प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(18-07-2022)


प्रश्न-


1. जनगणना 2011 के अन्तिम आँकड़ों के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किसमें सर्वाधिक साक्षरता दर है?
(a) आन्ध्र प्रदेश में (b) मध्य प्रदेश में
(c) उत्तराखण्ड में (d) उत्तर प्रदेश में

2. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या निम्नलिखित नगरीय युग्मों में से किसमें दर्शित हुई?
(a) कोलकाता एवं दिल्ली
(b) दिल्ली एवं बेंगलुरु
(c) मुम्बई एवं कोलकाता
(d)  मुम्बई एवं दिल्ली

3. निम्नलिखित केन्द्रशासित राज्यों में कौन सबसे कम नगरीकृत है?
(a) लक्षद्वीप
(b) अंडमान एवं निकोबार द्वीप
(c) दादरा एवं नगर हवेली
(d)  पुडुचेरी

4. न्यून पोषक सांद्रता वाले जलाशय हैं─
(a) वेलांचल क्षेत्र में (b) अल्पपोषी क्षेत्र में
(c) नेरिटांचली क्षेत्र में (्) नितल क्षेत्र में

5. जलवायु परिवर्तन पर भारत की प्रथम राष्ट्रीय कार्य योजना कब लोर्कािपत की गयी थी?
(a) 2000 (b) 2008
(c) 2012 (d) 2015

6. भारत में हाथी परियोजना की शुरूआत की गई थी?
(a) 1968  (b) 1992
(c) 1972 (d) 1974 

7. भारत का सुदूरस्थ दक्षिणी बिन्दु है -
(a) कन्याकुमारी
(b) रामेश्वरम्
(c) इाqन्दरा प्वाइंट
(d)  प्वाइंट कालीमेर

8. भारत और म्यांमार के बीच सीमा निर्धारित करने वाली तीन पर्वत श्रेणियाँ हैं–
(a) खासी, पटकाई और अराकान-योमा
(b)  अकाई पर्वत शृृंंखला
(c)  ग्रेट डिवाइिंडग रेंज
(d)  उक्त कोई नहीं

9. निम्न नदियों में से किसका सर्वाधिक बड़ा जलग्रहण क्षेत्र है?
(a) नर्मदा (b)) महानदी
(c) गोदावरी (d)  कृष्णा

10. ‘शोला वन’ का सम्बन्ध है
(a) दक्षिण प्रायद्वीपीय पहाडि़यों से
(b) पश्चिमी हिमालय से
(c) पूर्वी हिमालय से
(d)  ज्वारीय वन से




उत्तर-


1. (C) जनगणना 2011 के अनंतिम आँकड़ों के अनुसार प्रश्नानुसार साक्षरता की स्थित निम्न है –
जनगणना 2011 के अंतिम आँकड़ों के अनुसार साक्षरता– आन्ध्र प्रदेश (67.9%), मध्य प्रदेश (69.3%), उत्तराखण्ड(78.8%), उत्तर प्रदेश (67.7%) है। 

2. (D) भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या मुम्बई एवं दिल्ली नगरीय युग्म में दर्शित हुई है। उल्लेखनीय है कि भारत के चार महानगरों की जनसंख्या का अवरोही क्रम इस प्रकार है-
मुम्बई > दिल्ली > कोलकाता > बंगलुरु।

3. (B) अण्डमान एवं निकोबार द्वीप (35.67%) केन्द्रशासित राज्यों में से सबसे कम नगरीकृत है। लक्षद्वीप में 78.07%, पुडुचेरी में 68.33% तथा दादरा एवं नगर हवेली में 46.72% लोग नगरों में निवास करते हैं।

4. (D) सर्वाधिक पोषक तत्वों की प्राप्ति अवरोही क्रम में क्रमश: वेलांचली क्षेत्र, अल्पपोषी क्षेत्र, नेरिटांचली क्षेत्र तथा नितल क्षेत्र में होती है। यही कारण है कि फाइटोप्लैंकटन की भी सांद्रता क्रमश: इसी अवरोही क्रम में पायी जाती है।

5. (B) जलवायु परिवर्तन पर भारत की प्रथम राष्ट्रीय कार्य योजना 30 जून, 2008 में लोकार्पित की गयी थी। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा नई दिल्ली में इस कार्य योजना की शुरूआत की गयी थी। राष्ट्रीय कार्य योजना में ‘निर्वाह योग्य विकास’ के भारत के दृष्टिकोण और उन कदमों को शामिल किया गया जो इसे प्रभावपूर्ण ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक थे। 

6. (B) वर्ष 1992 में `गजतमे' नाम से हाथी संरक्षण परियोजना चलाई गई। वर्तमान में यह परियोजना 16 राज्यों में चल रही है। देश में पहला हाथी पुनर्वास केन्द्र हरियाणा में बनाया जा रहा है।

7. (C) भारत का सुदूर दक्षिणी बिन्दु अडंमान–निकोबार द्वीप समूह के बड़ा निकोबार द्वीप में स्थित ‘इंदिरा प्वाइंट’ है, जिसे ‘पिग्मेलियन प्वाइंट’ अथवा ‘पारसन प्वाइंट’ की भी संज्ञा दी जाती है। 

8. (D) भारत और म्यांमार के मध्य अराकान-योमा (राखिन), नागा, चिन और लुशाई (मिजो) पहाडि़याँ पायी जाती है। खासी पर्वत श्रेणी पटकाई रेंज का ही एक पार्ट है, लेकिन इसका विस्तार मेघालय राज्य में है ना कि भारत–म्यांमार सीमा पर। 

9. (C) गोदावरी नदी, नासिक जिले (महाराष्ट्र) के द. पश्चिम में 64 किमी. दूर स्थित त्र्यंबक गाँव की एक पहाड़ी से निकली है। इस नदी की कुल लम्बाई 1465 किमी. जलग्रहण क्षेत्र 313812 वर्ग किमी. है। इसे ‘वृद्धगंगा’ भी कहा जाता है। 

10. (A) ‘शोला वन’ का सम्बन्ध दक्षिण प्रायद्वीपीय पहाडि़यों  से है। नीलगिरी, अन्नामलाई और पालनी की पहाडि़यों पर पाये जाने वाले शीतोष्ण कटिबन्धीय वनों को ‘शोलास’ वन के नाम से जाना जाता है। इन वनों में पाये जाने वाले वृक्षों में मैगनोलिया, लैटेल, सिनकोना और वैरल का आर्थिक महत्व है। ये वन सतपुड़ा तथा मैकाल श्रेणियों में भी पाये जाते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

RRB General Science Chapterwise Solved Papers 2026

RRB General Science Chapter-wise Solved Papers 2026 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts