प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(25-07-2022)


प्रश्न-

1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन होता है, यदि:
(a) अभियुक्त पर मुकदमा चलाने में राज्य असाधारण विलम्ब करता है
(b)  किसी प्रमाणित पागल को कारावास का दण्ड दिया जाता है
(c)  किसी नागरिक का पासपोर्ट अनिश्चित  काल के लिए जब्त किया जाता है
(d)  उपर्युक्त सभी

2. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कार्यपालिका...........के अधीन रहकर कार्य करती है।
(a) न्यायपालिका  (b) विधानपालिका
(c) चुनाव आयोग (d)   संघ लोक सेवा आयोग

3. निम्न में से कौन-सी एक यू.एस.ए. और भारत की संघ राज्य पद्धति की समान विशेषता नहीं है?
(a) केन्द्र और राज्यों में शक्तियों का वितरण
(b) सर्वोच्च न्यायालय का अस्तित्व
(c) न्यायिक संगठन के दो समुच्चय
(d)  लिखित संविधान

4. राष्ट्रीय आय का सामान्य रूप से अर्थ है:
(a) बाजार मूल्य पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
(b) बाजार मूल्य पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद
(c)साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद
(d)  साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद

5. भारत का आर्थिक सर्वेक्षण प्रत्येक वर्ष सरकारी तौर पर प्रकाशित किया जाता है –
(a) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
(b) भारतीय योजना आयोग द्वारा
(c) भारतीय सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा
(d) ) भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय द्वारा

6. भारतीय केन्द्र सरकार के बजट में राजकोषीय घाटे से  ब्याज भुगतान घटाने पर प्राप्त होता है─
(a) डेफीसिट फाइनेंसिंग (b) बजटीय घाटा
(c) राजकोषीय (d)  प्राथमिक घाटा

7. सूची-को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
सूची-I सूची-II
(पंचवर्षीय योजना) (बल)
A. पहली 1. खाद्य सुरक्षा एवं महिला सश्क्तीकरण
B. दूसरी 2. भारी उद्योग
C. पाँचवीं 3. कृषि एवं समुदाय विकास
D. नौवीं 4. गरीबी हटाना
कूट :
A B C D A B C D
(a) 1 2 4 3           (b) 1 4 2 3
(c) 3 2 4 1          (d) 3 4 2 1

8. `माही सुगन्धा' किस फसल की प्रजाति है?
(a) धान (b) गेहूँ
(c) सूर्यमुखी (d) सरसों

9.   प्रधानमंत्री MUDRA योजना का लक्ष्य क्या है?
(a)  लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना
(b) निर्धन कृषकों को विशेष फसलों की कृषि के लिए ऋण उपलब्ध कराना
(c)  वृद्ध एवं निस्सहाय लोगों को पेंशन देना
(d)  कौशल विकास एवं रोजगार सृजन में लगे स्वयंसेवी संगठनों का निधीयन  करना

10. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या भारत की जनसंख्या की कितनी प्रतिशत है?
(a) 14.2 (b) 15.5
(c) 16.5 (d) 18.2


उत्तर-

1. (D) : भारतीय संविधान में प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण के सम्बन्ध में अनुच्छेद 21 में प्रावधान किया गया है। इस अनुच्छेद के अनुसार - ``किसी व्यक्ति को, उसके प्राण या दैहिक स्वतंत्रता से विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही वंचित किया जायेगा, अन्यथा नहीं।'' यह अधिकार सभी अधिकारों में श्रेष्ठ है तथा प्रत्येक व्याqक्त को (चाहे वे नागरिक हों या गैर-नागरिक) प्राप्त है। निम्नलिखित व्यकितयों में अनुच्छेद 21 का उल्लंघन होता है यदि- (i) अभियुक्त पर मुकदमा चलाने में राज्य असाधारण विलम्ब करता है, (ii) किसी प्रमाणित पागल को कारावास का दण्ड दिया जाता है, (iii) किसी नागरिक का पासपोर्ट अनिश्चित काल के लिए जब्त किया जाता है।

2. (B) :भारत में संसदीय शासन व्यवस्था को अपनाया गया है, जिसमें कार्यपालिका के सदस्य संसद ‘विधान पालिका’ के सदस्य होते हैं। कार्यपालिका ‘लोकसभा’ के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है। कार्यपालिका तभी तक अपने पद पर रहती है, जब तक उसे लोकसभा का विश्वास प्राप्त है।

