रस्तावित किया─
(a) एकात्मक सरकार
(b)  शक्तिशाली केन्द्र सहित संघात्मक सरकार
(c)  कमजोर केन्द्र सहित संघात्मक सरकार
(d)  संघात्मक सरकार जिसमें ब्रिटिश प्रान्तों को पृथक् होने का अधिकार था।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा मूल अधिकार विदेशी नागरिकों को प्राप्त नहीं है?
(a) विधि के समक्ष समानता
(b)   अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
(c)  प्राण व दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार
(d)  शोषण के विरुद्ध अधिकार

 

उत्तर-


1. (D) :  कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु 1210 ई० में चौगान खेलते समय घोड़े से अचानक गिर जाने के कारण हुई। ऐबक को भारत में तुर्की राज्य का संस्थापक माना जाता है। वह दिल्ली का प्रथम तुर्क शासक था जिसने 1206 ई. से 1210 ई. तक लाहौर से अपने शासन का संचालन किया और लाहौर को अपनी राजधानी बनाया। उसने प्रसिद्ध सूफी संत ‘ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी’ के नाम पर दिल्ली में कुतुबमीनार की नींव रखी जिसे इल्तुतमिश ने पूरा किया।

2. (A) :  शेख बहाउद्दीन जकारिया सुहरावर्दी सम्प्रदाय के थे। सुहरावर्दी सिलसिला की स्थापना शिहाबुद्दीन सुहरावर्दी ने बगदाद में किया था। उनके शिष्य बहाउद्दीन जकारिया और जलालुद्दीन तबरीजी इसे भारत में ले आए। सुहरावर्दी सिलसिले का केन्द्र मुल्तान में था। चिश्तियों के विपरीत सुहरावर्दी संत धन-सम्पत्ति तथा राजकीय संरक्षण को महत्व देते थे। बहाउद्दीन जकारिया को इल्तुतमिश ने ‘शेख-उल-इस्लाम’ की उपाधि दी थी।

3. (B) :  औरंगजेब द्वारा चलाये गये जिहाद का अर्थ है दारूल इस्लाम। उसका मानना है कि तब तक गैर मुसलमान देशों (दारूल हर्ब) के विरुद्ध धर्मयुद्ध (जिहाद) करना चाहिए जब तक कि वे इस्लाम के राज्य (दारूल-इस्लाम) के रूप में परिर्वितत नहीं हो जाते। दारूल हर्ब का अर्थ है गैर मुसलमानी देश। जजिया एक प्रकार का र्धािमक कर है। 

4. (C) 1919 में पंजाब में अमृतसर शहर के जलियांवाला बाग में आयोजित सभा में गोली चलाने का आदेश देने वाले जनरल डायर को क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने लन्दन में गोली मार दी थी।

5. (A) 1920 ई. में कांग्रेस ने अन्यायी सरकार से असहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया। तिलक भी भारत सरकार अधिनियम 1919 से सन्तुष्ट नहीं थे। 1 अगस्त 1920 को उनकी मृत्यु हो गई और इस आन्दोलन का परिणाम नहीं देख सके। लाला लाजपत राय 1920 के कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष थे और इनकी मृत्यु 1928 में हुई थी जबकि मोती लाल नेहरू 1931 तक जीवित रहे। चितरंजनदास मुंशी स्वराज्य पार्टी के संस्थापक थे तथा 1922 में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 1925 ई. में इनका देहावसान हुआ इनको देशबन्धु भी कहा जाता है। तिलक को छोड़कर तीनों ने असहयोग आन्दोलन का परिणाम देखा था।

6. (D)  काँग्रेस के लाहौर अधिवेशन 1929 की अध्यक्षता जवाहर लाल नेहरू ने की थी। 31 दिसंबर, 1929 की आधी रात को रावी के तट पर प्रसन्नता और उल्लास के बीच भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराया गया। काँग्रेस के लाहौर अधिवेशन में कुछ ऐतिहासिक प्रस्ताव इस प्रकार थे – नेहरू समिति की रिपोर्ट को निरस्त घोषित किया गया, ``पूर्ण स्वराज'' की घोषणा की गई, काँग्रेस कार्यकारिणी को यह अधिकार दिया गया कि वह देश में सविनय अवज्ञा (सिविल नाफरमानी) आन्दोलन छेड़े। गोलमेज सम्मेलन को अस्वीकार किया गया। यह अस्वीकार इनकी विदेश नीति का हिस्सा था।

7. (D)   फारवर्ड ब्लाक की स्थापना सुभाष चन्द्र बोस द्वारा 3 मई, 1939 को की गयी। जिसका उद्देश्य सभी साम्राज्यवाद विरोधी शक्तियों को संगठित करना और अनिवार्य संघर्ष की पूर्ति हेतु तत्पर रहना। इसके अन्य सदस्यों में देवव्रत विश्वास (महासचिव), विश्वम्भर दयाल त्रिपाठी (राष्ट्रीय महामंत्री), स्वामी सहजानन्द आदि थे। इसका प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन मुम्बई में पूर्ण स्वतंत्रता एवं समाजवादी राज्य की स्थापना के उद्देश्य से किया गया था। जुलाई 1940 में कलकत्ता स्थित ‘हालवेट स्तम्भ’ जो भारत की गुलामी का प्रतीक था उसे बोस  जी ने अपनी यूथ ब्रिगेड के साथ ध्वस्त कर दिया जो प्रतीकात्मक शुरूआत थी कि वे ब्रिटिश साम्राज्य की ईंट से ईंट बजा देंगे। जून 1942 में इसे अवैध संगठन घोषित कर दिया गया। 

8. (D)  19 फरवरी, 1946 को लॉर्ड पैथिक लॉरेन्स ने हाउस ऑफ लार्ड्स में घोषणा की कि मंत्रिमण्डल का शिष्टमण्डल जिसमें वह स्वयं, सर स्टैफोर्ड क्रिप्स (व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष) और ए. वी. एलेक्जेण्डर (नौसेना मंत्री) होंगे, जो भारत जायेंगे ताकि वायसराय की सहायता से भारतीय नेताओं से राजनैतिक मामलों पर बातचीत कर सके। यह मिशन (कैबिनेट मिशन) मार्च, 1946 में दिल्ली पहुँचा और भारत के विभिन्न राजनैतिक दलों से लम्बी बातचीत की। लॉर्ड एमरी इस मिशन के सदस्य नहीं थे। इस मिशन का नेतृत्व भारत सचिव सर पैंथिक लॉरेन्स कर रहे थे।

9. (C) कैबिनेट मिशन योजना, 1946 में भारत के लिए कमजोर केन्द्र सहित संघात्मक सरकार के गठन का प्रस्ताव था। इसमें ब्रिटिश भारत और प्रान्तों को मिलाकर संघ की स्थापना का प्रस्ताव था। जिसमें भारतीय रियासतों को सम्मिलित न होने की छूट थी। कुछ राष्ट्रीय हितों के विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों को प्रान्तों के अधिकार क्षेत्र में रखने का प्रस्ताव था।

10. (B) वाक् स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को प्राप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

The Indian Air Force will receive its first indigenous C295 aircraft in September 2026

In a significant step towards self-reliance in India's defense and aerospace sectors, the Indian Air Force is set to receive its first i...

Popular Posts