3. (C) : संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत की संघ राज्य पद्धति की समान विशेषताएं हैं- दोनों देशों में संघ और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण है (अमेरिका में संघ की शक्तियों का उल्लेख कर दिया गया है तथा अवशिष्ट शक्तियाँ राज्यों के पास है जबकि भारत में शक्तियों के वितरण में तीन सूचियां हैं- संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची और अवशिष्ट शक्तियां संघ के पास है। दोनों देशों में सर्वोच्च न्यायालय है तथा दोनों देशों में लिखित संविधान है, परन्तु भारत में इकहरी न्यायिक संगठन है जबकि अमेरिका में इकहरी न्यायिक संगठन नहीं है। 

4. (D) :राष्ट्रीय आय का सामान्य रूप से अर्थ ‘साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद’ है। अत: राष्ट्रीय आय से तात्पर्य अर्थव्यवस्था द्वारा पूरे वर्ष के दौरान उत्पादित अन्तिम वस्तुओं व सेवाओं के शुद्ध मौद्रिक मूल्य
 
5. (C) : प्रत्येक वर्ष संसद के बजट सत्र में बजट प्रस्तुत करने के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पूर्व वित्तीय वर्ष की आर्थिक समीक्षा के आँकड़े संसद में प्रस्तुत किए जाते हैं। आर्थिक समीक्षा में पूर्व वित्तीय वर्ष के बजट के संशोधित अनुमान प्रस्तुत किए जाते हैं जो वास्तविकता के निकट होते हैं और आगामी बजट निर्माण हेतु आधार का काम करते हैं। इस समीक्षा के आधार पर ही सरकार के विभिन्न विभाग अपनी नीतियाँ निर्धारित करते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण में केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा संकलित किए गए आँकड़ों को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा प्रकाशित किया जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिवर्ष मौद्रिक एवं साख नीति का प्रकाशन किया जाता है। जबकि गैर संवैधानिक निकाय योजना आयोग पंचवर्षीय योजनाओं का ड्राफ्ट तैयार करता है।

6. (D) : भारत सरकार के बजट में घाटा कई प्रकार का होता है, जैसे राजस्व घाटा, बजट घाटा, राजकोषीय घाटा और प्राथमिक घाटा आदि। (i) बजट घाटा─कुल प्राप्ति (राजस्व + पूँजीगत प्राप्ति) की तुलना में कुल व्यय (राजस्व + पूँजीगत व्यय) की अधिकतम को बजट घाटा कहा जाता है। (ii) राजस्व घाटा─राजस्व प्राप्ति की तुलना में राजस्व व्यय की अधिकतम को राजस्व घाटा कहा जाता है। (iii) प्राथमिक घाटा─राजकोषीय घाटा एवं ब्याज भुगतान के अन्तर को प्राथमिक घाटा कहा जाता है।

7. (C) :सही सुमेल इस प्रकार है –
(पंचवर्षीय योजना) (बल)
A. पहली कृषि एवं समुदाय विकास
B. दूसरी भारी उद्योग
C. पाँचवीं गरीबी हटाना
D. नौवीं खाद्य सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण

8. (A) :`माही सुगन्धा' धान की एक विशिष्ट प्रजाति है। साकेत, गोविन्द, कावेरी, रत्ना, जया, सरजू, महसूरी, पूसा 33, बाला, लूना श्री इत्यादि धान की अन्य प्रजातियाँ हैं।

9. (A) : सूक्ष्म इकाई विकास एवं पुर्निवत्त अभिकरण (MUDRA – Micro Units Development Refinance Agency) के अंतर्गत SIDBI के सहयोग से कार्यााqन्वत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लक्ष्य सूक्ष्म इकाइयों से संबंधित विकास एवं पुर्निवत्त गतिविधियों के लिए और गैर–निगमित छोटे व्यवसाय क्षेत्र को निधियाँ प्रदान करना है। इस योजना में ऋृणों की तीन श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं–   1. शिशु – 50,000 रु. तक, 2. किशोर – 50,000 रु. से 5 लाख तक और 3. तरुण – 5 लाख रु. से 10 लाख रु. तक।

10. (C) :भारत की कुल आबादी में से 16.5% जनसंख्या उ. प्र. में निवास करती है। देश की कुल जनसंख्या में उ. प्र. की जनसंख्या का हिस्सा 6वाँ है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Polytechnic JEECUP Vol.2 Biology Chapterwise Solved Papers 2026-27

Polytechnic JEECUP Vol.2 Biology Chapterwise Solved Papers 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts